परमेश्वर के पुत्र, यीशु मसीह के बारे में सीखने के लिए दूसरों की मदद कीजिए
दिसम्बर वह महीना है जब अधिकांश तथाकथित मसीही और अन्य लोग, वर्ष के किसी और समय से अधिक यीशु के बारे में विचार करते हैं। इस लिए वह सर्वश्रेष्ठ मनुष्य जो कभी जीवित रहा पुस्तक को पेश करने के लिए यह एक उत्तम महीना है। क्योंकि यह एक अमूल्य प्रकाशन है, हमें सेवकाई में जहाँ उचित है इसे प्रस्तुत करने का हर प्रयास करना चाहिए, और गृहस्वामियों को देना चाहिए ताकि वह इससे फ़ायदा उठाएँ। हम यह कैसे कर सकते हैं?
२ सीधे एक बाइबल-आधारित वार्तालाप को शुरू करने का प्रयास कीजिए जो यीशु पर ध्यान केन्द्रित करता है।
गृहस्वामी को अभिवादन करने के बाद, आप ऐसा कुछ कह सकते हैं:
▪“हम आज अपने पड़ोसियों से पूछ रहे हैं कि जब वे अपनी बाइबल में अनन्तकाल तक जीवित रहने के बारे में पढ़ते हैं तो वे क्या सोचते हैं। [प्रतिक्रिया के लिए रुकिए.] यह ख़ास दिलचस्पी की बात है क्योंकि बाइबल उस संभावना के बारे में लगभग ४० बार बताती है। ऐसे जीवन का अर्थ हमारे लिए क्या हो सकता है? ध्यान दीजिए कि प्रकाशितवाक्य २१:४ क्या कहता है। [पढ़िए.] क्या आपने ध्यान दिया कि किस बात की प्रतिज्ञा की गई है? [प्रतिक्रिया के लिए रुकिए.] हम अनन्त जीवन कैसे प्राप्त कर सकते हैं?” यूहन्ना १७:३ पढ़िए, और परमेश्वर और उसके पुत्र, यीशु मसीह का ज्ञान प्राप्त करने की ज़रूरत को विशिष्ट कीजिए। तब गृहस्वामी को सर्वश्रेष्ठ मनुष्य पुस्तक दिखाइए, और प्रस्तावना में उप-शीर्षकों का उपयोग करते हुए उसकी दिलचस्पी को और अधिक जगाइए और उसे यह ४० रुपए के चंदे में प्रस्तुत कीजिए।
३ यदि आपको ऐसा लगता है कि यह तरीक़ा और प्रकाशन एक विशेष गृहस्वामी के लिए उपयुक्त नहीं है तो आप प्रहरीदुर्ग और अवेक! के सामयिक अंक प्रस्तुत कर सकते हैं या क्या यह संसार बचेगा? ट्रैक्ट छोड़ सकते हैं। प्रस्तुत किए गए प्रकाशन में एक या दो मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कीजिए। उसके साथ विषय पर चर्चा जारी रखने के लिए एक सुविधाजनक समय पर लौटने का प्रस्ताव रखिए।
४ यदि गृहस्वामी व्यस्त नज़र आता है, तो उपरोक्त प्रस्तुति को छोटा करना बुद्धिमानी हो सकती है। नए प्रकाशकों को भी निम्नलिखित प्रस्तुति उपयोग करना आसान लग सकती है।
अपना परिचय देने के बाद, हम कह सकते हैं:
▪“हम आज अपने पड़ोसियों से पूछ रहे हैं कि जब वे अपनी बाइबल में अनन्तकाल तक का जीवन प्राप्त करने के बारे में पढ़ते हैं तो वे क्या सोचते हैं। उदाहरण के लिए, ध्यान दीजिए कि यीशु ने यूहन्ना १७:३ में क्या कहा। [पढ़िए.] यीशु मसीह और उसकी शिक्षाओं को सीखने में लोगों की सहायता करने के लिए, यह पुस्तक प्रकाशित की गई है।” सर्वश्रेष्ठ मनुष्य पुस्तक में कुछ सुंदर चित्रों को खोलिए। प्रस्तावना की ओर पलटिए, और “उसके बारे में सीखने से लाभ पाएँ” उपशीर्षक के नीचे दूसरा अनुच्छेद पढ़िए। उसके बाद उसे प्रकाशन प्रस्तुत कीजिए।
५ यदि आप पुस्तक देते हैं, तो उसी समय या कुछ दिनों बाद एक पुनः भेंट पर पहले अध्याय, “स्वर्ग से संदेश” की चर्चा करने का प्रस्ताव रखने के द्वारा एक बाइबल अध्ययन के लिए नींव डालिए। अगली भेंट पर एक निश्चित समय बिताने के बारे में गृहस्वामी को कहने के बजाय, सिर्फ़ कहिए कि कुछ ही मिनटों में, वह परमेश्वर के वचन बाइबल से यीशु मसीह के बारे में अधिक दिलचस्प जानकारी प्राप्त कर सकेगा।
६ ऐसा हो कि हम सभी इस सांसारिक छुट्टी के मौसम का उपयोग परमेश्वर के पुत्र, यीशु मसीह के बारे में सच्चाई पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए करें, ताकि अनन्तजीवन के मार्ग पर आने में दूसरों की सहायता कर सकें।—मत्ती ७:१४.