वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • km 9/93 पेज 1
  • गृह बाइबल अध्ययन शुरू करना

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • गृह बाइबल अध्ययन शुरू करना
  • हमारी राज-सेवा—1993
  • मिलते-जुलते लेख
  • क्या आप बाइबल अध्ययन पेश कर रहे हैं?
    हमारी राज-सेवा—1992
  • सुसमाचार की भेंट—सीधे प्रस्ताव से अध्ययन शुरू करना
    हमारी राज-सेवा—1991
  • सुसमाचार की भेंट—गृह बाइबल अध्ययन का प्रस्ताव रखते हुए
    हमारी राज-सेवा—1991
  • ज़रूरत है—अधिक बाइबल अध्ययनों की
    हमारी राज-सेवा—1998
और देखिए
हमारी राज-सेवा—1993
km 9/93 पेज 1

गृह बाइबल अध्ययन शुरू करना

किसी व्यक्‍ति को एक गृह बाइबल अध्ययन द्वारा सच्चाई सिखाना सच्चे मसीहियों के लिए एक सबसे लाभप्रद और संतोषजनक अनुभव है। फिर भी कुछ लोग शायद इस सेवकाई की लाभप्रद और संतोषजनक विशेषता का आनन्द नहीं उठा रहे हों क्योंकि वे महसूस करते हैं कि वे एक बाइबल अध्ययन शुरू और संचालित करने के योग्य नहीं हैं। बहुत से उत्कृष्ट प्रकाशकों और पायनियरों ने एक समय ऐसा ही महसूस किया था। फिर भी, यहोवा पर भरोसा और हमारी राज्य सेवकाई से सुझावों को लागू करने के द्वारा, उन्होंने सीखा कि किस प्रकार बाइबल अध्ययन शुरू और संचालित किए जाएँ, और उन्होंने सेवकाई में अपने आनन्द को बढ़ाया। आप भी समान लक्ष्य रख सकते हैं।

२ सीधा तरीक़ा और ट्रैक्टों का प्रयोग करना: अध्ययन शुरू करने के सबसे सरल तरीक़ों में से एक है सीधा तरीक़ा। बाइबल अध्ययन करने के लिए कुछ लोग मात्र एक स्नेही निमंत्रण चाहते हैं। यह गृहस्वामी से सिर्फ़ इतना ही पूछने के द्वारा किया जा सकता है: “क्या आप एक व्यक्‍तिगत गृह बाइबल अध्ययन चाहेंगे और बाइबल तथा पृथ्वी के लिए परमेश्‍वर की इच्छा के बारे में अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहेंगे?” या आप गृहस्वामी को बता सकते हैं कि आप यह प्रदर्शित करने के लिए ख़ुश होंगे कि किस तरह एक गृह बाइबल अध्ययन संचालित किया जाता है। यद्यपि बहुत से लोग शायद इस भेंट को अस्वीकार करें, उस आनन्द के बारे में सोचिए जब आप ऐसे व्यक्‍ति से मिलते हैं जो इसे स्वीकार करता है!

३ बाइबल अध्ययन शुरू करने के लिए हमारे ट्रैक्टों में से किसी भी एक का प्रयोग करना एक और ढंग है। यद्यपि ये छोटे आकार के हैं, यह एक ऐसा संदेश प्रस्तुत करते हैं जो कि शक्‍तिशाली और विश्‍वासोत्पादक है। किस प्रकार एक ट्रैक्ट से अध्ययन शुरू किया जा सकता है? गृहस्वामी को सिर्फ़ एक ट्रैक्ट देने के द्वारा, जो आप सोचते हैं कि उसे दिलचस्प लगे। उसके बाद, पहल कीजिए, और गृहस्वामी को पहला अनुच्छेद अपने साथ पढ़ने के लिए आमंत्रित कीजिए। उद्धृत शास्त्रवचनों को खोलकर पढ़िए, और विचार-विमर्श कीजिए कि किस प्रकार वे विषय पर लागू होते हैं। पहली भेंट में, आप शायद एक या दो अनुच्छेदों पर विचार कर सकते हैं। जैसे-जैसे गृहस्वामी इस बात का मूल्यांकन करता है कि वह बाइबल से दिलचस्प बातें सीख रहा है, आप उस समय को बढ़ा सकते हैं जो आप अपने विचार-विमर्श में बिताते हैं।

४ सिर्फ़ बाइबल का प्रयोग करना: कभी-कभी एक व्यक्‍ति बाइबल की चर्चा करना स्वीकार करता है परन्तु एक औपचारिक अध्ययन स्वीकार करने या हमारे किसी एक प्रकाशनों को प्रयोग करने के लिए अनिच्छुक प्रतीत होता है। फिर भी आप उस दिलचस्पी दिखानेवाले व्यक्‍ति को भेंट करते समय सिर्फ़ बाइबल को प्रयोग करते हुए सर्वदा जीवित रहना पुस्तक या रीज़निंग पुस्तक के द्वारा दिलचस्प शास्त्रवचनीय चर्चा की तैयारी करके एक बाइबल अध्ययन शुरू और संचालित कर सकते हैं। ऐसी चर्चा १५ या २० मिनट, या परिस्थितियों पर निर्भर करते हुए, उससे लम्बी हो सकती है। यदि नियमित तौर से और एक प्रगतिशील ढंग से बाइबल सच्चाई को सिखाया जाता है, तो आप बाइबल अध्ययन शुरू कर चुके हैं, और उसे एक बाइबल अध्ययन के तौर से रिपोर्ट भी किया जा सकता है। जब समय उपयुक्‍त हो, तब सर्वदा जीवित रहना पुस्तक पेश कीजिए, और उससे एक औपचारिक अध्ययन संचालित कीजिए।

५ क्षेत्र सेवकाई में मौक़े ढूँढने के अलावा, क्या आपने पड़ौसियों, संगियों, या परिवार के सदस्यों के साथ बाइबल अध्ययन शुरू करने की कोशिश की है? क्या यह कुछ समय पहले था? क्या आपने हाल ही में दुबारा कोशिश की है? यदि एक तरीक़ा कार्यान्वित नहीं हुआ, तो क्या आपने दूसरे तरीक़े को प्रयोग करने की कोशिश करने पर विचार किया है?

६ आप अध्ययन शुरू करने में सफल हो सकते हैं यदि आप दिए गए सुझावों को लागू करें, क्षेत्र सेवा में लगे रहें, और यहोवा की आशिष के लिए उस पर पूरा भरोसा रखें। कभी भी सच्चाई की शक्‍ति को और उस मदद को जो यहोवा देता है कम महत्त्व का न समझें। ऐसा हो कि आप गृह बाइबल अध्ययन शुरू करने और संचालित करने के द्वारा सेवकाई में अपना आनन्द बढ़ाएँ।

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें