१९९६ के ईश्वरशासित सेवकाई स्कूल से लाभ उठाइए—भाग २
वर्ष १९४३ में ईश्वरशासित सेवकाई स्कूल के आरम्भ होने के कुछ ही समय बाद, संस्था के एक शाखा दफ़्तर ने रिपोर्ट किया: “यह अत्युत्तम व्यवस्था थोड़े समय में ही ऐसे अनेक भाइयों की मदद करने में सफल हुई जिन्होंने यह सोचा था कि वे मंच पर बहुत ही दक्ष और क्षेत्र में अधिक प्रभावशाली होने के लिए जन वक्ता कभी नहीं बनेंगे।” यह स्कूल उस सर्वोत्कृष्ठ प्रशिक्षण को प्रदान करना जारी रखता है जिसकी हम सबको ज़रूरत है।
२ बाइबल पठन: स्कूल से केवल वे लोग लाभ नहीं उठाते जिन्हें भाषण नियुक्त किया जाता है। दरअसल, हम सबकी एक कार्य-नियुक्ति है—साप्ताहिक बाइबल पठन। स्कूल तालिका दिखाती है कि हर सप्ताह बाइबल के कौन-से अध्याय पढ़े जाने हैं। ऐसे अनेक शास्त्रीय अनुस्मारक हैं जो रोज़ बाइबल पढ़ने के महत्त्व पर ज़ोर देते हैं। (यहो. १:८; भज. १:२; प्रेरि. १७:११) अच्छे आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए बाइबल पठन आवश्यक है; यह मन और हृदय को पोषित करता है। अगर हम हर दिन कम-से-कम पाँच मिनट बाइबल पढ़ें, तो हम बाइबल पठन के लिए स्कूल तालिका को बनाए रख सकेंगे। साल के अन्त में, हम परमेश्वर के वचन के १५० से अधिक अध्याय पढ़ चुके होंगे। अगर हम बाइबल को एक सुलभ स्थान पर रखें तो हमें हर दिन उसका कुछ भाग पढ़ने के लिए समर्थ होना चाहिए।
३ निर्देश भाषण: भाइयों को निष्ठावान, उत्साही सेवा के लिए प्रेरित करने के लिए, निर्देश भाषण देनेवाले वक्ता को अच्छी शिक्षा शैली का प्रयोग करने, समझ देने, और यहोवा, उसके वचन, और उसके संगठन के लिए क़दर बढ़ाने की ज़रूरत है। प्राचीन और सहायक सेवक इसे अच्छी तरह तैयारी करने, विषय पर अपने भाषण को केंद्रित करने, विश्वास के साथ बात करने, और विषय को सजीव बनाने के द्वारा ऐसा कर सकते हैं। (इब्रा. ४:१२) यह महत्त्वपूर्ण है कि वक्ता अपने नियुक्त समय के अन्दर इसे पूरा करे। “हर एक पवित्रशास्त्र” (अंग्रेज़ी) पुस्तक बाइबल पाठों से भरी हुई है और बहुत सारे उत्तेजक शास्त्रीय विषय प्रस्तुत करती है जो हमें आध्यात्मिक रूप से लाभ पहुँचा सकते हैं। उद्घोषक (अंग्रेज़ी) पुस्तक में यहोवा के दृश्य संगठन का आधुनिक-दिन इतिहास है और वास्तविक लोगों के जीवन की घटनाओं को बताता है जिन्होंने विश्वास, उत्साह, भक्ति, और प्रेम प्रदर्शित किया। हमारी ईश्वरशासित परम्परा और उस तरीक़े के बारे में सीखने के लिए बहुत कुछ है जिसके द्वारा यहोवा ने आधुनिक समय में अपने लोगों को आशिष दी है। उपासना में संयुक्त (अंग्रेज़ी) पुस्तक हमें यहोवा के व्यक्तित्व में एक अधिक गहरी अन्तर्दृष्टि पाने के लिए और बाइबल सिद्धान्तों का व्यक्तिगत अनुप्रयोग करने के लिए मदद करती है।
४ बाइबल विशेषताएँ: जिन भाइयों को यह कार्य-नियुक्ति दी जाती है, उन्हें विशिष्ट वचनों को चुनना चाहिए जिन्हें कलीसिया के लाभ के लिए एक व्यावहारिक तरीक़े से लागू किया जा सकता है। इसके लिए नियुक्त अध्यायों को पढ़ना, उन पर मनन करना, और ऐसे मुद्दे पाने के लिए चुनिंदा आयतों पर अनुसंधान करना आवश्यक है जो उन शास्त्रवचनों के अर्थ को स्पष्ट करेंगे। प्रहरीदुर्ग प्रकाशन अनुक्रमणिका (अंग्रेज़ी) के पीछे, “शास्त्र अनुक्रमणिका” है जो विशिष्ट बाइबल आयतों के बारे में जानकारी ढूँढ़ने के लिए सहायक हो सकती है। इस भाग को सम्भालनेवाले भाइयों को समझदार होना चाहिए और असम्बन्धित विषय को जोड़ने से दूर रहना चाहिए। उन्हें इतना अधिक विषय तैयार नहीं करना चाहिए जिसे छः मिनटों में तर्कसंगत रूप से पूरा नहीं किया जा सकता है।
५ हम सभी ईश्वरशासित सेवकाई स्कूल से लाभ उठा सकते हैं। यह हमें अपने बोलने और सिखाने की क्षमता को सुधारने में हमारी मदद कर सकता है। इस प्रबन्ध का पूरा-पूरा लाभ उठाना निश्चय ही हमें अपनी “उन्नति सब पर प्रगट” करने के लिए मदद करेगा।—१ तीमु. ४:१५.