परमेश्वर की सेवा स्कूल की चर्चा
अगस्त 29, 2005 से शुरू होनेवाले हफ्ते में, परमेश्वर की सेवा स्कूल में नीचे दिए गए सवालों की ज़बानी चर्चा होगी। स्कूल अध्यक्ष, 30 मिनट के लिए जुलाई 4 से अगस्त 29, 2005 तक के हफ्तों में पेश किए भागों पर दोबारा चर्चा करेगा। [ध्यान दीजिए: अगर किसी सवाल के बाद कोई हवाले नहीं दिए गए हैं, तो वहाँ जवाब के लिए आपको खुद खोजबीन करनी होगी।—सेवा स्कूल किताब के पेज 36-7 देखिए।]
भाषण के गुण
1. दूसरों को अपनी आशा के बारे में बताते वक्त हम कैसे अपनी “कोमलता सब मनुष्यों पर प्रगट” कर सकते हैं, और इसकी क्या अहमियत है? (फिलि. 4:5; याकू. 3:17) [be-HI पेज 251 पैरा. 1-3, बक्स]
2. हमें कब कोमल होना चाहिए, यह जानने से कैसे हमें दूसरों के साथ अच्छी तरह पेश आने में मदद मिल सकती है? [be-HI पेज 252 पैरा. 5–पेज 253 पैरा. 1]
3. किसी को एक मामले पर तर्क करने में मदद देने के लिए कुशलता से सवाल पूछना क्यों ज़रूरी है? [be-HI पेज 253 पैरा. 2-3]
4. अपने सुननेवालों को कायल करने के लिए हमें किन बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है? [be-HI पेज 255 पैरा. 1-4, बक्स; पेज 256 पैरा. 1, बक्स]
5. बाइबल भरोसे के लायक है, यह समझाने के लिए अगर हम बाहरी सबूत इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो हमें क्या बातें मन में रखनी चाहिए? [be-HI पेज 256 पैरा. 3-5, बक्स]
भाग नं. 1
6. यीशु धरती पर जीया था, इसके ठोस सबूत क्या हैं? [w03-HI 6/15 पेज 4-7]
7. “सीधे लोग अपने मुंह की बात” से किस तरह ‘छुटकारा’ पाते हैं, और धर्मियों का घर कैसे “स्थिर रहता है”? (नीति. 12:6, 7) [w03-HI 1/15 पेज 30 पैरा. 1-3]
8. हालाँकि बाइबल में हर छोटी बात के लिए नियम नहीं दिया गया है, फिर भी हम कैसे ‘ध्यान से यह समझ सकते हैं कि यहोवा की इच्छा क्या है’? (तिरछे टाइप हमारे; इफि. 5:17) [w03-HI 12/1 पेज 21 पैरा. 3–पेज 22 पैरा. 3]
9. बाइबल के कौन-से सिद्धांत लागू करने से एक इंसान, गरीबी या तंगहाली का सामना कर सकता है? [w03-HI 8/1 पेज 5 पैरा. 2-5]
10. यहोवा ने हमें सारी चीज़ें मुफ्त में दी हैं, उसकी इस मिसाल का हम पर क्या असर होना चाहिए? (मत्ती 10:8, NHT) [w03-HI 8/1 पेज 20-2]
हफ्ते की बाइबल पढ़ाई
11. सुलैमान के बनाए मंदिर के ठीक सामने दो खंभे थे जिनका नाम याकीन और बोआज़ था। इन खंभों का मतलब क्या था? (1 राजा 7:15-22)
12. सुलैमान ने सूर के राजा हीराम को गलील के 20 नगर तोहफे में दिए थे। क्या ऐसा करना मूसा की व्यवस्था का उल्लंघन नहीं था? (1 राजा 9:10-13)
13. हम ‘परमेश्वर के एक जन’ से क्या सबक सीख सकते हैं जिसने उसकी आज्ञा नहीं मानी? (1 राजा 13:1-25)
14. यहूदा के राजा आसा ने कैसे हिम्मत दिखायी, और हम उसकी मिसाल से क्या सीख सकते हैं? (1 राजा 15:11-13)
15. राजा अहाब और नाबोत का वाकया कैसे दिखाता है कि खुद पर तरस खाना खतरनाक है? (1 राजा 21:1-16)