वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 9/96 पेज 7
  • घोषणाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • घोषणाएँ
  • हमारी राज-सेवा—1996
हमारी राज-सेवा—1996
km 9/96 पेज 7

घोषणाएँ

◼ साहित्य भेंट सितम्बर: अपना पारिवारिक जीवन आनन्दित बनाना (अंग्रेज़ी) पुस्तक २० रुपए के चंदे पर। विकल्प के तौर पर या तो आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं या जीवन—यह यहाँ कैसे आया? क्रमविकास से या सृष्टि से? (अंग्रेज़ी) पुस्तक २५ रुपए के चंदे पर (बड़ा संस्करण ४५ रुपए का है) पेश की जा सकती है। जो व्यक्‍ति पंजाबी पढ़ना पसन्द करते हैं उन्हें ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है पुस्तक, २० रुपए के चंदे पर पेश की जा सकती है। अक्‍तूबर: प्रहरीदुर्ग या अवेक! के अभिदान। अर्धमासिक संस्करणों के लिए एक साल का अभिदान ९० रुपए है। मासिक संस्करणों के लिए एक साल का अभिदान और अर्धमासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान ४५ रुपए होगा। मासिक संस्करणों के लिए छः महीने का अभिदान नहीं होता है। अगर अभिदान से इंकार किया जाता है, तो पत्रिकाओं की एकल प्रतियों को ४ रुपए के चंदे पर पेश किया जाना चाहिए। नवम्बर: ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है पुस्तक २० रुपए के चंदे पर। गृह बाइबल अध्ययन शुरू करने के उद्देश्‍य से सभी वितरणों पर पुनःभेंट करने का ख़ास प्रयास किया जाएगा। दिसम्बर: आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं पुस्तक, २५ रुपए के चंदे पर (बड़ा संस्करण ४५ रुपए का है)। विकल्पतः, जहाँ उपयुक्‍त हो वहाँ पुस्तक वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा या बाइबल कहानियों की मेरी पुस्तक ४५ रुपए के चंदे पर पेश की जा सकती है। जो व्यक्‍ति पंजाबी पढ़ना पसन्द करते हैं उन्हें ज्ञान जो अनन्त जीवन की ओर ले जाता है पुस्तक, २० रुपए के चंदे पर पेश की जा सकती है।

सूचना: जिन कलीसियाओं ने ऊपर बतायी गयी किसी भी अभियान वस्तु का निवेदन अब तक नहीं किया है, उन्हें अपने अगले साहित्य निवेदन फ़ार्म (S-AB-14) पर ऐसा करना चाहिए।

◼ प्रिसाइडिंग ओवरसियर या उसके द्वारा नियुक्‍त किसी भाई को कलीसिया की लेखा-परीक्षा सितम्बर १ या उसके बाद यथाशीघ्र करनी चाहिए। ऐसा किए जाने पर कलीसिया में घोषणा कीजिए।

◼ अक्‍तूबर में सहायक पायनियरों के तौर पर सेवा करने की योजना बनाने वाले प्रकाशकों को निवेदन-पत्र जल्दी दे देना चाहिए। यह प्राचीनों को पत्रिकाओं, साहित्य और क्षेत्र के लिए आवश्‍यक प्रबन्ध करने का समय देगा।

◼ प्राचीनों को याद दिलाया जाता है कि फरवरी १, १९९२, प्रहरीदुर्ग के पृष्ठ १७-९ पर दिए गए निर्देशों का पालन ऐसे किसी भी बहिष्कृत या वियोजित व्यक्‍तियों के लिए करें जो बहाल होने की ओर प्रवृत्त हों।

◼ कलकत्ते के ज़िला अधिवेशन की नियत तारीख़ बदलकर दिसम्बर २७-२९, १९९६ कर दी गयी है।

◼ जनवरी १९९७ से, अवेक! का मराठी संस्करण एक मासिक प्रकाशन होगा।

◼ हम सभी प्रकाशकों को प्रोत्साहित करते हैं कि अगस्त के लिए अपनी क्षेत्र सेवा रिपोर्टें, अपनी कलीसिया में गुरुवार अर्थात्‌ अगस्त २९ या ज़्यादा-से-ज़्यादा, रविवार अर्थात्‌ सितम्बर १ तक दे दें। उसके बाद, कलीसिया सचिव को हर प्रयास करना चाहिए कि मंगलवार अर्थात्‌ सितम्बर ३ तक संस्था को डाक से कलीसिया रिपोर्ट (S-1) भेज दे, ताकि यह हमारे पास सेवा वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट बनाने के लिए समय पर पहुँचेगी।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें