१९९८ के लिए ईश्वरशासित सेवकाई स्कूल
स्कूल जाने का मतलब है “एक ख़ास ज्ञान या क़ाबिलीयत में सिखाया जाना या प्रशिक्षित किया जाना।” ईश्वरशासित सेवकाई स्कूल के माध्यम से हम परमेश्वर के ज्ञान में लगातार प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। साथ ही, इस स्कूल में भाग लेने से हम अपनी बोलने और सीखने की क़ाबिलीयत बढ़ा सकते हैं। १९९८ के लिए स्कूल कार्यक्रम हमें और भी आध्यात्मिक प्रगति करने के लिए कई मौक़े देगा।
जब आप अगले साल की स्कूल तालिका को देखेंगे, तो आप पाएँगे कि पहले छः महीने तक नियुक्ति क्र. ३ ज्ञान पुस्तक पर आधारित होगी। इसके अलावा, १९९८ वर्ष के लिए अभ्यास कार्यक्रम में पारिवारिक सुख पुस्तक भी शामिल की गयी है, और नियुक्ति क्र. ३ और क्र. ४ में इसे प्रगतिशील रूप से पूरा किया जाएगा। जब कभी पारिवारिक सुख पुस्तक नियुक्ति क्र. ४ के लिए आधार हो, तो भाई को इसे कलीसिया के लिए एक भाषण के रूप में देना चाहिए। और फिर एक बार सबको याद दिलाया जाता है कि स्कूल कार्यक्रम में किसी को भी समय से ऊपर नहीं जाना चाहिए।
एक नया पहलू: हमारे अपने फ़ायदे के लिए, हर हफ़्ते के गीत क्रमांक के फ़ौरन बाद ब्रैकॆट्स में एक “अतिरिक्त बाइबल-पठन तालिका” दी गयी है। हालाँकि साप्ताहिक स्कूल कार्यक्रम में इस पर कोई भी भाग आधारित नहीं है, फिर भी इसे पालन करने का अपना लक्ष्य बनाइए। इससे आपको हर रोज़ बाइबल पढ़ने की आदत लग जाएगी, अगर आप अभी तक ऐसा नहीं कर रहे हैं।
नियुक्तियों, सलाह, और लिखित पुनर्विचारों पर ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया “१९९८ के लिए ईश्वरशासित सेवकाई स्कूल तालिका” में, और साथ ही अक्तूबर १९९६ की हमारी राज्य सेवकाई के पृष्ठ ३ पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए।
अगर आपने ईश्वरशासित सेवकाई स्कूल में अभी तक नाम दर्ज़ नहीं कराया है, तो हम आपको अभी नाम दर्ज़ करने का आमंत्रण देते हैं। यह अनोखा स्कूल यहोवा के नम्र और समर्पित दासों को उसके सेवकों के रूप में और भी योग्य बनने के लिए प्रशिक्षित करने में एक अहम भूमिका निभाना जारी रखे हुए है।—१ तीमु. ४:१३-१६.