गीत 145
फिरदौस—यहोवा का वादा
1. याह ने किया वादा फिरदौस का,
होगा शुरू तब युग नया।
उदय होगा सूरज खुशी का,
गम का बादल छँट जाएगा!
(कोरस)
जल्द आएगा फिरदौस यहाँ,
हकीकत है, ना ये सपना।
आरज़ू यही है यीशु की,
करेगा वो याह की मरज़ी।
2. ‘तू मेरे साथ होगा फिरदौस में,’
पूरे होंगे लफ्ज़ यीशु के।
सारे रिहा होंगे कब्रों से,
बिछड़े अज़ीज़ फिर से मिलें!
(कोरस)
जल्द आएगा फिरदौस यहाँ,
हकीकत है, ना ये सपना।
आरज़ू यही है यीशु की,
करेगा वो याह की मरज़ी।
3. अब है यीशु राजा हमारा,
करिश्मा जल्द दिखाएगा।
मानें एहसान यहोवा तेरा,
तूने प्यारा राजा चुना!
(कोरस)
जल्द आएगा फिरदौस यहाँ,
हकीकत है, ना ये सपना।
आरज़ू यही है यीशु की,
करेगा वो याह की मरज़ी।
(मत्ती 5:5; 6:10; यूह. 5:28, 29 भी देखें।)