वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 11/98 पेज 8
  • मुझे एक बाइबल स्टडी चाहिए!

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • मुझे एक बाइबल स्टडी चाहिए!
  • हमारी राज-सेवा—1998
  • मिलते-जुलते लेख
  • ज़रूरत है—अधिक बाइबल अध्ययनों की
    हमारी राज-सेवा—1998
  • क्या आप बाइबल अध्ययन पेश कर रहे हैं?
    हमारी राज-सेवा—1992
  • माँग ब्रोशर से बाइबल स्टडी शुरू करना
    हमारी राज-सेवा—1999
  • पुनःभेंट करने का साहस प्राप्त कीजिए
    हमारी राज-सेवा—1997
और देखिए
हमारी राज-सेवा—1998
km 11/98 पेज 8

मुझे एक बाइबल स्टडी चाहिए!

हममें से कितने लोगों ने कहा है कि मुझे एक बाइबल स्टडी चाहिए और इसकी सही वज़ह भी है। बाइबल स्टडी करने से ही हम चेले बनाने का काम पूरा कर सकते हैं। (मत्ती २८:१९, २०) कई महीने बीत चुके हैं, शायद कई साल भी पर अभी तक हममें से कितनों ने उस खास आनंद का अनुभव नहीं किया है जो दूसरों को सच्चाई सिखाने से मिलता है। तो फिर एक बाइबल स्टडी पाने के लिए हम इस नवंबर के महीने में क्या कर सकते हैं? इस महीने हम ज्ञान पुस्तक पेश करनेवाले हैं इसलिए इस पुस्तक का इस्तेमाल करते हुए हम बाइबल स्टडी शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं।

२ कुछ शनिवार और रविवार अलग रखिए: अगर सभी इस महीने में थोड़ा समय निकालकर अपना ध्यान एक बाइबल स्टडी शुरू करने में लगाएँ तो अच्छा होगा। बुक स्टडी चलानेवाले भाइयों को कुछ शनिवार और रविवार अलग रखने चाहिए ताकि इस लक्ष्य तक पहुँचने के लिए उनके ग्रूप के सभी सदस्य पुनःभेंट के काम पर पूरा ध्यान दे सकें।

३ फील्ड सर्विस की सभाओं में उनके पते और जानकारी साथ लाइए जिनसे पुनःभेंट करनी है। फिर जिन्होंने दिलचस्पी दिखाई हो, किताबें ली हों या सभाओं में आए हों उन सभी से जाकर मिलिए। मिलने का एक खास मकसद होना चाहिए और वह है एक स्टडी शुरू करना।

४ दिखाइए कि बाइबल स्टडी कैसे की जाती है: फील्ड सर्विस की सभाओं में एक अच्छा प्रदर्शन करवाकर दिखाइए कि पुनःभेंट पर बाइबल स्टडी कैसे शुरू की जा सकती है। आप कह सकते हैं: “बाइबल तो कई लोगों के पास है लेकिन वे यह नहीं जानते कि इसमें उन अहम सवालों के जवाब पाए जाते हैं जिनके बारे में लोग अकसर सोचते हैं। [ज्ञान पुस्तक के अध्यायों की लिस्ट दिखाकर अध्याय ३, ५, ६, ८ और ९ का शीर्षक पढ़िए।] अगर आप हफ्ते में एकाध घंटे का समय निकालें तो इस पुस्तक के ज़रिए आप कुछ ही महीनों में बाइबल की बुनियादी समझ हासिल कर लेंगे। इसमें से आप जो चाहे विषय चुन लीजिए फिर मैं आपको दिखा सकता हूँ कि हम स्टडी कैसे करते हैं।” अगर बहुत व्यस्त होने के कारण व्यक्‍ति स्टडी करने से मना कर देता है तो उसे माँग ब्रोशर दिखाकर बताइए कि हम कम समय में भी स्टडी करा सकते हैं और कहिए कि एक पाठ करने के लिए हफ्ते में सिर्फ १५-३० मिनट लगेंगे।

५ अगर हम सभी स्टडी पाने की कोशिश करेंगे और मदद के लिए यहोवा से प्रार्थना करेंगे तो हमें बेशक स्टडी मिलेगी! (१ यूह. ५:१४, १५) अगर आपको एक बाइबल स्टडी चाहिए तो स्टडी पाने का यह सबसे अच्छा मौका है।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें