इस महीने की भेंट को पेश करना
अनेक लोग ऐसा महसूस करते हैं कि बाइबल पौराणिक कथाओं की किताब है और नीतिशास्त्र पर उसकी सलाह पुरानी है। इसलिए, लोगों में परमेश्वर के वचन के प्रति इज़्ज़त बढ़ाना चुनौती-भरा हो सकता है। पर हमारे पास द बाइबल—गॉड्स् वर्ड ऑर मॅन्ज़? किताब है जो लोगों को यह दिखाने में एक बहुमूल्य सहायक साबित हुआ है कि बाइबल सचमुच परमेश्वर की ओर से उत्प्रेरित है।
२ इस किताब को पढ़ने के वास्ते आप गृहस्थ की दिलचस्पी जगाने के लिए क्या कहेंगे? आप कौनसे मुद्दों या विशेषताओं को विशिष्ट करेंगे जिन से जो तथाकथित ईसाइयों की दिलचस्पी जगा दी जाएगी या जो ग़ैर-ईसाई विश्वास रखनेवालों को आकर्षित करेंगे या फिर उन लोगों को आकर्षित करेंगे जिनका कोई विश्वास नहीं? निम्नलिखित सुझाव हमें अपने पड़ोसियों को यह दिखाने के लिए तैयार रहने की मदद करेगा कि सचमुच “हर एक पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिए लाभदायक है ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिए तत्पर हो जाए।” (२ तीम. ३:१६, १७) स्थानीय हालातों को यह सुझाव अनुकूल बनाए जा सकते हैं।
३ हमें क्या कहना है इसका जाँच-पड़ताल क्यों करें?: चूँकि अनेकों का बाइबल के बारे में एक निश्चित विश्वास है और इस मामले को परीक्षा करने की कोई दिलचस्पी नहीं रखते, हमें शायद गृहस्थ को हमारी बातों को खुले मन से जाँचने की मदद करने के लिए अपनी प्रस्तावना इसके अनुकूल बनाने की ज़रूरत होगी।
४ एक उचित अभिवादन के बाद, आप कह सकते हैं:
▪“हमारे पड़ोसियों से बात करने में, हम ने पाया है कि अनेक लोग महसूस करते हैं कि बाइबल आज हमारे लिए व्यावहारिक न रही। दरअसल बाइबल में क्या है यह जाँचने में अगर लोगों ने वक़्त लिया तो क्या वे बाइबल क्या कहती है यह जानने में एक बेहतर स्थिति में न होंगे? [गृहस्थ को प्रतिक्रिया करने की अनुमति दें.] यह ध्यान दें कि बाइबल हमारे लिए अपनी उपयोगिता के बारे में क्या कहती है।” २ तीमुथियुस ३:१६, १७ पढ़ने के बाद, द बाइबल—गॉड्स् वर्ड ऑर मॅन्ज़? किताब के अध्याय १२ की ओर ध्यान आकर्षित करें, और परिच्छेद ११, १५, और १६ से बाइबल में दिए कुछ ख़ास बुद्धिमान निर्देशक तत्त्व दिखाएँ जो हमारे लिए आज व्यावहारिक हैं। ये भजन. ११९:१५९, १६० में भजनकार के शब्दों की सच्चाई दिखाते हैं।
५ कई व्यक्तियों ने पाया है कि किताब के ऐसे अध्याय को दिखाने से गृहस्थ का ध्यान आकर्षित किया जा सकता है जो उसे दिलचस्प लगनेवाले विषय पर विचार करता हो। ग़ौर करें कि इसे कैसे किया जा सकता है।
६ अपना परिचय देने के बाद, आप कह सकते हैं:
▪“लोग तो आज इतने धार्मिक किताबों को ‘पवित्र’ कहते हैं, पर परमेश्वर द्वारा असल में कौनसी किताब उत्प्रेरित है यह तै कैसे किया जा सकता है इसके बारे में क्या आप ने कभी सोचा है?” गृहस्थ के टिप्पणी करने के बाद, द बाइबल—गॉड्स् वर्ड ऑर मॅन्ज़? किताब के पृष्ठ ३ पर दी विषय-सूची की तरफ़ उसका ध्यान केंद्रित करें। उदाहरण के लिए, अगर वह विज्ञान में अपनी दिलचस्पी व्यक्त करता हो, तो आप अध्याय ८ खोलकर परिच्छेद १ से बता सकते हैं कि हालाँकि बाइबल एक वैज्ञानिक पुस्तक होने का दावा नहीं करती, जहाँ-जहाँ यह वैज्ञानिक मामलों पर कुछ कहती है, वहाँ वह पुरी तरह से सही है। यदि समय अनुमति दें परिच्छेद २ में उल्लेख किए गए किसी एक शास्त्रपद को देख लें और इसे यह दिखाएँ कि कैसे बाइबल में कई सदियों पहले वैज्ञानिक रूप से यथार्थ कथन दिए गए जिस से यह साबित होता है कि वह किसी ऊँचे स्रोत से उत्प्रेरित है।
७ अन्य उपयोगी विशेषताएँ: किताब के पिछले भाग में दिए विस्तृत संदर्भों को यह दिखाने के लिए इस्तेमाल करें कि यह छोटी-सी किताब कितनी अच्छी तरह से गवेषित है। उदाहरणार्थ, अगर आप विज्ञान के बारे में अध्याय ८ पर विचार-विमर्श कर रहे हैं, तो आप उद्धृत किए गए मशहूर विज्ञानियों द्वारा लिखी किताबों और विश्वकोशों की संख्या की तरफ़ ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कई व्यक्ति जो परमेश्वर या धर्म में विश्वास नहीं करते शायद यह ग़ौर करने में रुचि दिखाएँगे कि कैसे विज्ञान और विज्ञानियों द्वारा दिए सबूत इस तथ्य की तरफ़ संकेत करते हैं कि बाइबल उत्प्रेरित है। पृष्ठ १६७ पर परिच्छेद १४ एक स्तंभ-लेखक और मनोविकृति-विज्ञान की पत्रिका का हवाला देता है जो सच्चाई बोलने की बाइबल परामर्श से सहमत हैं, जिससे यह दिखाई देता है कि कैसे उसके उसूलों का पालन करना हमारे लिए बहुत ही फ़ायदेमंद हो सकता है।
८ द बाइबल—गॉड्स् वर्ड ऑर मॅन्ज़? किताब को पेश करने में प्रभावकारी पारणों का उपयोग करने से हम उन लोगों की मदद कर सकेंगे जिन से हम बात करते हैं कि वे बाइबल के प्रति आदर पाएँ और इसे परमेश्वर का वचन मानने लगें।—१ थिस्स. २:१३.