प्रश्न पेटी
● अगर गृहस्थ साहित्य के लिए अंशदान के अतिरिक्त एक काफ़ी उदार अंशदान दे देता है, तो क्या हमें उसे और भी साहित्य देने के लिए प्रेरित होना चाहिए?
यह ज़रूरी नहीं है। वह व्यक्ति हमारे कार्य में जो दिलचस्पी लेता है, उसे ध्यान में रखते हुए, आप इस सम्बन्ध में अपनी अच्छी परख इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद जब भी आप उसे भेंट करेंगे, तो जो साहित्य गृहस्थ की विशेष ज़रूरत को पूरा करता है, आप उसे वह दे सकते हैं। यह भी ध्यान में रखिए के अंशदानों से हमारे विश्वव्यापी कार्य के विभिन्न पहलुओं का ख़र्च चलता है, जिन में हमारा निर्माण कार्यक्रम, मिशनरी, और ख़ास पायनियर सेवा, और साथ ही हमारे साहित्य का प्रकाशन भी शामिल हैं।