वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 8/96 पेज 2
  • अगस्त के लिए सेवा सभाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • अगस्त के लिए सेवा सभाएँ
  • हमारी राज-सेवा—1996
  • उपशीर्षक
  • अगस्त ५ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • अगस्त १२ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • अगस्त १९ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • अगस्त २६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
हमारी राज-सेवा—1996
km 8/96 पेज 2

अगस्त के लिए सेवा सभाएँ

अगस्त ५ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत ५६ (३३)

१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। हमारी राज्य सेवकाई से चुनी हुई घोषणाएँ।

२० मि: “सुसमाचार की घोषणा करने में लगे रहना।” भाषण और श्रोताओं के साथ चर्चा। शास्त्र पर अन्तर्दृष्टि, (अंग्रेज़ी) खण्ड २, पृष्ठ ६७३, अनुच्छेद १ से उद्धरणों को शामिल कीजिए।

१५ मि: “ब्रोशरों के साथ राज्य सुसमाचार की घोषणा कीजिए।” (अनुच्छेद १-५) प्रस्तावनात्मक भाषण में पहले अनुच्छेद को इस्तेमाल कीजिए। सेवकाई में हमारी समस्याएँ और पृथ्वी पर जीवन ब्रोशरों का इस्तेमाल करने के लाभों पर सकारात्मक टिप्पणियाँ कीजिए। चार अच्छी तरह से अभ्यास किए गए प्रदर्शनों का प्रबन्ध कीजिए, जो यह दिखाते हैं कि इन ब्रोशरों के द्वारा प्रारम्भिक भेंट और पुनःभेंट कैसे की जा सकती हैं। एक युवा प्रकाशक से, अपने माता या पिता की मदद से, पृथ्वी पर जीवन ब्रोशर की प्रस्तुतियों को प्रदर्शित करवाइए। प्रकाशक अन्य ब्रोशरों की अपनी प्रस्तुतियों को शायद यहाँ सुझायी गयी प्रस्तुतियों के अनुसार बनाना चाहें।

गीत १३६ (२८) और समाप्ति प्रार्थना।

अगस्त १२ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत १९२ (१०३)

१५ मि: स्थानीय घोषणाएँ। लेखा रिपोर्ट। दिसम्बर १, १९९३, प्रहरीदुर्ग (अंग्रेज़ी), पृष्ठ २९-३१ पर दिए गए “भाग लेने के तरीक़े” पर सकारात्मक टिप्पणियाँ शामिल कीजिए।

१५ मि: “ब्रोशरों के साथ राज्य सुसमाचार की घोषणा कीजिए।” (अनुच्छेद ६-८) देख! ब्रोशर की अन्तर्वस्तु का एक संक्षिप्त सारांश दीजिए। प्रारम्भिक भेंट और पुनःभेंट के लिए सुझायी गयी प्रस्तुतियों का प्रदर्शन करवाइए। सभी को अपने वितरणों पर पुनःभेंट करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।

१५ मि: “संस्था के विश्‍वव्यापी कार्य के लिए दिए गए दान विस्तार में सहायता देते हैं।” प्राचीन द्वारा एक जोशपूर्ण भाषण। प्रतिनिधित्व किए गए कुछ देशों में राज्य कार्य की प्रगति पर कुछ आँकड़ें शामिल कीजिए, जैसे वार्षिकी (अंग्रेज़ी) में रिपोर्ट की गयी है। भारत में होनेवाली निर्माण परियोजना और आर्थिक रूप से इसे सहायता देने के विशेषाधिकार के लिए, जिसमें सभी हिस्सा ले सकते हैं, उत्साह बढ़ाइए।

गीत ९ (१९) और समाप्ति प्रार्थना।

अगस्त १९ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत १७४ (५६)

१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। प्रश्‍न बक्स पर पुनर्विचार कीजिए।

१५ मि: “कौन प्रचार करने के योग्य है?” एक प्राचीन दो या तीन प्रकाशकों के साथ लेख की चर्चा करता है। ज़ोर दीजिए कि हम उपलब्ध सर्वोत्तम प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जो हमें परमेश्‍वर के सेवकों के तौर पर पूरी तरह से सज्जित करता है। हमारे पास प्रचार करने के लिए अयोग्य महसूस करने का कोई कारण नहीं है।

२० मि: “ज्ञान पुस्तक से शिष्य कैसे बनाएँ।” जून १९९६ की हमारी राज्य सेवकाई के अंतःपत्र के अनुच्छेद १७-२६ तक श्रोतागण के साथ चर्चा। ज्ञान पुस्तक से अध्ययन संचालित करनेवालों के स्थानीय अनुभवों को शामिल करने के लिए पहले से प्रबन्ध कीजिए। अंतःपत्र में पाए गए सुझावों को उन्होंने कैसे लागू किया है और अधिक प्रगतिशील गृह बाइबल अध्ययन संचालित करने में कैसे उनकी मदद की गयी है, इसके बारे में वे सकारात्मक अभिव्यक्‍तियाँ कर सकते हैं। सभी को इस अंतःपत्र को सम्भालकर रखने और जब भी वे एक नया अध्ययन शुरू करते हैं तो इस पर व्यक्‍तिगत रूप से पुनर्विचार करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।

गीत १८९ (९०) और समाप्ति प्रार्थना।

अगस्त २६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत १०४ (५७)

१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। अधिवेशन मुख्यालयों के पते के बक्स की ओर ध्यान आकर्षित कीजिए और कम-से-कम एक ज़िला अधिवेशन में उपस्थित होने के लिए तुरन्त प्रबन्ध शुरू करने की ज़रूरत का ज़िक्र कीजिए।

२० मि: अपने बच्चों के शिक्षण में दिलचस्पी लेना। एक प्राचीन द्वारा भाषण। यहोवा के साक्षी और शिक्षण (अंग्रेज़ी) ब्रोशर के पृष्ठ २-५ में दी गयी जानकारी पर पुनर्विचार कीजिए, और दिखाइए कि हम स्कूल में दिए गए उपयोगी प्रशिक्षण का क्यों मूल्यांकन करते हैं। चर्चा कीजिए कि शिक्षकों को इसका कारण व्यवहारकुशल रीती से कैसे समझाना है कि हम क्यों लौकिक लक्ष्यों के बजाय आध्यात्मिक लक्ष्यों को सर्वप्रथम रखते हैं। पृष्ठ ३१ पर “समाप्ति,” से मुद्दे शामिल कीजिए। सितम्बर ८, १९८८, सजग होइए! (अंग्रेज़ी) के पृष्ठ ११ में दिए गए सुझावों को लागू करने के लिए माता-पिताओं को प्रोत्साहित कीजिए।

१५ मि: सितम्बर के लिए साहित्य भेंट पर पुनर्विचार कीजिए। हम अपना पारिवारिक जीवन आनन्दित बनाना (अंग्रेज़ी) पुस्तक का इस्तेमाल करेंगे। जहाँ यह स्थानीय भाषा में उपलब्ध नहीं है, वहाँ आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं पुस्तक पेश की जा सकती है। पारिवारिक पुस्तक का व्यापक आकर्षण है और इसे लम्बी-चौड़ी प्रस्तावना के बिना पेश किया जा सकता है। पृष्ठ ३ पर सूचीबद्ध अध्याय के चित्ताकर्षक शीर्षकों की ओर ध्यान खींचा जा सकता है। उसी तरह, सर्वदा जीवित रहना पुस्तक पेश करते वक़्त, अध्याय ११ “परमेश्‍वर ने दुष्टता की अनुमति क्यों दी है?” को दिखाइए, जो कि एक ऐसा सवाल है जिसे अनेक लोग पूछते हैं। दिखाइए कि पुस्तक कैसे एक शास्त्रीय जवाब प्रदान करती है। एक योग्य प्रकाशक द्वारा इनमें से प्रत्येक पुस्तक की एक संक्षिप्त प्रस्तुति का प्रदर्शन करवाइए। जहाँ उपयुक्‍त हो, वहाँ पुस्तक जीवन—यह यहाँ कैसे आया? क्रमविकास से या सृष्ट से? (अंग्रेज़ी) पेश की जा सकती है। विद्यार्थियों को यह पुस्तक पेश करने के प्रति सचेत रहिए।

गीत ११३ (६२) और समाप्ति प्रार्थना।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें