वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • wp17 अंक 1 पेज 4
  • बाइबल पढ़ना कैसे शुरू करें?

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • बाइबल पढ़ना कैसे शुरू करें?
  • प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2017
  • मिलते-जुलते लेख
  • बाइबल से पूरा फायदा पाने के लिए क्या करें?
    खुशी से जीएँ हमेशा के लिए!—ईश्‍वर से जानें
  • पढ़ने में ध्यान लगाए रह
    परमेश्‍वर की सेवा स्कूल से फायदा उठाइए
  • दैनिक बाइबल पठन से लाभ प्राप्त करना
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—1995
  • अपने आपको पढ़ने में लौलीन कीजिए
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—1996
और देखिए
प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2017
wp17 अंक 1 पेज 4

पहले पेज का विषय | बाइबल पढ़ना फायदेमंद और मज़ेदार कैसे बनाएँ?

बाइबल पढ़ना कैसे शुरू करें?

एक औरत बाइबल पढ़ने से पहले प्रार्थना कर रही है

बाइबल पढ़ना मज़ेदार बनाने के लिए और इससे पूरा-पूरा फायदा पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? यहाँ दिए पाँच सुझावों पर ध्यान दीजिए, जिन्हें अपनाने से कई लोगों को फायदा हुआ है।

अच्छा माहौल चुनिए। एक शांत माहौल ढूँढ़िए। जहाँ तक हो सके ध्यान भटकानेवाली बातों से दूर रहिए ताकि आप अपना पूरा ध्यान पढ़ने पर लगा सकें। रौशनी और ताज़ी हवा हो, तो पढ़ने में मन लगा रहेगा।

सही मन बनाइए। परमेश्‍वर ने बाइबल अपने बच्चों के लिए यानी हमारे लिए लिखवायी है। एक छोटा बच्चा अपने पिता से सीखने के लिए हमेशा तैयार रहता है, तो अगर हम बच्चों की तरह सोच रखें और बाइबल पढ़ें, तो हमें ज़रूर फायदा होगा। पर इसके लिए हमें अपने मन से बाइबल के बारे में कोई भी गलत खयाल या सोच निकालनी होगी ताकि हमारा प्यारा पिता हमें सिखा सके।—भजन 25:4.

पढ़ने से पहले प्रार्थना कीजिए। बाइबल में परमेश्‍वर के विचार बताए गए हैं, इसलिए इसे समझने के लिए हमें मदद चाहिए। परमेश्‍वर ने हमसे वादा किया है कि वह “अपने माँगनेवालों को पवित्र शक्‍ति” देगा। (लूका 11:13) पवित्र शक्‍ति की मदद से हम उसके विचार समझ सकते हैं। धीरे-धीरे यह “परमेश्‍वर की गहरी बातों” को समझने में भी हमारी मदद करेगी।—1 कुरिंथियों 2:10.

समझकर पढ़िए। किताब खत्म करने के इरादे से मत पढ़िए। आप जो पढ़ते हैं, उसके बारे में सोचिए। खुद से इस तरह के सवाल कीजिए: ‘मैंने जिस इंसान के बारे में पढ़ रहा हूँ, उसमें कौन-से गुण हैं? ये गुण मैं कैसे अपना सकता हूँ?’

कुछ लक्ष्य रखिए। अगर आप चाहते हैं कि आपको बाइबल पढ़ने से फायदा हो, तो कुछ ऐसा सीखने के बारे में सोचिए जिससे आपकी ज़िंदगी और अच्छी हो जाए। जैसे, ‘मैं एक अच्छा इंसान या एक अच्छा जीवन-साथी कैसे बन सकता हूँ?’ या ‘मैं बाइबल से परमेश्‍वर के बारे में और क्या सीख सकता हूँ?’ फिर जैसा आप सोच रहे हैं, उसे ध्यान में रखकर बाइबल के वे भाग पढ़िए जिनसे आप वे बातें सीख सकें।a

अगर आप इस लेख में दिए पाँच सुझाव अपनाएँ, तो आप आसानी से बाइबल पढ़ना शुरू कर पाएँगे। लेकिन आप इसे और मज़ेदार कैसे बना सकते हैं? अगले लेख में इस बारे में बताया गया है।

a अगर आप नहीं जानते कि बाइबल के किस भाग में इस बारे में जानकारी दी गयी है, तो आप यहोवा के साक्षियों से बात कर सकते हैं। उन्हें आपको बताने में खुशी होगी।

बाइबल पढ़ते वक्‍त . . .

  • जल्दबाज़ी मत कीजिए

  • उसमें डूब जाइए और कल्पना कीजिए

  • सोचिए कि वह बात आस-पास की आयतों से कैसे जुड़ी है

  • सोचिए कि इससे आप क्या सीख सकते हैं

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें