बाइबल—दुःखी संसार में सांत्वना और आशा का एक स्रोत
यह संसार मानवजाति को अत्यधिक दबाव में तथा सांत्वना और आशा की ज़रूरत में रखता है। बाइबल वास्तविक सांत्वना का एकमात्र स्रोत है। वह धार्मिकता के एक नए संसार की आशा देती है। (रोमि. १५:४; २ पत. ३:१३) अंतर्दृष्ट (अंग्रेज़ी) पुस्तक, खण्ड १, पृष्ठ ३११, कहती है: “बाइबल के बिना हम यहोवा को नहीं जान सकते, मसीह के छुड़ौती बलिदान से परिणित अद्भुत लाभों को नहीं जान सकते, और परमेश्वर के धार्मिक राज्य में या उसके अधीन अनन्त जीवन पाने के लिए जिन माँगों को पूरा करना है, उन्हें नहीं समझ सकते।”
२ नवम्बर के दौरान, हम संसार के दबावों का सामना करने में लोगों की मदद करने के लिए परमेश्वर के वचन, बाइबल की भूमिका की ओर ख़ास ध्यान आकर्षित करेंगे। जब भी संभव हो हम न्यू वर्ल्ड ट्रांस्लेशन ऑफ द होली स्क्रिप्चर्स् (अंग्रेज़ी) और बाइबल—परमेश्वर का वचन या मनुष्य का वचन? पुस्तक पेश करेंगे। हम क्या कह सकते हैं जो उचित रीति से प्रवृत्त व्यक्तियों को बाइबल के महत्त्व का मूल्यांकन करने में मदद करेगा?
३ अपना परिचय देने के बाद, आप ऐसा कुछ कह सकते हैं:
▪“संभवतः आप सहमत हैं कि हम ऐसी समस्याओं से घिरे हुए हैं जो हमारे मन की शांति को भंग कर सकती हैं। हम व्यावहारिक सलाह कहाँ पा सकते हैं जो हमें दिखाए कि इन समस्याओं का किस प्रकार सामना करना है? [प्रतिक्रिया के लिए रुकिए।] मैंने बाइबल को आश्वासन देनेवाली पाया है क्योंकि वह हमें सिखाती है कि किस प्रकार ख़ुश रहें। [लूका ११:२८ पढ़िए।] हमारे कार्य का उद्देश्य लोगों को बाइबल पढ़ने के लिए और उसकी शिक्षा से लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह बाइबल अध्ययन सहायक, बाइबल—परमेश्वर का वचन या मनुष्य का वचन? आपको ऐसा करने में मदद कर सकता है। नोट कीजिए कि संसार की अधिकतर समस्याओं के कारण के बारे में वह क्या कहता है।” [पृष्ठ १८७ पर अनुच्छेद ९ का दूसरा वाक्य पढ़िए।] शासन और हमारी समस्याएँ ब्रोशर, या सच्ची शान्ति और सुरक्षा (अंग्रेज़ी) पुस्तक को समान तरीक़े से पेश किया जा सकता है।
४ आप शायद इस प्रकार का एक आसान तरीक़ा इस्तेमाल करना पसन्द करें:
▪“परमेश्वर के वचन, बाइबल के लिए और ज़्यादा आदर प्रोत्साहित करने में हमारी दिलचस्पी है। मैं आपको इस ट्रैक्ट, क्यों आप बाइबल पर विश्वास कर सकते हैं, की एक प्रति देना चाहूँगा। यह समझाता है कि एक बेहतर संसार की एक निश्चित आशा पाने के लिए हम बाइबल की ओर क्यों देख सकते हैं। [पृष्ठ ६ खोलिए, और अन्तिम अनुच्छेद के साथ भजन ३७:२९ पढ़िए।] आप ख़ुद इस ट्रैक्ट को पढ़िए, और जब मैं अगली बार भेंट करूँगा, तब आप मुझे बताइए कि बाइबल जो आशा देती है, उसके बारे में आप क्या सोचते हैं।”
५ जहाँ उपयुक्त हो, बाइबल अध्ययन शुरू करने के लिए आप इस सीधे तरीक़े को इस्तेमाल करने में शायद समर्थ हों:
▪“मैं आपको एक मुफ़्त गृह बाइबल अध्ययन पाठ्यक्रम पेश करने के लिए भेंट कर रहा हूँ। बाइबल परमेश्वर की प्रेरणा से रची गयी है, और उसकी शिक्षा हमें मामलों को सुलझाने के लिए मदद कर सकती है। न्यू वर्ल्ड ट्रांस्लेशन ऑफ द होली स्क्रिप्चर्स् आधुनिक-भाषा में है और व्यक्तिगत अध्ययन के लिए बनायी गयी है। मुझे संक्षिप्त में प्रदर्शित करने दीजिए कि आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। [पृष्ठ १६५३ खोलिए, और २३A की ओर ध्यान आकर्षित करवाइए। एक या दो उद्धृत शास्त्रवचनों को पढ़िए। समझाइए कि कैसे उद्धृत शास्त्रवचनों को पढ़ना यह प्रकट करेगा कि अपने राज्य के ज़रिए परमेश्वर ने क्या निष्पन्न करने का उद्देश्य रखा है।] दुबारा आकर इस राज्य आशा के बारे में अतिरिक्त चर्चा करने में मुझे ख़ुशी होगी।”
६ बाइबल सांत्वना और आशा का एक स्रोत है। साथ ही साथ वह सत्य है जो हमें अनन्त जीवन की ओर ले जा सकता है। (यूह. १७:३, १७) दूसरों के साथ बाइबल ज्ञान बाँटना यहोवा को प्रसन्न करता है, जो ‘चाहता है कि सब मनुष्यों का उद्धार हो।’—१ तीमु. २:४.