ईश्वरशासित समाचार
कैमरून: जुलाई में एक नया शाखा दफ़्तर स्थापित किया गया, और उसी महीने २१,३२३ प्रकाशकों का एक नया शिखर भी प्राप्त हुआ।
भारत: जनवरी १, १९९५ से केरल में आठवें सर्किट ने कार्य करना शुरू किया, जिससे इस देश में सर्किटों की कुल संख्या २३ हो गयी, जिनमें से चार सर्किट ‘क’ और ‘ख’ भागों में विभाजित हैं।
फिलीपींस: फरवरी की रिपोर्ट ने १,१७,५१९ प्रकाशकों का एक नया शिखर दिखाया। पहली बार बाइबल अध्ययन १,००,००० से अधिक हो गया। १,००,१४६ बाइबल अध्ययन रिपोर्ट किए गए। रंगीन छपाई में बदलने की वजह से पत्रिका वितरण नवम्बर १९९३ की तुलना में १,००,००० से अधिक बढ़ गया था।