वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 10/90 पेज 7
  • हमारे पायनियरों की क़दर करना

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • हमारे पायनियरों की क़दर करना
  • हमारी राज-सेवा—1990
  • उपशीर्षक
  • मिलते-जुलते लेख
  • क्यों
  • मण्डली में
  • पायनियरों को प्रोत्साहित करो
  • पायनियरों के लिए समर्थन दिखाना
    हमारी राज-सेवा—1992
  • पायनियर सेवकाई की आशीषें
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—1997
  • पायनियर सेवा की आशीषें
    हमारी राज-सेवा—2003
  • युवाओं को बताना कि वे कैसे “आनन्द कर” सकते हैं
    हमारी राज-सेवा—1995
और देखिए
हमारी राज-सेवा—1990
km 10/90 पेज 7

हमारे पायनियरों की क़दर करना

परमेश्‍वर के राज्य के सहकर्मी एक दूसरे की शक्‍ति बढ़ाते हैं। (कुलु. ४:११) जब हम यह बात समझते हैं कि मसीही मण्डली का प्राथमिक कार्य सुसमाचार का प्रचार करना है, तो हमारे बीच के पूर्ण-समय सेवकों की क़दर करने के सुस्पष्ट कारण हैं।—मरकुस १३:१०; रोमि. १६:२; फिलि. ४:३.

क्यों

२ प्रचार कार्य के विभिन्‍न पहलुओं में कम अनुभवी प्रकाशकों के साथ कार्य करने के द्वारा पायनियर एक स्पष्ट रूप से मण्डली को मज़बूत बनाते हैं। इस में, पत्रिका गवाही कार्य, पुनःभेंट करना और उसकी तैयारी, और गृह बाइबल अध्ययन शुरु करना और प्रभावकारी रूप से उन्हें संचालित करना शामिल है। इसके अतिरिक्‍त साहसी होकर अनौपचारिक रूप से गवाही देने में पायनियर एक उदाहरण स्थापित कर सकते हैं। मध्य सप्ताह के समूह गवाही कार्य की व्यवस्थाओं के लिए उनका समर्थन भी दूसरों की सहायता करने के लिए उन्हें अवसर देता है। क्षेत्र में पायनियरों का सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से तब महसूस किया जा सकता है जब वे सप्ताहान्त में क्षेत्र सेवकाई का समर्थन करते हैं, एक ऐसा समय जब अधिकांश दूसरे प्रकाशको भाग ले सकते हैं।

३ नियत क्षेत्र में पूर्ण रूप से और बारम्बार कार्य करने में पायनियर मण्डली की सहायता करते हैं। यह लोगों को हमारे संदेश के साथ अधिक परिचित कराते हैं और जब हम भेंट करते हैं वे अधिक निश्‍चिन्त होंगे क्योंकि वे जानते हैं कि हम कौन हैं। वे कई घंटे जो पायनियर क्षेत्र में दिलचस्पी रखनेवाले व्यक्‍तियों के साथ बिताते हैं—जो सच्चाई के बीज बोना और सिंचाई है—केवल एक अधिक उत्पादक क्षेत्र उत्पन्‍न करता है।—१ कुरि. ३:६.

मण्डली में

४ कई पूर्ण-समय की सेवकाई में प्रवेश करने के लिए इसलिए प्रोत्साहित हुए हैं, क्योंकि उनके दिन पर वफ़ादार पायनियरों के उत्साह और जोश का गहरा प्रभाव हुआ था। एक बहन नियमित पायनियर बनने में हिचकिचा रही थी क्योंकि उस मण्डली में कोई पायनियर नहीं थे। लेकिन सर्किट ओवरसियर से प्रोत्साहन प्राप्त करने पर वह आगे बढ़ी और नियमित पायनियर बन गयी। जल्द ही दूसरों ने अनुकरण किया और अब उस मण्डली में उत्साही पायनियरों की एक अच्छी संख्या है।

५ ऐसे समय होंगे जब प्राचीन एक पायनियर से एक ऐसी व्यक्‍ति की सहायता करने की माँग करेंगे जो अनियमित या अक्रिय बन गया है। इस मदद में उस व्यक्‍ति के साथ एक बाइबल अध्ययन चलाना शामिल हो सकता है। इस तरह उस पायनियर का विश्‍वास और उत्साह सत्य के लिए उस व्यक्‍ति के प्रेम को पुनः उत्तेजित करने में और उसके समर्पण के दायित्वों को पूर्ण करने के कार्य करने के लिए उसे फिर से सक्रिय बनने में मदद देगी।—१ थिस्स. ५:१४.

पायनियरों को प्रोत्साहित करो

६ पायनियरों को, जो दूसरों को प्रोत्साहित करने के लिए बहुत कुछ करते हैं, खुद प्रोत्साहन की ज़रूरत है ताकि वे अपनी सेवकाई आनन्द के साथ करते रहें। (रोमि. १:१२) क्या आप पायनियर सेवकाई के बारे में सकारात्मक रूप से बात करते हैं? आपने आख़री बार कब एक पायनियर के कार्य और उसकी आत्मत्यागी आत्मा की प्रशंसा की? पायनियर विशेष रूप से इस बात की क़दर करते हैं कि उनके साथ दिन के उन समयों की क्षेत्र सेवकाई में कार्य करने के लिए कोई हो जब बहुत कम प्रकाशक सेवकाई में आते हैं। क्या आप पायनियरों के साथ जा सकते हैं और प्रचार कार्य के समर्थन में अधिक समय बिता सकते हैं?

७ और किस रीति से आप पायनियरों को प्रोत्साहित कर सकते हैं? प्रशंसा देने के अलावा आप, इन परिश्रमी सेवकों के लिए अपनी क़दर, एक वास्तविक रूप से, उन्हें भोजन देने के द्वारा, उनकी यात्रा के खर्चों को स्वेच्छा से उठाने के द्वारा और आपकी योग्यता के अनुसार दूसरे तरीकों से उनका समर्थन करने के द्वारा व्यक्‍त कर सकते हैं।—१ थिस्सलुनिकियों ५:१२, १३ से तुलना करें।

८ मण्डली के प्राचीनों और सहायक सेवकों द्वारा नेतृत्व लेने से, सेवकाई की व्यवस्थाओं के लिए पायनियर और प्रकाशक पूर्ण समर्थन दे सकेंगे। इस तरह हम सभी “एक दूसरे की सेवा में” हममें जो वरदान है उसका उपयोग करेंगे।—१ पतरस ४:१०, ११.

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें