एक विशाल संपत्ति को पहचानने में दूसरों की मदद करना
जब हम दूसरों को राज्य के सुसमाचार का प्रचार करते हैं, तब सत्हृदय लोगों को परमेश्वर के वचन के उत्कृष्ट महत्त्व का मूल्यांकन करने में मदद करना हमारा एक लक्ष्य होना चाहिए। (फिलि. ३:८) राज्य संदेश को फैलाने में हमारा बाइबल-आधारित साहित्य एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उदाहरण के लिए, बाइबल सच्चाइयों को सीखने की वजह से सर्वदा जीवित रहना पुस्तक ने हज़ारों लोगों को यहोवा की सेवा करने के लिए मदद की है।
२ हमारी सेवकाई में, उन व्यक्तियों के पास मात्र साहित्य छोड़ना जो लेने के इच्छुक हैं, से ज़्यादा अन्तर्ग्रस्त है। हमें संदेश को एक आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने, गृहस्वामी जो कहता है उसे समझ के साथ सुनने, और फिर ‘पवित्र शास्त्रों से उस के साथ विवाद करने’ की ज़रूरत है।—प्रेरितों के काम १७:२.
३ यह किस प्रकार किया जा सकता है? हमारी प्रस्तावनाएँ गृहस्वामियों के लिए मार्ग खोल सकती हैं यह दिखाने के लिए कि बाइबल और उसके संदेश में उनकी रूचि वास्तव में है या नहीं।
आप कह सकते हैं:
▪“आज संसार में हमारे चारों ओर जो हो रहा है, हम उसके अर्थ के बारे में बातचीत करने के लिए भेंट कर रहे हैं। अनेक लोगों में परमेश्वर के बारे में और बाइबल में बताए गए जीवन के उसके स्तरों के बारे में दिलचस्पी कम होती जा रही है। इससे लोगों की एक दूसरे के लिए उनकी मनोवृत्ति पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। क्या आपने इस पर ध्यान दिया है? [टिप्पणी के लिए समय दीजिए। आप कुछ ख़ास उदाहरणों का ज़िक्र कर सकते हैं।] कृपया उन लोगों की मनोवृत्ति पर ध्यान दीजिए जिनका ज़िक्र २ तीमुथियुस ३:१-५ में किया गया है, और मुझे बताइए कि क्या यह आज के संसार की तरह लगता है या नहीं। [पढ़िए; टिप्पणियों के लिए समय दीजिए] क्या भविष्य में बेहतर परिस्थितियों की आशा करने के लिए कोई ठोस कारण है?” यदि दिलचस्पी दिखाई जाए, तो सर्वदा जीवित रहना पुस्तक के पृष्ठ १२ और १३ के चित्रों की ओर संकेत कीजिए और अनुच्छेद १२ और १३ की तरफ़ ध्यान निर्देशित कीजिए। यदि दिलचस्पी सीमित हो, तब शांतिपूर्ण नए संसार ट्रैक्ट प्रस्तुत किया जा सकता है।
४ यदि माता या पिता दरवाज़े पर आए, हम अपना वार्तालाप इस ढंग से शुरू कर सकते हैं:
▪“हम उन लोगों से बात कर रहे हैं जो इस विषय में दिलचस्पी रखते हैं कि किस प्रकार हम पारिवारिक जीवन की समस्याओं का सामना बेहतर तरीक़े से कर सकते हैं। जितना हम से हो सकता है उतना करने की हम सब कोशिश करते हैं, परन्तु यदि कुछ ऐसा है जो हमें अधिक सफलता प्राप्त करने में मदद करे, तो हम उसमें दिलचस्पी रखते हैं, है न? [उत्तर के लिए समय दीजिए.] बाइबल इस विषय में निर्देशन देती है जैसा कि कुलुस्सियों ३:१२-१४ में पाया जाता है। [पढ़िए.] अत:, एक सफल पारिवारिक जीवन का आनन्द उठाने के लिए क्या ज़रूरी है? इस प्रकाशन में ‘पारिवारिक जीवन को सफल बनाना’ नामक अध्याय में कही गयी बातों पर ध्यान दीजिए।” सर्वदा जीवित रहना पुस्तक में पृष्ठ २३८ का अनुच्छेद ३ पढ़िए। यदि गृहस्वामी व्यस्त है या तुरंत उत्तर नहीं देता है, तो हाल ही की एक पत्रिका, जो पारिवारिक विषयों पर चर्चा करती है को या ट्रैक्ट पारिवारिक जीवन का आनन्द लीजिए को प्रस्तुत करने की कोशिश कीजिए।
५ राज्य के बारे में संपूर्ण गवाही देने के अपने उद्देश्य को हम कभी भी भूलना नहीं चाहते हैं। (मत्त. २४:१४) बाइबल का और हमें उपलब्ध ईश्वरशासित साहित्य के अद्भुत प्रबंधों का अच्छा प्रयोग करने के द्वारा, हम इस महत्त्वपूर्ण समय में यहोवा की इच्छा निष्पन्न करने में उसकी आशिषों की ओर भरोसे के साथ देख सकते हैं।—गल. ६:९.