नवंबर के लिए सेवा सभाएँ
नवंबर २ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत ३८
१० मि: स्थानीय घोषणाएँ। हमारी राज्य सेवकाई से चुनिंदा घोषणाएँ। देश की और अपनी कलीसिया की जुलाई क्षेत्र सेवा की रिपोर्ट के बारे में बताइए।
१५ मि: “सभी को दिल से ‘वचन ग्रहण’ करने की ज़रूरत है!” सवाल और जवाब। जून १९९६ की हमारी राज्य सेवकाई के इंसर्ट के अनुच्छेद २१ से कुछ सुझाव शामिल कीजिए।
२० मि: “मुझे एक बाइबल स्टडी चाहिए!” सर्विस ओवरसियर द्वारा श्रोताओं के साथ चर्चा। बताइए कि मिलकर पुनःभेंट करने की कोशिश के बारे में कलीसिया किस तरह प्रबंध कर रही है। जहाँ तक संभव हो अनुभवी प्रकाशक नए लोगों के साथ काम कर सकते हैं। मई १९९८ की हमारी राज्य सेवकाई के इंसर्ट के अनुच्छेद १२-१५ में दिए गए सुझावों पर विचार कीजिए। किसी योग्य प्रकाशक से प्रदर्शन करवाइए कि पुनःभेंट पर स्टडी का प्रस्ताव कैसे रखा जाना चाहिए। एक स्टडी पाने की कोशिश करने के लिए सभी को प्रोत्साहित कीजिए। गीत ३५ और समाप्ति प्रार्थना।
नवंबर ९ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत १८७
१३ मि: स्थानीय घोषणाएँ। अकाउंट्स रिपोर्ट। प्रश्न बक्स।
१५ : स्थानीय ज़रूरतें।
१७ मि: “सभाओं में जवाब देकर एक दूसरे को मज़बूत कीजिए।” सवाल और जवाब। समझाइए कि जवाब देने से कैसे और ज़्यादा आध्यात्मिक प्रगति होती है। (स्कूल गाइडबुक के स्टडी ३८ का अनुच्छेद ४ देखिए।) कुछ लोगों से पूछिए कि जवाब देने का उनका डर कैसे दूर हुआ और सभाओं में भाग लेने से उन्हें कैसे आशीष मिली।
गीत ५१ और समाप्ति प्रार्थना।
नवंबर १६ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत १८२
८ मि: स्थानीय घोषणाएँ। बक्स पर चर्चा कीजिए जिसका शीर्षक है, “भारतीय भाषाओं में ‘आत्मा’ शब्द का इस्तेमाल”
२० मि: “अगुवाई करनेवाले ओवरसियर—स्कूल ओवरसियर।” स्कूल ओवरसियर द्वारा भाषण। स्कूल गाइडबुक, पेज १०-११, अनुच्छेद ६-१२ पर चर्चा कीजिए।
१७ मि: “प्रचार का काम असरदार तरीके से कीजिए।” सवाल और जवाब। इंसर्ट के अनुच्छेद १-७ पर चर्चा। ऐसे मुद्दों पर ध्यान दीजिए जो खासकर आपके क्षेत्र में लागू होते हैं।
गीत १६७ और समाप्ति प्रार्थना।
नवंबर २३ से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत ८९
८ मि: स्थानीय घोषणाएँ। सर्वश्रेष्ठ मनुष्य किताब पढ़ने पर लोगों पर क्या असर पड़ा था, अगस्त ८, १९९८ के सजग होइए! के अंतिम पेज पर दिए उन अनुभवों के बारे में बताइए। जब भी मौका मिले सभी प्रकाशकों को यह किताब पेश करना चाहिए।
१७ मि: “प्रचार का काम असरदार तरीके से कीजिए।” सवाल और जवाब। इंसर्ट के अनुच्छेद ८-२१ पर चर्चा। ऐसे मुद्दों पर ध्यान दीजिए जो खासकर आपके क्षेत्र में लागू होते हैं।
२० मि: बाइबल पढ़ाई को ज़्यादा फायदेमंद बनाने के लिए कुछ सुझाव। मई १, १९९५ के प्रहरीदुर्ग के पेज १६-१७ पर आधारित भाषण। रोज़ाना बाइबल पढ़ने से मिलनेवाले आध्यात्मिक लाभों के बारे में बताइए। दिए गए सुझावों और उसे लागू करने के बारे में चर्चा कीजिए। दो या तीन प्रकाशकों से पूछिए कि वे रोज़ाना परमेश्वर का वचन पढ़ने से कैसे लाभ पा रहे हैं।
गीत ४६ और समाप्ति प्रार्थना।
नवंबर ३० से आरंभ होनेवाला सप्ताह
गीत ६४
१५ मि: स्थानीय घोषणाएँ। सभी को क्षेत्र सेवा की रिपोर्ट डालने की याद दिलाइए। जिसने नवंबर में स्टडी शुरू नहीं की है, उन्हें दिसंबर में फिर से कोशिश करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए जब ज्ञान पुस्तक के साथ न्यू वर्ल्ड ट्रांस्लेशन पेश किया जाएगा। किसी योग्य प्रकाशक से पुनःभेंट का प्रदर्शन करवाइए, जिसमें वह ज्ञान पुस्तक के पेज १९ पर दिए गए बक्स का इस्तेमाल करते हुए समझाता है कि कैसे इस पुस्तक से बाइबल के बारे में समझ हासिल की जा सकती है और फिर स्टडी शुरू करता है।
१५ मि: यहोवा के साक्षियों के १९९९ कलैंडर का अच्छा इस्तेमाल कीजिए। एक भाषण। कैलेंडर की खासियत बताइए: (१) आकर्षक चित्र जो बाइबल की खास घटनाओं और शिक्षाओं के बारे में बताते हैं (२) ईश्वरशासित सेवकाई स्कूल के लिए बाइबल पढ़ाई की तालिका, (३) स्मारक के पहले के सप्ताह के लिए सालाना बाइबल पाठ (४) आनेवाले लिखित पुनर्विचार की सूचना और (५) नियमित रूप से पत्रिका दिन के बारे में सूचना। चर्चा कीजिए कि खाली जगहों को अलग-अलग तरीके से कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे क्षेत्र सेवा की तालिका बनाने, सेवा रिपोर्ट लिखने और दूसरों के साथ काम करने के लिए तय किए गए समय के बारे में, सभाओं में मिलनेवाली नियुक्तियों के बारे में, सर्किट ओवरसियर की विज़िट और आनेवाले सम्मेलनों के बारे में। नौकरी के स्थान पर या घर पर लोगों का ध्यान आकर्षित हो सके ऐसी जगह पर कैलेंडर को लगाने से बाइबल पर चर्चा करने का मौका मिल सकता है। १९८८ इयरबुक में पेज ८ पर दिए गए अनुभव के बारे में बताइए।
१५ मि: “पुनःभेंट करने का साहस प्राप्त कीजिए।” मार्च १९९७ हमारी राज्य सेवकाई के इंसर्ट पर आधारित भाषण और चर्चा। इस बात पर ज़ोर दीजिए कि सुसमाचार में दिलचस्पी दिखानेवाले सभी लोगों से दोबारा भेंट करनी चाहिए।
गीत १२१ और समाप्ति प्रार्थना।