आपकी राज्य की आशा बाँटने के लिए ब्रोशरओं को प्रस्तुत करें
जैसे-जैसे हम बाइबल की भविष्यवाणी की पूर्ति को देखते हैं, वैसे-वैसे हम हमारी राज्य की आशा में आनंदित होते हैं, और किसी भी सुननेवाले को इसके बारे में बोलने के लिए हम प्रेरित होते हैं। (लूका ६:४५; रोम. १२:१२) अगस्त के दौरान हमारे द्वारा क्षेत्र सेवकाई में ब्रोशरओं को प्रस्तुत करना हमारी राज्य की आशा को दूसरों के साथ बाँटने का एक तरीक़ा है जैसे यीशु ने आज्ञा दिया था।—मत्ती २४:१४.
२ चूँकि हमारे पास अनेक रंगबिरंगे और शिक्षाप्रद ब्रोशर हैं जिससे हम चुन सकते हैं, इन में से कौनसा ब्रोशर हमारे क्षेत्र के लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने और उनकी रुचि जगाने में बेहतर होगा? ब्रोशरओं का यथासंभव फ़ायदा लेने के लिए, हमें उनके अन्तर्विषय जानना चाहिए। इस सम्बन्ध में निम्नलिखित संक्षिप्त नज़रसानी हमें मदद करेगी।
३ हमारी समस्याएँ—उन्हें हल करने में कौन हमारी मदद करेगा?: हम अगस्त में जब-जब संभव हो इस ब्रोशर को इस्तेमाल करने में संकेंद्रित करेंगे। हिंदू पृष्ठ-भूमि से आए लोगों के लिए यह ख़ास तौर से तैयार किया गया है और हमारे क्षेत्र के लिए उपयुक्त है। बाइबल के संदेश से अपरिचित व्यक्तियों को यह एक सरल ढंग से परमेश्वर के वचन के बुनियादी शिक्षण पेश करती है और अद्भुत राज्य की आशा पाने के लिए उन्हें और ज़्यादा अध्ययन करने का प्रोत्साहन देती है।
४ वह शासन जो प्रमोदवन लाएगा: जब यीशु पृथ्वी पर थे, उनके प्रचार का मुख्य विषय परमेश्वर का राज्य था। यह ब्रोशर दिखाती है कि राज्य एक हक़ीक़ी शासन है और कैसे वह उन समस्याओं को हल करे देगा जो ज़िंदगी को आज इतना कठिन बनाते हैं।
५ अनन्त काल तक पृथ्वी पर जीवन का आनन्द लीजिये!: यह व्याख्या करती है कि परमेश्वर ने मानव को क्यों बनाया और कैसे हम अनन्त काल तक पृथ्वी पर जीवन का आनन्द ले सकते हैं। इस ब्रोशर के विवरणात्मक दृष्टांत और संक्षिप्त पाठ युवकों और सीमित वाचन क्षमता रहनेवालों को पसन्द आएगा। बुनियादी बाइबल शिक्षण बधिरों को भी बतलाने में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
६ द डिवाइन नेम दैट विल इंड्युर फ़ॉरेवर: यह ब्रोशर आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संदर्श से परमेश्वर के नाम पर विचार करती है, यह दिखाते हुए कि क्यों यह मसीहियों के लिए अत्यावश्यक है कि वे इस नाम को जानें और इसे उनकी उपासना में इस्तेमाल करें।
७ “देख! मैं सब कुछ नया कर देता हूँ”: यह ब्रोशर परादीस को चित्रित करती है और बाइबल और हमारे सृष्टिकर्ता के प्रति क़दरदानी बढ़ाती है। क्यों परमेश्वर बुराई को अनुमति देते हैं इस पर विचार करने के बाद, यह तीन बुनियादी बाइबल शिक्षणों पर केंद्रित करती है: छुड़ौती, पुनरुत्थान, और राज्य। पृष्ठ के निचले हिस्से पर सवाल भी हैं, जो हमें इसके साथ बाइबल अध्ययन संचालित करने में आसान बनाता है।
८ क्या आपको त्रियेक में विश्वास करना चाहिए?: लोग कहेंगे कि वे त्रियेक में विश्वास करते हैं, फिर भी इस को समझने में उनका मतभेद होता है। यह ब्रोशर ऐसे सवालों का जवाब देती है, जैसे: त्रियेक क्या है? क्या बाइबल इसे सिखाती है? क्या यीशु मसीह सर्वशक्तिमान परमेश्वर है और त्रियेक का एक हिस्सा है? पवित्र आत्मा क्या है?
९ जिस ब्रोशर को हम इस्तेमाल करना चाहते हैं यह चुन लेने के बाद, हम को हमारी राज्य सेवा के इस अंक के आखरी पृष्ठ पर दिए लेखों पर पुनर्विचार करना चाहिए। वहाँ दिलचस्पी विकसित करके बाइबल अध्ययन आरंभ करने के दृष्टि से साहित्य पेश करने और पुनःभेंट करने के वास्ते सुझाव हमें प्राप्त होंगे।
१० कई अवसरों पर, एक बढ़िया गवाही देने के लिए एक ख़ास ब्रोशर की ही आवश्यकता है। तथापि, हम ने तैयार रहना चाहिए, ब्रोशरओं का पर्याप्त सप्लाई रखना चाहिए, उन में क्या है यह जानना चाहिए, और विवेकी रहना चाहिए। हमारी जोशीला सेवकाई पर यहोवा का आशिष के परिणामस्वरूप और अधिक लोग हमारे साथ राज्य की आशा में आनन्द मनाते रहें!—प्रेरित १३:४७, ४८.