सर्वश्रेष्ठ मनुष्य पुस्तक प्रस्तुत करने के लिए ट्रैक्टों का उपयोग कीजिए
जून महीने के दौरान, हम वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा पुस्तक पेश करेगें। एक संक्षिप्त शास्त्रीय प्रस्तुति के तुरंत बाद इसे प्रस्तुत किया जा सकता है और गृहस्वामी को पुस्तक के आख़िरी अध्याय में दिए गए चित्र दिखाइए, संकेत करते हुए कि मसीह का शासन ऐसी परिस्थितियाँ लाएगा। दूसरी ओर, पुस्तक में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए ट्रैक्टों का उपयोग किया जा सकता है।
२ क्या यह संसार बचेगा? वार्तालाप शुरू करने में ट्रैक्ट बहुत सहायता करते हैं। ये गृहस्वामी का ध्यान खींचने के लिए मदद करते हैं क्योंकि ट्रैक्टों में उनको व्यक्तिगत तौर से असर करनेवाले अर्थपूर्ण विषय बताए गए हैं।
उदाहरण के लिए, आप कुछ ऐसा कह सकते हैं:
▪“लोगों से बात करते वक़्त, हमने देखा है कि बहुत से . . . [समाचार में किसी सामयिक घटना को चुनिए] के बारे में चिंतित हैं। ऐसा लगता है कि संसार की परिस्थितियाँ और बदतर होती जा रही हैं। यहाँ तक कि कुछ लोग सोचते हैं कि क्या यह संसार बच सकता है। आप इसके बारे में क्या महसूस करते हैं? [गृहस्वामी को जवाब देने के लिए समय दीजिए। अधिकांश लोग आशावादी हैं.] मैंने कुछ प्रोत्साहक पढ़ा है जिसे मैं आपको बताना चाहता हूँ। वह इस ट्रैक्ट में है। [गृहस्वामी को क्या यह संसार बचेगा? ट्रैक्ट दीजिए और साथ ही अपने हाथ में एक ऐसा ही ट्रैक्ट रखिए.] ध्यान दीजिए कि कैसे यीशु ने भविष्यवाणी की कि . . . ” पृष्ठ ४ अथवा ५ में दिये एक अनुच्छेद को पढ़िए जो आपकी प्रस्तावना में दी सामयिक घटना से मेल खाता है। तब सर्वश्रेष्ठ मनुष्य पुस्तक प्रस्तुत कीजिए। अगर उपयुक्त प्रतीत हो तो, अधिक जानकारी के लिए अध्याय १११ में विशिष्ट की गई यीशु की भविष्यवाणी पर अधिक जानकारी की ओर जाएं। जाने से पहले, आप संक्षिप्त में इसका विवरण दे सकते हैं कि कैसे यह पुस्तक यीशु, और उसके द्वारा यहोवा को जानने में मदद करती है, जो अनन्त जीवन की ओर ले जाएगा। (यूहन्ना १७:३) साथ ही, दुबारा आकर चर्चा करने के लिए एक विषय पर यक़ीनन एक सवाल खड़ा कीजिए।
३ एक शांतिपूर्ण नए संसार में जीवन: एक शांतिपूर्ण नए संसार में जीना आपके लिए क्या अर्थ रखता है? सामान्यतः, लोग विशाल नदियों और शांतिपूर्ण वादियों, एक दूसरे के साथ शांति में रहनेवाले ख़ूबसूरत जानवरों की कल्पना करते हैं। वे लोग जो संसार की वर्तमान परिस्थितियों से पीड़ित हैं शायद शांतिपूर्ण नए संसार की प्रत्याशा को अति स्फूर्तिदायक पाएं।
४ क्या आप अपने पड़ोसियों, अपने सहकर्मियों और जिन्हें आप घर-घर में मिलते हैं उन लोगों को कुछ सुखद और सुहावना पेश करने के लिए तैयार हैं?
“शांतिपूर्ण नए संसार में जीवन” ट्रैक्ट को उपयोग करते हुए, आप कुछ ऐसा कह सकते हैं:
▪“जैसे इस ट्रैक्ट के आवरण-पृष्ठ पर बताया गया है, क्या आपको लगता है कि इस तरह लोग कभी शांति में रह पाएँगे? [गृहस्वामी को उत्तर देने दीजिए.] कृपया पृष्ठ २ पर दिये पहले अनुच्छेद के आख़िरी वाक्य को देखिए। इसमें पूछा गया है: ‘पर क्या यह विश्वास करना कि ये परिस्थितियाँ कभी पृथ्वी पर अस्तित्व में होंगी, केवल एक सपना या अभिकल्पना है?’ [इसके बाद ट्रैक्ट का अगला अनुच्छेद पढ़िए.] नए आकाश और नई पृथ्वी का वह उद्धरण बाइबल के २ पतरस ३:१३ से है। अगर आपके पास बाइबल है तो, कृपया आप उसे ला सकते हैं ताकि हम भजन १०४:५ पढ़कर पृथ्वी के भविष्य के बारे में और अधिक जानकारी ले सकते हैं।” या आप अपनी बाइबल से आयत पढ़ सकते हैं। तब अपनी चर्चा को सर्वश्रेष्ठ मनुष्य पुस्तक के अध्याय १३३ की ओर मोड़िए।
५ बोये हुए बीज को ‘पानी’ देने के लिए अतिरिक्त पुनः भेंटे करने की ज़रूरत होगी। (१ कुरि. ३:६, ७) निम्नलिखित लेख सलाह देता है कि आरंभिक भेंट या पुनःभेंट में सर्वश्रेष्ठ मनुष्य पुस्तक से एक अध्ययन कैसे शुरू किया जा सकता है।