जीएँ मसीहियों की तरह
पूरी तसवीर पाने की कोशिश कीजिए
जब आप बाइबल का कोई किस्सा पढ़ते हैं, तो उसके सभी पहलुओं को समझने की कोशिश कीजिए। यह जानने की कोशिश कीजिए कि किन हालात में यह घटना हुई, कौन इसमें शामिल था और उन्होंने जो किया वह क्यों किया। अपने मन की आँखों से उस घटना को होते हुए देखिए, वहाँ की आवाज़ें सुनिए, खुशबू लीजिए और वहाँ मौजूद लोगों की भावनाएँ समझने की कोशिश कीजिए।
बाइबल पढ़ते समय पूरी तसवीर पाने की कोशिश कीजिए—एक झलक वीडियो देखिए। फिर आगे बताए सवालों के जवाब दीजिए:
किन वजहों से शायद यूसुफ और उसके भाइयों के बीच तनाव रहा होगा?
यूसुफ के भाई शायद किस वजह से कभी-कभी बिना सोचे-समझे काम करते थे?
बाइबल से हमें यूसुफ के पिता याकूब के बारे में क्या पता चलता है?
याकूब ने अपने बेटों को झगड़ा सुलझाने के बारे में कौन-सी बढ़िया सीख दी?
आपने इस वीडियो से क्या सीखा?