दूसरों को लाभ पहुँचाने के लिए सभी दिलचस्पी दिखानेवालों से पुनःभेंट कीजिए
कौन-सा मुख्य तत्व यह निश्चित करने में हमारी मदद करता है कि हमें अमुक व्यक्ति से पुनःभेंट करनी चाहिए या नहीं? दिलचस्पी! जब कभी कोई व्यक्ति राज्य संदेश में थोड़ी दिलचस्पी भी दिखाता है, हम उस व्यक्ति को लाभ पहुँचाने के लिए जो कुछ कर सकते हैं करना चाहते हैं। इसलिए हम उस व्यक्ति की दिलचस्पी को विकसित करने और एक गृह बाइबल अध्ययन शुरू करने के उद्देश्य से पुनःभेंट करते हैं। जब हम साहित्य नहीं छोड़ते तब भी हमारा यह लक्ष्य रहता है। यह कैसे किया जा सकता है?
२ अगर आपकी पिछली बातचीत आज वैवाहिक समस्याओं की व्यापकता के बारे में थी और आपने “सर्वदा जीवित रहना” किताब छोड़ी थी, तो आप अपनी बातचीत को इस तरह शुरू कर सकते हैं:
▪“मेरी पिछली भेंट में, हमने विवाह के बारे में और ऐसी व्यावहारिक बाइबल सलाह के बारे में बात की थी जो हमें ज़्यादा सुख पाने में मदद कर सकती है। क्या यह सच नहीं कि अच्छे से अच्छे परिवारों में भी, समय-समय पर समस्याएँ खड़ी होती हैं? [प्रतिक्रिया के लिए रुकिए।] बाइबल हमें अत्युत्तम सलाह देती है जो पारिवारिक सम्बन्धों में समस्याएँ सुलझाने में हमारी मदद कर सकती है। एक परिवार को बाइबल का अध्ययन इकट्ठे करने के द्वारा आशीष प्राप्त हो सकती है।” पृष्ठ २४६ खोलिए, और अनुच्छेद २३ पर चर्चा कीजिए। यूहन्ना १७:३ पढ़िए, और उस परिवार को घर में बाइबल का अध्ययन शुरू करने में मदद करने के लिए अपनी सहायता पेश कीजिए।
३ अगर आपने बच्चों और प्रशिक्षण के लिए उनकी ज़रूरत के बारे में बात की, तो आप चर्चा को इस तरीक़े से जारी रख सकते हैं:
▪“पिछली बार हमने बच्चों के लिए ज़रूरी आध्यात्मिक प्रशिक्षण के बारे में और कैसे माता-पिता उनकी मदद कर सकते हैं इसके बारे में बात की थी। अधिकांश माता-पिता जिनसे मैं ने बात की है आज अनेक युवाओं के बुरे आचरण के बारे में व्याकुल हैं। आप . . . [युवा दुराचरण के एक उदाहरण का उल्लेख कीजिए जो आपके समुदाय में अकसर देखा जाता है।] के बारे में क्या सोचते हैं? [प्रतिक्रिया के लिए रुकिए।] मुझे आपको बाइबल में दी गयी कुछ व्यावहारिक सलाह दिखाने दीजिए।” सर्वदा जीवित रहना किताब में पृष्ठ २४६ पर अनुच्छेद २२ खोलिए, मुख्य मुद्दे पर चर्चा कीजिए और इफिसियों ६:४ पढ़िए। यह बताइए कि ज़्यादातर बच्चे असल में अनुशासन और मार्गदर्शन चाहते हैं। जब माता-पिता इसे देने में कर्मठ होते हैं, तो बच्चे ज़्यादा ख़ुश और अपने आचरण में ज़्यादा आदरपूर्ण होते हैं। समझाइए कि हम अपने बच्चों के साथ बाइबल का अध्ययन कैसे करते हैं।
४ अगर आपकी बातचीत का विषय परादीस पृथ्वी थी, तो दिलचस्पी को जगाने के लिए आप शायद यह कहें:
▪“हमने इस किताब में कुछ चित्रों को देखा था जिन्होंने हमें दिखाया कि जब परमेश्वर पृथ्वी को एक परादीस बनाएगा तब यह कैसी होगी। अगर हम अपने प्रिय जनों के साथ इसका आनन्द न ले सकें तो यह हमारे लिए शायद ही कोई अर्थ रखेगी। क्या आप नहीं मानते?” प्रतिक्रिया के लिए रुकिए। उसके बाद सर्वदा जीवित रहना किताब में पृष्ठ १६२ खोलिए। प्रकाशितवाक्य २१:३, ४ पढ़िए, और समझाइए कि कैसे हमारे प्रिय जन हमारे साथ हमेशा रह सकते हैं। अगर अच्छी प्रतिक्रिया है, तो यूहन्ना ५:२८, २९ पढ़िए यह दिखाने के लिए कि मृत जन फिर से जीवित होंगे। किताब का मुख-पृष्ठ दिखाइए और कहिए: “यह वाक़ई सच है—हम पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं!” हम क्यों जानते हैं कि परादीस निकट है, इस पर चर्चा करने के लिए एक और भेंट का प्रबन्ध कीजिए।
५ पुनःभेंट का मुख्य उद्देश्य है दिलचस्पी रखनेवाले लोगों को राज्य संदेश से लाभ प्राप्त करने के लिए मदद करना। आध्यात्मिक बातों के लिए अपनी भूख बढ़ाने के वास्ते अधिकांश लोगों को प्रेरणा की ज़रूरत होती है। हमारे साहित्य में व्यावहारिक महत्त्व के विशिष्ट मुद्दों की ओर उनका ध्यान आकर्षित कीजिए, और ज़ोर दीजिए कि यह कैसे बाइबल को बेहतर समझने के लिए उनकी मदद कर सकता है। पुनःभेंटें जो इन लक्ष्यों को प्राप्त करती हैं दूसरों को यथासंभव सर्वोत्तम तरीक़े से स्वयं लाभ प्राप्त करने के वास्ते मदद करेंगी।