लाभदायक परिणामों को उत्पन्न करने के लिए ट्रैक्टों का उपयोग करना
यहोवा के आधुनिक-दिन संगठन का सफलतापूर्वक ट्रैक्टों का उपयोग करने का एक इतिहास है। हमारे क़ानूनी निगम, वॉच टॉवर बाइबल एन्ड ट्रैक्ट सोसाइटी, का नाम ही संकेत करता है कि सुसामाचार के फैलाव में ट्रैक्टों का एक महत्त्वपूर्ण भाग है। अठारह सौ इकासी से लेकर १९१८ तक, ३० करोड़ से भी अधिक ट्रैक्टों का वितरण यहोवा के लोगों द्वारा किया गया था। इस अवधि के दौरान अनेक जन जो मसीह के भाइयों के शेषवर्ग का भाग बने इन प्रारंभिक ट्रैक्टों द्वारा सबसे पहले सच्चाई से परिचित किए गए थे।
२ छोटे ट्रैक्टों के उपयोग पर १९८७ में नवीकृत ज़ोर दिया गया और चार रंगीन ट्रैक्टों को प्रकाशित किया गया जो तब से उपलब्ध हैं। ट्रैक्टों की इस श्रृंखला में चार और रंगीन तथा विचार-उत्तेजक ट्रैक्टों को जोड़कर इसे और भी विस्तृत किया जाएगा, यह घोषणा १९९२ के “ज्योति वाहक” ज़िला अधिवेशन में की गई थी। ये हैं हताश लोगों के लिए सांत्वना, पारिवारिक जीवन का आनन्द लीजिए, कौन वास्तव में संसार पर शासन करता है? और क्या यह संसार बचेगा? क्या आप सेवकाई में इन सभी आठ ट्रैक्टों का उपयोग लाभदायक परिणाम उत्पन्न करने के लिए कर रहे हैं?
३ ट्रैक्टों के प्रभावशाली उपयोग से अच्छे परिणाम निकलते हैं। हमें इनमें से हर एक के साथ परिचित होने की ज़रूरत है। उदाहरण के लिए, यह समझने के लिए कि हर एक में क्या चर्चा की गई है क्या आपने इन्हें ध्यान से पढ़ा है? क्या आपने विचार किया है कि प्रत्येक ट्रैक्ट किस प्रकार के व्यक्ति को आकर्षित करेगा? प्रत्येक ट्रैक्ट से भली-भाँति परिचित होना घर-घर के कार्य में साथ ही अनेक स्थितियों में, जहाँ आप अनौपचारिक गवाही दे सकते हैं, इनका उपयोग करना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
४ घर-घर की सेवकाई में उपयोग: एक सर्किट ओवरसियर लिखता है: “ट्रैक्ट के द्वारा विचार-विमर्श शुरू करने में मुझे बढ़िया सफलता मिल रही है।” क्या आपने इस तरीके का प्रयोग किया है? क्यों न ट्रैक्टों को अपने वार्तालाप को आरंभ करने के साधन की तरह उपयोग करें? आठ ट्रैक्टों के साथ, अब हमारे पास चुनने के लिए आठ उत्तेजक प्रस्तावनाएँ हैं। प्रत्येक ट्रैक्ट हमें पहली ही भेंट पर या एक पुनः भेंट पर एक बाइबल अध्ययन शुरू करने के लिए मौक़ा देता है।
५ ट्रैक्टों के उपयोग के लिए अन्य मौक़े भी हैं। दरवाज़े पर वार्तालाप के दौरान, आपको शायद पता लगे कि उस व्यक्ति ने हाल ही में एक प्रिय जन को मृत्यु में खोया है या कि परिवार में कोई बीमार है। जो लोग अत्यधिक दुःख का अनुभव करते हैं या जो दीर्घकालीन मुश्किलों का सामना करने का प्रयास कर रहे हैं अक्सर नकारात्मक भावनाओं को विकसित करते हैं और हताश हो जाते हैं। हताश लोगों के लिए सांत्वना! इस ट्रैक्ट में पाए गए प्रोत्साहक संदेश को बाँटना कितना प्रेमपूर्ण होगा। आपको शायद पता लगे कि व्यक्ति का हाल ही में तलाक हुआ है या कि उसकी नौकरी छूट गई है। ऐसे अनुभव दर्दनाक़ हो सकते हैं और परिवार को काफ़ी हानि पहुँचा सकते हैं। पारिवारिक जीवन का आनन्द लीजिए ट्रैक्ट के पृष्ठ २ पर दिए सवालों का उपयोग कीजिए: “आज क्यों परिवारों पर इतनी गम्भीर समस्याओं की बौछार हो रही है? हम कैसे पारिवारिक जीवन का आनन्द ले सकते हैं?” शायद यही सवाल हैं जो व्यक्ति के मन में अग्रवर्ती हैं। अगर तुरंत दिलचस्पी प्रकट नहीं भी होती तो भी, यह संभव है कि वह ट्रैक्ट को बाद में पढ़ेगा।—सभो. ११:६.
६ कुछ कलीसियाओं में क्षेत्र को प्रायः बार-बार पूरा किया गया है, और अनेक लोगों के पास हमारा साहित्य पहले से ही है। ट्रैक्टों के उपयोग के द्वारा, हमें गृहस्वामियों से कुछ दिलचस्प चर्चा करने का, उनके विचार प्रकट करने, और राज्य आशा के बारे में उन्हें सोचने के लिए प्रवृत करने में मदद करने का मौका मिल सकेगा। उनके मनों में एक सवाल डालिए जिसपर बाद में कभी चर्चा की जा सकती है। एक पुनःभेंट कीजिए, और इस दिलचस्पी को आगे विकसित कीजिए। कुछ समय में हम उनके पास जो ब्रोशर या पुस्तक पहले से है उसका उपयोग करते हुए अध्ययन शुरू कर सकते हैं।
७ अनौपचारिक तरीके से ट्रैक्टों का उपयोग कीजिए: अगर हम ट्रैक्टों को अपनी पहुँच में रखें—शर्ट की जेब में, कोट की जेब में, पर्स या गवाही कार्य बैग में—तो हम भिन्न अवसरों पर, जहाँ कहीं लोग मिलें, इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। ख़रीदारी, सफ़र, या रिश्तेदारों या अतिथियों के साथ बात करते वक्त इनका उपयोग कीजिए। ट्रैक्ट हमें एक संक्षिप्त गवाही देने के मौक़े देते हैं। ट्रैक्ट एक ऐसी वस्तु है जो एक व्यक्ति को अभिभूत नहीं करती बल्कि सुस्पष्ट और कार्य-कुशल है। क्योंकि इसमें पढ़ने के लिए बहुत नहीं है, एक पुस्तक या पत्रिकाओं के बजाय इसे तत्परता से स्वीकार किया जाता है।
८ स्कूल में या आपकी नौकरी की जगह, भोजनालयों में, पेट्रोल पम्प पर और ऐसी अन्य जगहों पर अनौपचारिक रूप से ट्रैक्टों को प्रस्तुत करने के लिए सचेत रहिए। अपनी दादी को डॉक्टर के पास ले जाने का प्रबंध करते वक्त, एक बहन ने निश्चित किया कि उसके पास कुछ ट्रैक्ट हैं। डॉक्टर के दफ़्तर में, उसने एक गर्भवती स्त्री के साथ वार्तालाप शुरू किया। उस स्त्री को शांतिपूर्ण नए संसार में जीवन ट्रैक्ट दिखाने के बाद, बहन ने पूछा: “क्या आप अपने बच्चे का पालन-पोषण यहाँ चित्रित ऐसे संसार में करना चाहेंगी?” वह उस स्त्री के घर भेंट करने के द्वारा इस वार्तालाप को जारी रख सकी। इस कारण अनेक नियमित पुनः भेंटें हो सकी।
९ ट्रैक्टों के साथ बाइबल अध्ययन आरंभ किए जा सकते हैं: एक सर्किट ओवरसियर ने रिपोर्ट किया कि जिस कलीसिया में वह भेंट कर रहा था, उन्होंने उस सप्ताह के दौरान शुरू में गृहस्वामी को अभिवादन करने के बाद ट्रैक्ट का उपयोग करते हुए ६४ गृह बाइबल अध्ययन शुरू किए।
१० क्या आपने प्रारंभिक घर-घर की भेंटों में एक बाइबल अध्ययन प्रस्तुत करने का प्रयास किया है? ट्रैक्ट का उपयोग करने से, आप शायद संक्षिप्त रूप से अध्ययन कैसे संचालित किया जाता है इसका प्रदर्शन कर सकें। एक बहन ने शांतिपूर्ण नए संसार में जीवन ट्रैक्ट का उपयोग करते हुए यह किया। चित्र की ओर संकेत करते हुए, उसने गृहस्वामी से पूछा कि क्या उसे लगता है कि पृथ्वी कभी ऐसी होगी। गृहस्वामी की प्रतिक्रिया के बाद, बहन ने उसे २ पतरस ३:१३ और यशायाह ६५:१७ पढ़ने के लिए आमंत्रित किया, जिनको ट्रैक्ट में विशिष्ट किया गया है। हमारी बहन ने फिर कहा: “ये प्रतिज्ञाएँ, न तो एक स्वप्न हैं न ही एक कल्पना, लेकिन वास्तव में परमेश्वर के वचन, बाइबल में की गई हैं।” अगले सप्ताह वार्तालाप जारी रखने के लिए उसने बाद में प्रबंध किया। अगली भेंट में, उस स्त्री के अनेक सवालों के जवाब दिए गए और आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं पुस्तक दी गई। एक बाइबल अध्ययन परिणित हुआ।
११ क्या आप एक नए बपतिस्मा-प्राप्त या बपतिस्मा-रहित प्रकाशक हैं जो सेवकाई में अनुभव प्राप्त कर रहे हैं? अगर ऐसा है, तो जो ज़्यादा अनुभवी हैं आप उनसे पूछताछ कर सकते हैं और अपनी कलीसिया के क्षेत्र में ट्रैक्टों के उपयोग के बारे में उनकी सलाह ले सकते हैं। बाइबल में हमारे लिए उन व्यक्तियों के अनेक उदाहरण हैं जिन्होंने विश्वास में परिपक्व जनों से प्रोत्साहन और निर्देशन प्राप्त किया।—प्रेरितों १८:२४-२७; १ कुरि. ४:१७.
१२ ट्रैक्टों को प्रभावशाली ढंग से उपयोग करने में विशेषकर कलीसिया पुस्तक अध्ययन संचालक औरों को आपकी सहायता करने के लिए प्रबंध करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। प्रचार कार्य में अपने बच्चों की उन्नति करने में सहायता देने की ज़िम्मेदारी माता-पिता की है। एक युवा गवाह अपने माता-पिता द्वारा शांतिपूर्ण नए संसार में जीवन ट्रैक्ट को प्रस्तुत करने के लिए प्रशिक्षित की गई। जब वह अपनी माँ के साथ बाइबल अध्ययन के लिए गई, उसने उस दिलचस्पी रखने वाली स्त्री के पति को एक ट्रैक्ट प्रस्तुत किया। पति प्रभावित हुआ कि एक युवा व्यक्ति के ऐसे मज़बूत धार्मिक दृढ़ विश्वास हो सकते हैं। उसे ट्रैक्ट पढ़ने में बहुत ही आनन्द हुआ। हर समय जब युवा लड़की अपनी माँ के साथ लौटती थी, वह एक वचन या बाइबल की कहानी उसे बताती थी जो उसने विशेषकर उसके लिए तैयार की थी। वह व्यक्ति अब नियमित रूप से पत्रिकाएँ पढ़ता है, और रेवलेशन क्लाईमैक्स पुस्तक में दिलचस्पी दिखाई है, और कुछ सभाओं में उपस्थित हो चुका है। यह सब इसीलिए परिणित हुआ क्योंकि माता-पिता ने अपनी बेटी को ट्रैक्टों का अच्छा उपयोग करने को सिखाने में अपनी ज़िम्मेदारियों पर ध्यान देने के लिए समय निकाला।
१३ हमारे नए ट्रैक्ट प्रभावशाली रूप से उपयोग कीजिए: क्या यह संसार बचेगा? इस ट्रैक्ट का उपयोग करते वक्त, आप अपना परिचय देकर अपना वार्तालाप यह कहकर शुरू कर सकते हैं: “नमस्ते। हम आज लोगों से जीवन की गुणवत्ता के बारे में बात कर रहे हैं। क्या आपको लगता है कि जीवन की गुणवत्ता कभी बेहतर होगी, या ये निरंतर घटती जाएगी? [जवाब देने दीजिए.] कुछ सोचते हैं कि संसार में जो होता है वह बाइबल की भविष्यवाणी की पूर्ति में हो रहा है और कि संसार का अंत निकट है। आप क्या सोचते हैं?” गृहस्वामी की प्रतिक्रिया के बाद, ट्रैक्ट प्रस्तुत कीजिए और दूसरे अनुच्छेद में दिए तीन सवालों की ओर ध्यान आकर्षित कीजिए। तब ट्रैक्ट के क्रमानुसार बढ़ते हुए दिखाइए कि कैसे पहले एक संसार अन्त हो चुका है और कि इसका भी अन्त होगा। जैसे भेंट समाप्त की जाती है, संसार का अंत निकट है इसके बाइबल सबूत की चर्चा के लिए एक और भेंट का प्रबंध कीजिए।
१४ अनेकों बार हम खुद को राज्य संदेश को सिर्फ़ संक्षिप्त रूप से बताने की स्थिति में पाते हैं, जैसे कार्य-स्थल पर या स्कूल में। आपकी नौकरी की जगह पर, सरकार के बारे में हाल ही में आए समाचारों पर चर्चा हो सकती है। आप सहमति दे सकते हैं कि नेक नीयत नेताओं के किए सभी प्रयासों के बावजूद, सारा इतिहास भर संसार ने भयानक रीति से पीड़ा सही है। तब कौन वास्तव में संसार पर शासन करता है? ट्रैक्ट के पृष्ठ २ पर निचले अनुच्छेद का ज़िक्र कर सकते हैं। तीन विचार-उत्तेजक सवालों को पढ़िए। अगर एक संक्षिप्त वार्तालाप के लिए समय नहीं है, तो व्यक्ति(यों) को ट्रैक्ट दीजिए और एक और समय या जगह पर इन सवालों की चर्चा करने के लिए प्रबंध कीजिए।
१५ व्यक्तियों और परिवारों के तौर पर, विचार करने के लिए समय निकालिए कि इन अलग-अलग ट्रैक्टों में से हरेक की प्रस्तुति कैसे की जा सकती है। अभ्यास सत्र आयोजित कीजिए। आप ट्रैक्टों को उस महीने में क्षेत्र सेवकाई में पेश किए जानेवाले दूसरे साहित्य के साथ कैसे उपयोग कर सकते हैं? आपकी कौन-सी नियोजित भेंटें जल्द ही आनेवाली हैं जहाँ आप कुछेक ट्रैक्ट अपने साथ ले जा सकते हैं? क्या आप इस सप्ताह ऐसे किसी व्यक्ति से मिलेंगे जो इन ट्रैक्टों में प्रस्तुत समयोचित संदेश से लाभ प्राप्त कर सकता है?
१६ यहोवा के लिए गहरा प्रेम और लोगों के लिए चिन्ता जितना हो सके उतना हमें सुसमाचार प्रचार करने में प्रेरणा देगी। ट्रैक्टों को नियमित रूप से उपयोग करना हमें ऐसा करने में सहायता करेगा। एक सात-वर्षीय लड़का, अपने पड़ोसी को नई व्यवस्था में पहुँचने के लिए सहायता करना चाहता था, सो उसने उसे एक ट्रैक्ट दिया और एक बाइबल अध्ययन आरंभ हुआ। यह सुनने में कितना आसान लगता है! लेकिन क्या हम इस आसान तरीके का महत्त्व को अपनी सेवकाई में स्वीकार करते हैं? जब अगली बार हम किसी के साथ एक ट्रैक्ट छोड़ते हैं, यह एक बाइबल अध्ययन की ओर ले जा सकता है। अगर हम राज्य का सुसमाचार प्रचार करने में ट्रैक्टों का बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग करें, हम निश्चय ही लाभदायक परिणामों का अनुभव करेंगे।