पेशकश के नमूने
अक्टूबर के पहले शनिवार को बाइबल अध्ययन शुरू करने के लिए
“हममें से बहुत-से लोग कभी-न-कभी परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं। आपको क्या लगता है, परमेश्वर हमारी प्रार्थनाओं के बारे में कैसा महसूस करता है? क्या वह हमारी प्रार्थनाओं की कदर करता है या फिर बस किसी तरह बरदाश्त करता है?” जवाब के लिए रुकिए। “क्या मैं आपको इस बारे में एक दिलचस्प बात बता सकता हूँ?” अगर घर-मालिक राज़ी होता है, तो अक्टूबर-दिसंबर की प्रहरीदुर्ग का आखिरी पेज दिखाइए और पहले सवाल के नीचे दी जानकारी और कम-से-कम एक आयत पर चर्चा कीजिए। पत्रिका पेश कीजिए और अगले सवाल पर चर्चा करने का इंतज़ाम कीजिए।
प्रहरीदुर्ग अक्टूबर से दिसंबर
“कई लोग सोचते हैं, अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है? आपको क्या लगता है, दुनिया में फैली बुराई के लिए कौन ज़िम्मेदार है? [जवाब के लिए रुकिए।] क्या मैं आपको शास्त्र से एक वचन दिखा सकता हूँ, जिससे पता चलता है कि इंसानों के साथ जो बुरा होता है उसके लिए परमेश्वर ज़िम्मेदार है या नहीं? [अगर घर-मालिक दिलचस्पी दिखाता है तो याकूब 1:13 पढ़िए।] यह पत्रिका समझाती है कि लोगों के साथ बुरा क्यों होता है और दुख-तकलीफों और बुराई को खत्म करने के लिए परमेश्वर क्या कदम उठाएगा।”