वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 10/11 पेज 8
  • पेशकश के नमूने

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • पेशकश के नमूने
  • हमारी राज-सेवा—2011
  • मिलते-जुलते लेख
  • पेशकश के नमूने
    हमारी राज-सेवा—2012
  • पेशकश के नमूने
    हमारी राज-सेवा—2014
  • पत्रिकाएँ पेश करने के लिए क्या कहना चाहिए
    हमारी राज-सेवा—2009
  • पेशकश के नमूने
    हमारी राज-सेवा—2012
और देखिए
हमारी राज-सेवा—2011
km 10/11 पेज 8

पेशकश के नमूने

नवंबर के पहले शनिवार को बाइबल अध्ययन शुरू करने के लिए

“कभी-न-कभी मौत ने हमारे परिवार के किसी सदस्य या किसी दोस्त को हमसे छीना होगा। क्या हम कभी उन्हें दोबारा देख पाएँगे? [जवाब के लिए रुकिए।] पवित्रशास्त्र में एक बात बतायी गयी है जो हमें बहुत दिलासा देती है, क्या मैं वह आपको बता सकता हूँ?” अगर घर-मालिक राज़ी हो तो अक्टूबर से दिसंबर की प्रहरीदुर्ग के पेज 20 पर पहले उपशीर्षक के तहत दी जानकारी और उसमें दी आयतों को पढ़िए और चर्चा कीजिए। उसके बाद प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ पेश कीजिए और अगले सवाल पर चर्चा करने के लिए दोबारा मिलने का इंतज़ाम कीजिए।

प्रहरीदुर्ग अक्टूबर से दिसंबर

“जब किसी के यहाँ बच्चा होता है, तो घर खुशियों से भर जाता है। लेकिन इसके साथ ही माता-पिता के सामने कई चुनौतियाँ भी खड़ी हो जाती हैं। वे इसका सामना कैसे कर सकते हैं? [जवाब के लिए रुकिए।] क्या मैं आपको शास्त्र से इस मामले में एक अच्छी बात दिखा सकता हूँ? [अगर घर-मालिक दिलचस्पी दिखाता है, तो 1 कुरिंथियों 13:4, 5 पढ़िए।] इस लेख में ऐसे हालात का सामना करने के लिए कुछ कारगर सुझाव दिए गए हैं।” घर-मालिक को “नन्हा मेहमान आया कई बदलाव लाया” लेख दिखाइए।

सजग होइए! अक्टूबर से दिसंबर

“कई किशोरों को खुद की पहचान समझने में अकसर मुश्‍किल होती है। आपको क्या लगता है, हम उनकी मदद कैसे कर सकते हैं? [जवाब के लिए रुकिए।] क्या मैं आपको शास्त्र से इस बारे में कुछ दिखा सकता हूँ? [अगर घर मालिक राज़ी हो, तो 1 कुरिंथियों 9:26 पढ़िए।] जैसे कि यह आयत दिखाती है, हम चाहते हैं कि हमारे जवान बच्चों की मेहनत बेकार न जाए। इसलिए ज़रूरी है कि वे पहले खुद को अच्छी तरह समझ लें। इस लेख में कुछ अच्छे सुझाव दिए गए हैं जो जवानों की मदद कर सकते हैं।” पेज 26 पर दिया लेख दिखाइए।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें