मार्च के लिए सेवा सभाएँ
मार्च ४ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १ (२२)
१० मि:स्थानीय घोषणाएँ। हमारी राज्य सेवकाई से चुनी हुई घोषणाएँ। श्रोताओं को पत्रिकाओं और अभिदानों के नए मूल्यों के बारे में याद दिलाइए जो कि मार्च १ से लागू हुए हैं।
१५ मि:नयी ज्ञान पुस्तक इस्तेमाल करने की तैयारी कीजिए। हमारी राज्य सेवकाई के इस अंक के मुख्य पृष्ठ के ऊपरवाले लेख पर सवाल और जवाब द्वारा चर्चा। सभी को पुस्तक के अंतर्विषय से पूरी तरह परिचित होने के लिए प्रोत्साहित कीजिए ताकि वे क्षेत्र में इसका कुशल प्रयोग कर सकें।
२० मि:“सच्चे परमेश्वर का ज्ञान जीवन की ओर ले जाता है।” सुझायी गयी प्रस्तुतियों की चर्चा कीजिए। एक या दो संक्षिप्त प्रदर्शन करवाइए।
गीत ७८ (११२) और समाप्ति प्रार्थना।
मार्च ११ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत १६४ (७३)
१० मि:स्थानीय घोषणाएँ। लेखा रिपोर्ट।
२० मि:“१९९६ के ईश्वरशासित सेवकाई स्कूल से लाभ उठाइए—भाग ३।” स्कूल ओवरसियर द्वारा भाषण। सभी को जो योग्य हैं नाम देने और वफ़ादारी से अपनी नियुक्तियों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए। स्पष्ट रूप से बाइबल नामों को उच्चारित करने के नियमों को समझाइए, जैसे कि “हर एक शास्त्र” पुस्तक में, पृष्ठ ३२५-६, अनुच्छेद २७-८ में पाए जाते हैं। यह भी समझाइए कि नामों में “च” (ch) युग्म, “क” (k) के जैसे, ज़ोर देकर उच्चारित किया जाता है। (रॆचल को छोड़कर, जिसमें “च” धीमा है।) संस्था के ऑडियोकैसॆट में से लूका ३:२३-३८ के भाग को चला कर नियमों को उदाहरण के साथ समझाइए और श्रोताओं को साथ-साथ अपनी-अपनी बाइबल में देखने दीजिए।
१५ मि:एक परिवार के तौर पर मिलकर कार्य कीजिए। पिता अनौपचारिक रूप से, सितम्बर १, १९९३ की प्रहरीदुर्ग, पृष्ठ ९-१२ पर आधारित अपने परिवार से मिलकर रहने की ज़रूरत के बारे में बात करता है। पारिवारिक अध्ययन पर और सुसमाचार प्रचार के कार्य पर ध्यान केन्द्रित कीजिए। बताइए कि कैसे आधुनिक परिवार टूट रहे हैं क्योंकि वे बहुत ही कम समय साथ गुज़ारते हैं और दरअसल उनकी रूचियाँ एक जैसी नहीं हैं। परमेश्वर के वचन का अध्ययन करना और सेवकाई में मिलकर हिस्सा लेना मसीही परिवारों के लिए एक आशिष है। इस बात पर ज़ोर दीजिए कि पिता को इन बातों का अच्छी तरह प्रबन्ध करने और माता को सहयोग देने की ज़रूरत है। माता-पिता के साथ नज़दीकी से कार्य करते हुए, बच्चों को आध्यात्मिक गतिविधियों में दिलचस्पी लेनी चाहिए। परिवार संयुक्त होगा और सांसारिकता के प्रति बढ़ते हुए दबाव का सामना करने के लिए मज़बूत होगा।
गीत २११ (६६) और समाप्ति प्रार्थना।
मार्च १८ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ६ (४)
१० मि:स्थानीय घोषणाएँ। अध्ययन संचालित करनेवालों को उन नए लोगों को एक बपतिस्मा-रहित प्रकाशक बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ने का प्रोत्साहन देना चाहिए जो अपने बाइबल अध्ययन में अच्छी प्रगति कर रहे हैं। माता-पिता भी अपने बच्चों को प्रकाशक बनने में मदद दे सकते हैं। अपनी सेवकाई को पूरा करने के लिए संगठित (अंग्रेज़ी) में, पृष्ठ ९७-१०० पर सुझाए गए तरीक़ों पर पुनःविचार कीजिए। सभी बपतिस्मा-प्राप्त प्रकाशकों को अप्रैल और मई के दौरान सहयोगी पायनियर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।
१५ मि:यहोवा के साक्षियों की वार्षिकी १९९६ की विशेषताओं पर पुनःविचार कीजिए। पारिवारिक समूह संसार-भर की गतिविधियों के कुछ दिलचस्प पहलुओं के बारे में चर्चा करता है जो पृष्ठ ३-५ और ३३ पर दिए गए हैं। वे इस बात पर सहमत होते हैं कि वे मिलकर प्रतिदिन शास्त्रवचनों की जाँच करना में दिन के निर्धारित बाइबल पाठ पर विचार करने के बाद प्रतिदिन वार्षिकी के कुछ पृष्ठ पढ़ेंगे।
२० मि:“दूसरों को वह ज्ञान पाने में मदद दीजिए जो जीवन की ओर ले जाता है।” पुनःभेंटों में इस्तेमाल करने के लिए सुझाई गयी प्रस्तुतियों पर चर्चा कीजिए। एक या दो प्रदर्शन शामिल कीजिए। अध्ययन शुरू करने के लक्ष्य पर ज़ोर दीजिए।
गीत १३० (५८) और समाप्ति प्रार्थना।
मार्च २५ से आरम्भ होनेवाला सप्ताह
गीत ५ (२८)
१५ मि:स्थानीय घोषणाएँ। “स्मारक अनुस्मारक” पर पुनर्विचार। समझाइए कि उपस्थित होना महत्त्वपूर्ण क्यों है। (फरवरी १, १९८५ की प्रहरीदुर्ग, पृष्ठ २३-२५.) वृद्ध, अशक्त, और नए लोगों के उपस्थित होने में सहायता की योजनाओं पर पुनर्विचार कीजिए। आनेवाले इस सप्ताह में विस्तृत क्षेत्र सेवा की गतिविधियों के प्रबन्ध पर चर्चा कीजिए। अक्तूबर-दिसम्बर १९९५, की सजग होइए! के पृष्ठ ३२ पर लेख, “जहाँ अजनबियों की पहुनाई की जाती है” पर भी पुनर्विचार कीजिए।
१५ मि:“नया ख़ास सम्मेलन दिन कार्यक्रम।” श्रोतागणों के साथ चर्चा कीजिए। अगर यह ज्ञात हो तो, अगले सम्मेलन की तारीख़ बताइए। सभी लोगों को उपस्थित होने तथा नए लोगों को बपतिस्मे के योग्य बनने के लिए कार्य करने का प्रोत्साहन दीजिए।
१५ मि:“तैयारी—सफलता की कुँजी।” सवाल और जवाब। बताइए कि हम अप्रैल और मई के दौरान प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! के अभिदान पेश करेंगे। अतिरिक्त प्रतियों का ऑर्डर देने के द्वारा, अभिदान फ़ार्म हासिल करते हुए, और पत्रिका दिन गतिविधि में सहयोग देने की योजना बनाते हुए अभी से तैयारी कीजिए।
गीत ७ (१०५) और समाप्ति प्रार्थना।