जीएँ मसीहियों की तरह
क्या आप रोज़ाना बाइबल वचनों से फायदा पा रहे हैं?
यहोवा के करीब आने के लिए बेशक आप हर दिन कुछ-न-कुछ करते होंगे। क्या ‘रोज़ाना बाइबल वचन’ पढ़ना उनमें से एक है? अगर अब तक आपने ऐसा नहीं किया है, तो क्यों न अब शुरू करें? बहुत-से लोग दिन का वचन और उस पर आधारित जानकारी सुबह-सुबह पढ़ते हैं, ताकि वे दिन-भर उन बातों पर मनन कर सकें। (यह 1:8; भज 119:97) आपके बारे में क्या? आप क्या कर सकते हैं ताकि आपको भी रोज़ाना बाइबल वचनों से पूरा-पूरा फायदा हो? जानकारी को अच्छी तरह समझने के लिए आस-पास की आयतें पढ़िए। फिर उस वचन में दिए सिद्धांत को समझने के लिए बाइबल की किसी घटना के बारे में सोचिए। इसके बाद उस सिद्धांत को अपनी ज़िंदगी में लागू कीजिए। बाइबल के मुताबिक फैसले करने से आप परमेश्वर की दिखायी राह पर चल रहे होंगे और इससे आपको सच में फायदा होगा।—भज 119:105.
पूरी दुनिया में बेथेल परिवार सुबह के वक्त रोज़ाना बाइबल वचनों पर ध्यान दीजिए पुस्तिका से चर्चा करते हैं। हाल के सालों में सुबह की उपासना के कई कार्यक्रम JW ब्रॉडकास्टिंग में कार्यक्रम भाग में आए हैं। आपने पिछली बार ये कार्यक्रम कब देखे थे? शायद इन कार्यक्रमों में ऐसी कोई बात बतायी गयी हो, जिससे आपको बहुत मदद मिले। जैसे, फैसले लेने के मामले में आप लूत से क्या सीख सकते हैं?
दुनिया से प्यार मत करो (1यूह 2:15) वीडियो देखिए। फिर यहाँ दिए सवालों के जवाब दीजिए:
मैं पूरे दिन कैसे ज़ाहिर कर सकता हूँ कि मुझे यहोवा के वचन से प्यार है?