वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • th अध्याय 10 पेज 13
  • उतार-चढ़ाव

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • उतार-चढ़ाव
  • पढ़ने और सिखाने में जी-जान लगाएँ
  • मिलते-जुलते लेख
  • उतार-चढ़ाव
    परमेश्‍वर की सेवा स्कूल से फायदा उठाइए
  • भाव बलाघात और स्वर-परिवर्तन
    अपनी वक्‍तव्य क्षमता और शिक्षण क्षमता कैसे सुधारें
  • सही आवाज़
    परमेश्‍वर की सेवा स्कूल से फायदा उठाइए
  • जोश
    पढ़ने और सिखाने में जी-जान लगाएँ
और देखिए
पढ़ने और सिखाने में जी-जान लगाएँ
th अध्याय 10 पेज 13

गुण नंबर 10

उतार-चढ़ाव

आयत

नीतिवचन 8:3, 4, 7

क्या करना है: मुद्दे साफ समझाने के लिए और लोगों की भावनाएँ जगाने के लिए आवाज़ तेज़ या कम कीजिए, स्वर-बल बढ़ाइए या घटाइए और बोलने की रफ्तार बदलिए।

कैसे करना है:

  • आवाज़ तेज़ या कम कीजिए। मुख्य मुद्दों पर ज़ोर देने और लोगों को उभारने के लिए अपनी आवाज़ तेज़ कीजिए। बाइबल से कोई न्याय का संदेश पढ़ते वक्‍त भी आवाज़ तेज़ कीजिए। लोगों की उत्सुकता बढ़ाने और डर या चिंता की भावना जगाने के लिए धीमी आवाज़ में बोलिए।

    सुझाव

    अपनी आवाज़ बार-बार तेज़ मत कीजिए, वरना सुननेवालों को लगेगा कि आप उन्हें डाँट रहे हैं। न ही नाटकीय अंदाज़ में बात कीजिए वरना आप लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे होंगे।

  • स्वर-बल बढ़ाइए या घटाइए। जोश के साथ बोलने या किसी चीज़ का आकार या दूरी बताने के लिए स्वर-बल बढ़ाइए। दुख या चिंता ज़ाहिर करने के लिए स्वर-बल घटाइए।

  • आवाज़ की रफ्तार बदलिए। कोई रोमांचक बात बताते वक्‍त जल्दी-जल्दी बोलिए। खास मुद्दे बताने के लिए धीरे बोलिए।

    सुझाव

    आवाज़ की रफ्तार अचानक मत बदलिए वरना सुननेवाले चौंक जाएँगे। इतनी जल्दी-जल्दी भी मत बोलिए कि आपकी बात समझ में न आए।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें