सर्वदा जीवित रहना किताब में बाइबल अध्ययन संचालित कीजिए
सर्वदा जीवित रहना किताब का ज़िक्र करते हुए, एक औरत उत्साह से बोली: “बाइबल के बाद, मैं ने जितने साहित्य पढ़े हैं, उन में से मैं ने इस किताब को सबसे यथार्थ, प्रेरित करनेवाला, और प्रेरणा देनेवाला पाया है!” हम सब सहमत हैं कि लोगों को बाइबल समझने में मदद देने और ख़ास तौर पर उन्हें यहोवा के सक्रिय स्तुति करनेवाले बनने के लिए प्रेरणा देने में यह किताब प्रकाशित की गयी सबसे बढ़िया किताबों में से एक है।
२ उन्नीस सौ बयासी में, जिस साल सर्वदा जीवित रहना किताब रिलीज़ की गयी थी, भारत में औसतन ५,१३६ प्रकाशक ३,३१० बाइबल अध्ययन संचालित कर रहे थे। गए साल अक्तूबर में, १२,३०६ प्रकाशकों ने १०,९१२ बाइबल अध्ययन संचालित किए। अब तक, सर्वदा जीवित रहना किताब की छः करोड़ बीस लाख प्रतियां ११५ भाषाओं में छापी गईं हैं। हमारे विश्वव्यापी कार्य पर यह किताब क्या ही प्रभाव डाल रही है!
३ लक्ष्य रखिए: यह उल्लेखनीय बढ़ोतरी यहोवा की आशिष और बाइबल के प्राणरक्षक संदेश के साथ निष्कपट लोगों की मदद करने में उसके लोगों की उत्सुकता का परिणाम है। (रोमि. १०:१३-१५; १ तीमु. २:४) हम समय की अत्यावश्यकता और परमेश्वर के राज्य की घोषणा करने में अध्यवसायी होने की ज़रूरत को मान लेते हैं।
४ जबकि संगठन आगे बढ़ता जा रहा है, हम वैयक्तिक रूप से कैसा कार्य कर रहे हैं? क्या हम शिष्य-बनाने के अत्यावश्यक कार्य में पूरा हिस्सा लेने के लिए कृत-संकल्प हैं? इसे पूरा करने के लिए, हम ने निजी लक्ष्य रखना चाहिए। क्या हम दिलचस्पी दिखानेवाले व्यक्तियों से दोबारा मिलने के लिए अधिक अध्यवसायी हो सकते हैं? क्यों न फरवरी के महीने के दौरान एक नया बाइबल अध्ययन आरंभ करने का लक्ष्य रखें?
५ कौन बाइबल अध्ययन संचालित कर सकता है?: अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए हुए अनेक प्रकाशकों को सर्वदा जीवित रहना किताब में बाइबल अध्ययन संचालित करने का आनन्द मिला है। इसकी सरल शैली की वजह से संचालन आसान होता है, जिससे नए प्रकाशक भी इस महत्त्वपूर्ण कार्य में हिस्सा लेने के क़ाबिल बनते हैं। इसके अलावा, हम में से अनेकों ने इसे वैयक्तिक रूप से अध्ययन किया है, सो हम इसके अंतर्विषय से परिचित हैं। एक प्रकाशक जिसने सर्वदा जीवित रहना किताब इस्तेमाल करने से पहले कोई बाइबल अध्ययन संचालित नहीं किया था, मूल्यांकन व्यक्त करते हुए लिखता है: “मेरे तीन अध्ययन हैं और चौथा आरंभ करने के लिए तैयार है। बाइबल अध्ययन के संचालन को आसान बनाने के लिए मैं जितना भी आभार व्यक्त करूँ कम है।”
६ सर्वदा जीवित रहना किताब इस्तेमाल करने से युवजन भी सक्रिय रूप से बाइबल अध्ययन कार्य में हिस्सा ले रहे हैं। एक युवा भाई स्कूल में अपनी मेज़ पर यह किताब छोड़ता है। इससे अच्छे विचार-विमर्श और अनेक बाइबल अध्ययन के लिए रास्ता तैयार किया गया है। कुछ युवाओं ने घर-घर की सेवकाई में मिले माता-पिताओं से उनके बच्चों के साथ बाइबल अध्ययन करने की अनुमति माँगकर सीधे प्रस्ताव का इस्तेमाल किया है। यहोवा द्वारा एक परादीस पृथ्वी पर अनन्त जीवन के वादे के बारे में बात करने के लिए हमारे बच्चे कभी भी कमसिन नहीं हैं।
७ चाहे युवा हों या बूढ़े हों, किसी भी व्यक्ति द्वारा सेवकाई में पाए जानेवाले सर्वश्रेष्ठ आनन्दों में से एक आनन्द गृह बाइबल अध्ययन संचालित करना है। अतः आइए हम सब यहोवा की मदद के लिए प्रार्थना करें और सार्वजनिक रूप से अपनी आशा की घोषणा करने के लिए हर मौक़े का फ़ायदा लें। हमारे परमेश्वर, यहोवा की स्तुति में कैसे अन्य जन हिस्सा ले सकते हैं, इस बात पर उन्हें मदद करने के लिए सर्वदा जीवित रहना किताब इस्तेमाल कीजिए।—भज. १४८:१२, १३.