फरवरी के लिए सेवा सभाएँ
फरवरी ५ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ९६ (७२)
१० मि:स्थानीय घोषणाएँ। हमारी राज्य सेवकाई से चुनी हुई घोषणाएँ।
१५ मि:“यीशु के अनुकरण में प्रति दिन सच्चाई की उद्घोषणा करना।” सवाल और जवाब। अनुच्छेद ५ पढ़िए।
२० मि:“सच्ची ख़ुशी की एक कुंजी।” सुझायी गयी प्रस्तुतियों की चर्चा कीजिए, और एक या दो प्रदर्शन करवाइए। सुझाइए कि प्रकाशक हरदम अपने साथ सर्वदा जीवित रहना और पारिवारिक जीवन पुस्तक रखें क्योंकि ये बहुत ही व्यावहारिक और पेश करने के लिए आसान हैं।
गीत १४ (६) और समाप्ति प्रार्थना।
फरवरी १२ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १९१ (९८)
१० मि:स्थानीय घोषणाएँ। लेखा रिपोर्ट।
१३ मि:“अप्रैल में पत्रिका कार्य के लिए तैयारी कीजिए।” सुसमाचार का प्रचार करने में प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! के महत्त्व को विशिष्ट कीजिए। दो-अनुच्छेद का यह लेख पढ़िए, और इस बात की रूप-रेखा दीजिए कि स्थानीय कलीसिया अप्रैल को पत्रिका वितरण के लिए एक ख़ास महीना बनाने के लिए क्या करेगी। कलीसिया के सभी लोगों को अप्रैल, मई, या दोनों महीनों में सहयोगी पायनियर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।
२२ मि:“मैं गृहस्वामी को सुनने के लिए कैसे प्रेरित कर सकता हूँ?” सवाल और जवाब। दो प्रकाशकों से चर्चा करवाइए कि कैसे वे स्कूल गाइडबुक के पृष्ठ १६५-७, अनुच्छेद १०-२१ में दिए गए कुछ सुझावों का इस्तेमाल करते हुए दरवाज़े पर बात करते समय अधिक स्नेह दिखाने की कोशिश करेंगे। क्षेत्र में विरोध का सामना करते समय व्यवहार-कुशलता की ज़रूरत पर ज़ोर दीजिए।
गीत १३३ (६८) और समाप्ति प्रार्थना।
फरवरी १९ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ७२ (५८)
१० मि:स्थानीय घोषणाएँ।
१५ मि:“१९९६ के ईश्वरशासित सेवकाई स्कूल से लाभ उठाइए—भाग २।” स्कूल ओवरसियर द्वारा भाषण। परमेश्वर का वचन रोज़ पढ़ने की ज़रूरत पर ज़ोर दीजिए।
२० मि:“समझने में उनकी मदद कीजिए।” पुनःभेंट करने के लिए सुझायी गयी प्रस्तुतियों का पुनर्विचार कीजिए। प्राचीन दो या तीन प्रकाशकों के साथ सर्वदा जीवित रहना और पारिवारिक जीवन पुस्तक की विशेषताओं की और इन्हें कैसे विशिष्ट किया जा सकता है, इस बात की चर्चा करता है। एक या दो प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित कीजिए। सुझाव दीजिए कि उस हद तक जहाँ से एक बाइबल अध्ययन आरम्भ किया जा सकता है, दिलचस्पी कैसे विकसित की जा सकती है।
गीत ५३ (२७) और समाप्ति प्रार्थना।
फरवरी २६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत २८ (५)
१० मि:स्थानीय घोषणाएँ।
१५ मि:आकर्षक प्रस्तुतियाँ तैयार करना। सेवा ओवरसियर दो या तीन प्रकाशकों के साथ ऐसी दर-दर की प्रस्तुति देने के लाभों की चर्चा करता है जिसमें स्थानीय आकर्षण की कोई बात है। उदाहरण के लिए, जीवन-स्तर सुधारने के लिए वर्तमान प्रयासों के बारे में स्थानीय समाचार रिपोर्ट; वैवाहिक समस्याओं, अपराधी बच्चों, या रोज़गार पाने में कठिनाइयों का बढ़ता रुख; या ऐसे समाचार जो दिखाते हैं कि क्यों लोग राजनीतिज्ञों और पादरियों द्वारा दिए गए हल के बारे में इतने अधिकाधिक संदेही बनते जा रहे हैं। अपने समुदाय के कुछ वर्तमान समाचारों का उल्लेख कीजिए, और चर्चा कीजिए कि कैसे इनका प्रयोग वार्तालाप आरम्भ करने के लिए किया जा सकता है।
२० मि:मार्च के दौरान ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है पुस्तक पेश करना। पुस्तक की कुछ दिलचस्प विशेषताओं को बताइए जिनका प्रयोग वार्तालाप आरम्भ करने के लिए किया जा सकता है। (१) आकर्षक चित्रों की ओर ध्यान खींचिए, जैसे कि वे जो पृष्ठ ४-५, ८६, १२४-५, १८८-९ पर दिखाए गए हैं। (२) दिखाइए कि कैसे हर अध्याय पुनर्विचार सवालों की एक सूचि के साथ समाप्त होता है और समझाइए कि कैसे इनका इस्तेमाल प्रस्तुतियों के लिए आधार के तौर पर किया जा सकता है। गृहस्वामी से पूछा जा सकता है कि क्या वह जवाब जानना चाहेगा। पृष्ठ ११, २२, ६१, १४९ पर दिए गए सवालों में से कोई सवाल चुनिए। (३) पृष्ठ १०२ का बक्स दिखाइए, और यह दिखाते हुए कुछ सुझाव दीजिए कि कैसे “अन्तिम दिनों की कुछ विशेषताएँ” का इस्तेमाल दिलचस्पी जगाने के लिए किया जा सकता है। (४) इस बात पर ज़ोर दीजिए कि कैसे यह पुस्तक प्रगतिशील अध्ययन संचालित करने के लिए ख़ासकर बनायी गयी है। अध्याय छोटे हैं, विषय समझने के लिए आसान है, ज़ोरदार शास्त्रवचन उद्धृत किए गए हैं, और जाँच करनेवाले सवाल मुख्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अध्ययन आरम्भ करने के लक्ष्य के साथ पुस्तक को पेश करने के लिए सभी से आग्रह कीजिए। अगर आपकी कलीसिया में आपकी भाषा में यह पुस्तक अब तक उपलब्ध नहीं है, तो इस भाग को सर्वदा जीवित रहना पुस्तक को पेश करने के लिए अनुकूल बनाइए। प्रकाशकों को पारिवारिक जीवन पुस्तक को हर वक़्त अपने साथ रखने और उचित समय पर उसे पेश करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।
गीत १५१ (२५) और समाप्ति प्रार्थना।