सुसमाचार की भेंट—ट्रैक्टों को प्रभावकारी रूप से उपयोग करते हुए
१९८७ के “यहोवा पर भरोसा रखो” जिल्ला सम्मेलन के दौरान, चार नए ट्रैक्टों को प्रकाशित किया गया। उनके शीर्षक है, वाय यू कॅन ट्रस्ट द बाइबल, वाट डू जेहोवाज़ विट्नेसस बिलीव?, लाइफ इन अ पीसफुल न्यू वल्ड, और वाट होप फॉर डेड लव्ड वन्स? क्या आप क्षेत्र में इन ट्रैक्टों का प्रभावकारी रूप से उपयोग कर रहे हैं?
२ कई प्रचारक घरों में ट्रैक्ट छोड़ते हैं जब वहाँ पर कोई नहीं होता। और वे उन लोगों को देते हैं जो भेंट के समय सुनने के लिए बहुत व्यस्त होते हैं। कुछों ने पाया है कि अगर वे घर पर अपना परिचय देने के लिए ट्रैक्ट का इस्तेमाल करें, तो यह गृहस्वामी की रुचि को उत्तेजित करने में सहायक बनता है। दूसरे इन्हें उन जगहों पर एक मुफ्त उपहार के रूप में देने के लिए ज़्यादा पसन्द करते हैं जहाँ कोई साहित्य नहीं दी जाती पर जहाँ थोड़ी रुचि दिखायी गयी है।
कब और कहाँ उनका उपयोग करना है
३ बहुमुखी बनने और अवसरों की ओर सतर्क रहने के द्वारा आप ऐसे कई अवसर पाएंगे जब ट्रैक्टों की भेंट की जा सकती है। उदाहरणार्थ, रिश्तेदारों को गवाही देते समय ट्रैक्ट बहुत सहायक बन सकते हैं। आप ट्रैक्टों को छुट्टियों में, खरीददारी या यात्रा करते समय, स्कूल में, या आपके कार्य स्थल में उपयोग कर सकते हैं। क्या आप ट्रैक्टों को आसानी से प्राप्त जगहों में रखते हैं, शायद आपके कोट या शर्ट के जेब में, बटुए में, या ब्रीफ केस में? ट्रैक्टों को हमेशा आपके पास रखना आपको अनौपचारिक रूप से गवाही देने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। क्यों न ऐसे अवसरों की खोज करें जब ट्रैक्टों की भेंट की जा सकती है?
४ अवसर जो भी हो, आप एक अधिक प्रभावकारी गवाही देने के लिए ट्रैक्टों का उपयोग कर सकते हैं। यद्यपि उन में दिया हुआ संदेश संक्षिप्त है, जो वे कहते हैं बहुत विश्वासोत्पादक है और स्पष्ट शास्त्रीय बहस से समर्थित है। ये ट्रैक्ट रंगीन रूप से चित्रित हैं और सेवकाई में काफी लाभ लाने के लिए वे उपयोगी साधन बन सकते हैं। हर जगह उन्हें लोगों को भेंट करने के लिए सचेत रहें।
क्षेत्र सेवकाई में
५ घर-घर के कार्य में राज्य संदेश में रुचि उत्पन्न करने के लिए क्या आपने उन ट्रैक्टों के विचारोत्पादक शीर्षकों का लाभ उठाया है? कुछ प्रचारक एक ट्रैक्ट के शीर्षक पर, सीधा उनके प्रस्तावना के साथ ही, विशेष बल देते हैं। क्यों न इस तरीके को आप भी इस्तेमाल करें? आप कह सकते हैं: “नमस्ते। आपको घर में पाकर मैं खुश हूँ। मैं एक बहुत महत्त्वपूर्ण संदेश देने में स्वेच्छा से भाग ले रहा हूँ। यह इस ट्रैक्ट लाइफ इन अ पीसफुल न्यू वल्ड में पाया गया है। यह आपकी प्रति है। यह मुफ्त में है। [गृहस्वामी को दें और आवरण-पृष्ठ की ओर ध्यान निर्देशित करें।] क्या आप ऐसे शांतिपूर्ण माहौल में जीना नहीं चाहेंगे?” फिर अगर परिस्थिति अनुमति दें, वार्तालाप के विषय के साथ आगे बढ़ें और महिने की भेंट को साथ में जोड़ दें।
६ आप कहाँ रहते हैं इस पर निर्भर होते हुए, आप यह बताना लाभदायक पाएंगे कि आपका संदेश बाइबल से है। वाय यू कॅन ट्रस्ट द बाइबल, यह ट्रैक्ट आपके क्षेत्र में बहुत प्रभावकारी हो सकता है। उदाहरणार्थ, आप कह सकते हैं: “आज हम हमारे पड़ोसियों के पास एक मुफ्त बाइबल संदेश छोड़ रहे हैं। यह है आपकी प्रति। [उसे गृहस्वामी को दें।] ध्यान दें कि संदेश बाइबल के बारे में है। क्या आप सोचते हैं कि आज लोग बाइबल में अपना विश्वास खो चुके हैं? [प्रतिक्रिया के लिए अनुमति दें।] यह ट्रैक्ट आपको यह देखने के लिए मदद देगी कि हम क्यों बाइबल जो कहती है इसमें अपना भरोसा रख सकते हैं।” पृथ्वी के लिए परमेश्वर की आशिषों को दिखाते हुए वार्तालाप के विषय के साथ आगे बढ़िए।
७ बाइबल ट्रैक्टों को वितरित करना “सुसमाचार” को प्रस्तुत करने में एक समय-सिद्ध और प्रभावकारी तरीका है। (मत्ती २४:१४) वे हमारी सार्वजनिक सेवकाई में, और जब हम अनौपचारिक रूप से गवाही देते हैं, एक बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। तो चलो हम एक उत्तम गवाही देने के लिए हमारे इन सुन्दर ट्रैक्टों का प्रभावकारी रूप से उपयोग करें और इस तरह दूसरों को परमेश्वर के राज्य के बारे में सीखने के लिए मदद दे सकते हैं।