द बाइबल—मैनकाइंड्स ओल्डेस्ट मॉडर्न बुक के लिए कदरदानी बढ़ाना
इस विडियो को देखते वक्त जिन बातों पर आपने गौर किया होगा, नीचे दिए गए सवाल उन पर आधारित हैं: (1) ऐसे कौन-से सबूत दिखाते हैं कि बाइबल के समान दुनिया में और कोई किताब नहीं है? (2) एक ऐसा उदाहरण दीजिए जो दिखाता है कि बाइबल प्राचीन किताब होने के बावजूद भी आधुनिक विज्ञान के साथ पूरी तरह मेल खाती है? (3) हम कैसे यकीन कर सकते हैं कि आज की बाइबल वैसी ही है, जैसे शुरू में उसे लिखा गया था? (4) बाइबल की प्राचीन हस्तलिपियों के पाठ के बारे में कौन-सी एक बात अनोखी है और इससे हमारे अंदर कैसा विश्वास पैदा होता है? (5) जॉन विक्लिफ, योहानस गुटनबर्ग, विलियम टिन्डेल, मेरी जोन्स, और चार्ल्स टेज़ रसल ने किन तरीकों से परमेश्वर के वचन को संसार भर में फैलाने में योगदान दिया? (6) चर्च ने किस तरह बाइबल का ज़बरदस्त विरोध किया, मगर आज तक यह कैसे बच पायी है? (7) यहोवा के संगठन ने किस हद तक बाइबल का अनुवाद और छपाई की है? (8) बाइबल की व्यावहारिक सलाह से लोगों को जुआ खेलने की लत (1 तीमु. 6:9, 10), पति-पत्नी के अलग हो जाने या एक-दूसरे से विश्वासघात करने (1 कुरि. 13:4, 5; इफि. 5:28-33) और धन-दौलत के पीछे भागने (मत्ती 16:26) की समस्याओं से निपटने में किस तरह से मदद मिली है? (9) क्या सबूत है कि बाइबल के सिद्धांतों को लागू करने से देश और जात-पात के नाम पर दुनिया में फैली नफरत को काबू किया जा सकता है? (10) बाइबल में दी गयी बातों को सीखने से आपको और ज़्यादा खुशी कैसे हासिल हुई है? (11) आपको क्या लगता है कि इस विडियो से किसे फायदा होगा, और आप उन्हें यह विडियो कैसे पेश करेंगे?