वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 3/95 पेज 2
  • मार्च के लिए सेवा सभाएँ

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • मार्च के लिए सेवा सभाएँ
  • हमारी राज-सेवा—1995
  • उपशीर्षक
  • मार्च ६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • मार्च १३ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • मार्च २० से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
  • मार्च २७ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
हमारी राज-सेवा—1995
km 3/95 पेज 2

मार्च के लिए सेवा सभाएँ

मार्च ६ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत २५ (३०)

१३ मि:स्थानीय घोषणाएँ और हमारी राज्य सेवकाई से चुनी हुई घोषणाएँ। प्रश्‍न बक्स की चर्चा कीजिए।

१५ मि:“बहुत दिया गया है—बहुत माँगा गया है।” सवाल और जवाब। अप्रैल और मई के दौरान सहयोगी पायनियर के तौर पर नाम लिखवाने के लिए योग्य लोगों को प्रोत्साहित कीजिए।

१७ मि:“युवाओं को बताना कि वे कैसे ‘आनन्द कर’ सकते हैं।” मुख्य मुद्दों को दोहराइए। युवाओं के प्रश्‍न पुस्तक का प्रयोग करते वक़्त या उसको पेश करते वक़्त श्रोतागण को प्राप्त हुए अनुभव बताने के लिए आमंत्रित कीजिए। इसे पेश करने में सब को सकारात्मक होने के लिए प्रोत्साहित कीजिए क्योंकि यह उन स्थितियों के बारे में बात करती है जो सब की चिंता का विषय हैं। एक या दो प्रस्तुतियों को प्रदर्शित करवाइए।

गीत ३१ (५१) और समाप्ति प्रार्थना।

मार्च १३ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत २४ (७०)

१० मि:स्थानीय घोषणाएँ। लेखा रिपोर्ट।

१५ मि:“संसार भर में वितरित करने के लिए समयोचित राज्य समाचार।” एक प्राचीन द्वारा भाषण। अप्रैल और मई के दौरान इस आनेवाली विशेष गतिविधि के महत्त्व पर ज़ोर दीजिए। सभी से, जिनमें नए लोग भी शामिल हैं, आग्रह कीजिए कि इसमें पूरा भाग लेने के लिए योजना बनाएँ।

२० मि:“नए ब्रोशर का प्रभावकारी रूप से इस्तेमाल करना।” श्रोतागण के साथ लेख की चर्चा कीजिए। ब्रोशर की विशेषताओं को बताइए और सुझाव दीजिए यह दिखाते हुए कि कैसे शोकित लोगों को सांत्वना देने में इसका प्रयोग किया जा सकता है। बताइए कि यह किन भाषाओं में कलीसिया में उपलब्ध है और प्रकाशकों को प्रोत्साहित कीजिए कि सभा के बाद वे इसकी प्रतियाँ ले जाएँ।

गीत ३६ (१४) और समाप्ति प्रार्थना।

मार्च २० से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत ४० (३१)

१५ मि:स्थानीय घोषणाएँ। १९९५ वार्षिकी (अंग्रेज़ी) के पारिवारिक उपयोग को प्रदर्शित कीजिए। पारिवारिक समूह पुस्तक के लिए मूल्यांकन व्यक्‍त करता है; पिता पहले ३–११ पृष्ठों पर दी गई प्रस्तावनात्मक जानकारी की विशेषताओं का संक्षिप्त में पुनर्विचार करता है। वे चर्चा करते हैं कि कैसे वे हर हफ़्ते वार्षिकी के कुछ पृष्ठ एक साथ पढ़ने की कोशिश करेंगे और निश्‍चित करेंगे कि हर दिन वे प्रतिदिन शास्त्रवचनों की जाँच करना में निर्धारित बाइबल पाठ पर विचार करें।

१५ मि:स्थानीय ज़रूरतें या नवम्बर १५, १९९४ की द वॉचटावर के पृष्ठ २६-८ पर लेख “यदि आप कर के ऋणी हैं, तो कर दीजिए,” पर एक भाषण।

१५ मि:“अभी ‘अपने सृजनहार को स्मरण रखने’ के लिए युवाओं को मदद देना।” मुख्य मुद्दों पर चर्चा कीजिए और फिर एक या दो पुनःभेंटों को प्रदर्शित करवाइए।

गीत ५२ (५९) और समाप्ति प्रार्थना।

मार्च २७ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह

गीत  २०५ (११८)

५ मि:स्थानीय घोषणाएँ।

१५ मि:“मानव इतिहास की सबसे महत्त्वपूर्ण घटना।” श्रोतागण के साथ चर्चा कीजिए। स्मारक के लिए स्थानीय प्रबंधों के बारे में बताइए। समझाइए कि क्यों हमें दिलचस्पी रखनेवाले लोगों को आमंत्रित करना है और उन्हें उपस्थित होने के लिए मदद करनी है।

१५ मि:“समस्याओं के निपटारे के लिए एक सबक़।” फरवरी १५, १९९५ प्रहरीदुर्ग के पृष्ठ २६ के लेख पर आधारित प्राचीन द्वारा भाषण। व्यावहारिक प्रयोग करते हुए, इसे सहृदयता से प्रस्तुत किया जाना है। इस बात का ध्यान रखना है कि उन समस्याओं की आलोचना न करें जो शायद स्थानीय तौर पर मौजूद हैं या थीं।

१० मि:अप्रैल के दौरान प्रहरीदुर्ग और अवेक! के अभिदान पेश करना। श्रोतागण को प्रोत्साहित कीजिए के वे दरवाज़ों पर और अनौपचारिक गवाही कार्य में अभिदान पेश करने के बारे में सकारात्मक हों। घर-घर अभिदान पेश करने के लिए निम्नलिखित सुझावों को दोहराइए: एक दोस्ताना मुस्कान रखिए। उत्साही रहिए। धीरे बोलिए। केवल एक पत्रिका के एक लेख की चर्चा कीजिए लेकिन पत्रिकाओं को नियमित रूप से प्राप्त करने के फ़ायदों को समझाइए। पत्रिकाओं को गृहस्वामी के हाथ में दीजिए। यदि अभिदान अस्वीकार किया जाता है, तो प्रहरीदुर्ग और अवेक! दोनों की एक या अधिक प्रतियाँ पेश करना न भूलिए। यदि पत्रिकाएँ स्वीकार नहीं की जातीं, तो सकारात्मक रूप से वार्तालाप समाप्त कीजिए। यदि एकल प्रतियाँ स्वीकार की जाती हैं तो बताइए कि आप अगले अंकों को ले कर वापस लौटेंगे। सभी दिलचस्पी रखनेवालों का और वितरणों का रिकार्ड रखिए। पुनःभेंट पर फिर से अभिदान पेश कीजिए। अंततः, पत्रिकाओं के सामयिक अंकों का इस्तेमाल करते हुए अभिदान पेश करने की एक या दो संक्षिप्त प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित करवाइए।

गीत १७६ (१६) और समाप्ति प्रार्थना।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें