परमेश्वर का पैगाम ब्रोशर इस्तेमाल करने का एक तरीका
हमारे प्रचार इलाके में कई लोग बाइबल से वाकिफ नहीं हैं, खासकर वे जो गैर-ईसाई धर्मों से हैं। ऐसे लोगों के साथ बाइबल सिखाती है किताब से अध्ययन कराते वक्त, कई प्रचारकों ने बाइबल की बुनियादी जानकारी देने के लिए परमेश्वर का पैगाम ब्रोशर इस्तेमाल किया है। उदाहरण के लिए एक भाई जब बाइबल सिखाती है किताब के तीसरे अध्याय पर चर्चा करता है तो वह इस चर्चा में ब्रोशर के पहले भाग को भी शामिल करता है। इसके बाद, हर अध्ययन खत्म होने पर वह ब्रोशर के एक भाग पर चर्चा करता है। क्या आप ऐसे किसी इंसान के साथ अध्ययन कर रहे हैं जिसे बाइबल की बहुत कम या बिलकुल जानकारी नहीं है? “पवित्र शास्त्र के लेख” विद्यार्थी को “उद्धार पाने के लिए बुद्धिमान बना सकते हैं,” इसलिए शास्त्र की और अच्छी जानकारी देने के लिए आप चाहें तो बाइबल सिखाती है किताब के साथ-साथ परमेश्वर का पैगाम ब्रोशर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।—2 तीमु. 3:15.