इश्वरशासित समाचार
◆ जनवरी २३, १९९० को, बेनिन सरकार ने उस देश में यहोवा के गवाहों के काम पर से प्रतिबंद को वैधिक रीति से उठा लिया। जनवरी २८ को कोटोनू में आयोजित एक खास सभा के लिए इकट्ठा आना सम्भव होने पर भाइ आनन्दित हुए, और अब वे अपने ईश्वरशासित कार्य को बढ़ाने की ओर आशा रखते हैं।
◆ कोलम्बिया उत्तम वृद्धि की रिपोर्ट देती रहती है। जनवरी के दौरान वह ४३,८५० प्रकाशकों का एक नए शिखर तक पहुँच गयी, और ४९० ने बपतिस्मा लिया।
◆ जनवरी २६, १९९० को, कोस्टा रीका में प्रथम सम्मेलन गृह के निर्माण के लिए पर्मिट दिया गया। उसमें २,२०० लोगों के बैठने की क्षमता होगी, और प्रत्याशा है कि वह एक साल में तैयार हो जाएगा।