वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • wp22 अंक 1 पेज 12-13
  • 4 | ईश्‍वर से मदद लें

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • 4 | ईश्‍वर से मदद लें
  • प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2022
  • उपशीर्षक
  • मिलते-जुलते लेख
  • बाइबल में लिखा है:
  • इसका क्या मतलब है?
  • आप क्या कर सकते हैं?
  • ज़िंदगी सँवार देती है बाइबल
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है—2014
  • नफरत करना कैसे छोड़ें?
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2022
  • नफरत हो सकती है खत्म!
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2022
  • दुनिया में इतनी नफरत क्यों?
    प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2022
और देखिए
प्रहरीदुर्ग यहोवा के राज्य की घोषणा करता है (जनता के लिए)—2022
wp22 अंक 1 पेज 12-13
एक बड़ी-सी बाइबल खुली हुई है और लोग उसकी तरफ चलकर जा रहे हैं। बाइबल से उन पर रौशनी पड़ रही है। उन लोगों की परछाइयों से पता चलता है कि पहले वे दूसरों से कितनी नफरत करते थे।

नफरत करना कैसे छोड़ें?

4 | ईश्‍वर से मदद लें

बाइबल में लिखा है:

“[परमेश्‍वर की] पवित्र शक्‍ति का फल है: प्यार, खुशी, शांति, सब्र, कृपा, भलाई, विश्‍वास, कोमलता, संयम।”​—गलातियों 5:22, 23.

इसका क्या मतलब है?

ईश्‍वर की मदद से हम दूसरों से प्यार करना, शांति से काम लेना और सब्र रखना सीख सकते हैं। तब हम अपने मन से नफरत निकाल पाएँगे। हम अपने-आप मन से नफरत नहीं निकाल सकते, लेकिन ईश्‍वर की शक्‍ति से हम ऐसा कर सकते हैं। पुराने ज़माने में परमेश्‍वर के एक सेवक ने कहा, ‘परमेश्‍वर मुझे ताकत देता है। उसी से मुझे सब बातों के लिए शक्‍ति मिलती है।’ (फिलिप्पियों 4:13) ईश्‍वर के एक और सेवक ने कहा, “मुझे मदद यहोवा से मिलती है।” (भजन 121:2) ईश्‍वर हमारी भी मदद करेगा।

आप क्या कर सकते हैं?

“मैं बहुत खूँखार हुआ करता था, लेकिन अब सबके साथ प्यार से रहता हूँ। यहोवा ने मुझे एक नया इंसान बना दिया है।”​—वॉल्डो

परमेश्‍वर यहोवा से प्रार्थना कीजिए कि वह आपको अपने अंदर अच्छाइयाँ बढ़ाने में मदद करे। (लूका 11:13) वह आपको दूसरों से प्यार करना, सब्र से काम लेना, संयम रखना और सबके साथ शांति से रहना सिखा सकता है। तब आप मन से नफरत निकाल पाएँगे। बाइबल में इन अच्छाइयों के बारे में काफी कुछ लिखा है। क्यों न आप भी पढ़कर देखें? सोचिए कि आप कैसे दूसरों के साथ प्यार से रह सकते हैं और सब्र रख सकते हैं। ऐसे लोगों से दोस्ती कीजिए जो खुद ऐसा करते हैं। सबसे प्यार करने के लिए और भले काम करने के लिए वे आपमें जोश बढ़ा सकते हैं।​—इब्रानियों 10:24; फुटनोट।

सच्ची कहानी​—वॉल्डो

अपना खूँखार स्वभाव बदल दिया

 वॉल्डो।

वॉल्डो को बचपन में कभी प्यार नहीं मिला, इसलिए वे भी दूसरों से नफरत करने लगे। वे कहते हैं, ‘ड्रग्स का धंधा करनेवालों से अकसर मेरी लड़ाई हो जाती थी। कुछ गुंडों की हमसे दुश्‍मनी थी। एक बार उन्होंने एक आदमी को मेरा खून करने भेजा। उसका पेशा ही खून करना था। उसने मुझ पर चाकू से हमला किया, पर मैं किसी तरह बच गया, बस थोड़ी-सी चोट आयी।’

कुछ समय बाद वॉल्डो की पत्नी यहोवा के साक्षियों से बाइबल के बारे में सीखने लगीं। पर वॉल्डो को यह पसंद नहीं आया। वे कहते हैं, “मैं उन लोगों से नफरत करता था, उन पर चिल्लाता था, गाली देता था। पर वे मुझ पर कभी नहीं भड़के। हमेशा शांति से बात करते थे।”

बाद में वॉल्डो भी बाइबल के बारे में सीखने लगे। वे कहते हैं, “मैं जो सीख रहा था, उसे मानना बहुत मुश्‍किल था। मुझे लगता था, मैं अपने गुस्से पर कभी काबू नहीं कर पाऊँगा, अपना खूँखार स्वभाव कभी नहीं बदल पाऊँगा।” फिर उन्होंने बाइबल में कुछ ऐसा पढ़ा जिससे उनकी सोच बदल गयी।

वॉल्डो कहते हैं, ‘आलेहान्द्रो मुझे बाइबल के बारे में सिखाते थे। एक दिन उन्होंने मुझे बाइबल में दिखाया कि ईश्‍वर को कौन-से गुण भाते हैं, प्यार, शांति, सब्र वगैरह। (गलातियों 5:22, 23) उन्होंने कहा कि ऐसी अच्छाइयाँ बढ़ाने में ईश्‍वर ज़रूर मेरी मदद करेगा। यह मेरे लिए बिलकुल नयी बात थी। मुझे यकीन हो गया कि मैं बदल सकता हूँ, एक अच्छा इंसान बन सकता हूँ।’

वॉल्डो ने ईश्‍वर से मदद ली, इसलिए वे अपने मन से नफरत निकाल पाए। वे कहते हैं, “पहले मैं बहुत खूँखार हुआ करता था, पर अब सबके साथ प्यार से रहता हूँ। यह देखकर मेरे रिश्‍तेदारों और जान-पहचानवालों को यकीन नहीं होता कि मैं वॉल्डो ही हूँ। यहोवा ने मुझे एक नया इंसान बना दिया है।”

वॉल्डो की पूरी कहानी जनवरी-मार्च, 2014 की प्रहरीदुर्ग,  पेज 12-13 पर दी गयी है।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें