वॉचटावर ऑनलाइन लाइब्रेरी
वॉचटावर
ऑनलाइन लाइब्रेरी
हिंदी
  • बाइबल
  • प्रकाशन
  • सभाएँ
  • mwb19 मार्च पेज 7
  • बाइबल विद्यार्थियों को वीडियो दिखाकर सिखाइए

इस भाग के लिए कोई वीडियो नहीं है।

माफ कीजिए, वीडियो डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

  • बाइबल विद्यार्थियों को वीडियो दिखाकर सिखाइए
  • हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2019
  • मिलते-जुलते लेख
  • प्रचार में अपना हुनर बढ़ाइए—वीडियो दिखाकर लोगों को सिखाइए
    हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2016
  • दिखायी जानेवाली चीज़ों से सिखाइए
    हमारी राज-सेवा—2006
  • संगीत विडियो के बारे में क्या?
    सजग होइए! ब्रोशर (1984) (gbr-1)
  • बाइबल विद्यार्थियों को सिखाते वक्‍त वीडियो का इस्तेमाल कीजिए
    हमारी राज-सेवा—2013
और देखिए
हमारी मसीही ज़िंदगी और सेवा — सभा पुस्तिका—2019
mwb19 मार्च पेज 7
एक बहन अपने बाइबल विद्यार्थी को वीडियो दिखा रही है

जीएँ मसीहियों की तरह

बाइबल विद्यार्थियों को वीडियो दिखाकर सिखाइए

जब हम किसी को सिखाते वक्‍त उसे वीडियो या तसवीरें वगैरह दिखाते हैं, तो उसकी दिलचस्पी जाग उठती है, वह हमारी बात आसानी से समझ पाता है और उसे याद रख पाता है। हमारे महान उपदेशक यहोवा ने भी अपने सेवकों को कुछ अहम बातें सिखाने के लिए कुदरत के नज़ारे और दूसरी चीज़ें दिखायी थीं। (उत 15:5; यिर्म 18:1-6) महान शिक्षक यीशु ने भी यह तरीका अपनाया था। (मत 18:2-6; 22:19-21) बीते कुछ सालों में देखा गया कि वीडियो काफी असरदार होते हैं। क्या आप अपने बाइबल विद्यार्थियों को सिखाते समय वीडियो दिखाते हैं?

ऐसे दस वीडियो तैयार किए गए हैं जो आप परमेश्‍वर की तरफ से खुशखबरी! ब्रोशर से अध्ययन कराते समय दिखा सकते हैं। ब्रोशर में मोटे अक्षरों में दिए सवाल ही ज़्यादातर वीडियो के नाम हैं। डिजिटल रूप में उपलब्ध ब्रोशर में लिंक भी दिया गया है। इससे हमें याद रहता है कि कौन-सा वीडियो कब दिखाना चाहिए। प्रकाशनों के पिटारे में दिए बाकी प्रकाशनों से अध्ययन कराते समय हम दूसरे वीडियो दिखा सकते हैं।

आप अपने विद्यार्थी को और कब-कब वीडियो दिखा सकते हैं? जब उसे बाइबल का कोई विषय समझना मुश्‍किल लग रहा है या वह किसी समस्या का सामना कर रहा है, तो आप jw.org® और JW ब्रॉडकास्टिंग® पर देख सकते हैं कि क्या उसके हालात से जुड़ा कोई वीडियो है। फिर चाहे तो आप दोनों साथ मिलकर वह वीडियो देख सकते हैं और उस पर चर्चा कर सकते हैं।

हर महीने जब नए वीडियो आते हैं, तो उन्हें देखते वक्‍त सोचिए कि आप दूसरों को सिखाते समय कब ये वीडियो दिखा सकते हैं।

खुशखबरी  ब्रोशर की जानकारी समझाने के लिए वीडियो

  • ‘क्या परमेश्‍वर का कोई नाम है?’ वीडियो

    पाठ 2

    क्या परमेश्‍वर का कोई नाम है?

  • ‘बाइबल का लेखक असल में कौन है?’ वीडियो

    पाठ 3

    बाइबल का लेखक असल में कौन है?

  • ‘हम क्यों यकीन कर सकते हैं कि बाइबल परमेश्‍वर की तरफ से है?’ वीडियो

    हम क्यों यकीन कर सकते हैं कि बाइबल परमेश्‍वर की तरफ से है?

  • ‘यीशु क्यों मरा?’ वीडियो

    पाठ 4

    यीशु क्यों मरा?

  • ‘परमेश्‍वर ने धरती क्यों बनायी?’ वीडियो

    पाठ 5

    परमेश्‍वर ने धरती क्यों बनायी?

  • ‘मरे हुए लोग किस हाल में हैं?’ वीडियो

    पाठ 6

    मरे हुए लोग किस हाल में हैं?

  • ‘परमेश्‍वर का राज क्या है?’ वीडियो

    पाठ 7

    परमेश्‍वर का राज क्या है?

  • ‘परमेश्‍वर ने दुख-‏तकलीफें क्यों रहने दी हैं?’ वीडियो

    पाठ 8

    परमेश्‍वर ने दुख-तकलीफें क्यों रहने दी हैं?

  • ‘क्या ईश्‍वर हर तरह की उपासना स्वीकार करता है?’ वीडियो

    पाठ 10

    क्या सभी रास्ते ईश्‍वर के पास जाते हैं?

  • ‘क्या परमेश्‍वर सभी लोगों की प्रार्थनाएँ सुनता है?’ वीडियो

    पाठ 12

    क्या परमेश्‍वर सभी लोगों की प्रार्थनाएँ सुनता है?

    हिंदी साहित्य (1972-2025)
    लॉग-आउट
    लॉग-इन
    • हिंदी
    • दूसरों को भेजें
    • पसंदीदा सेटिंग्स
    • Copyright © 2025 Watch Tower Bible and Tract Society of Pennsylvania
    • इस्तेमाल की शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • गोपनीयता सेटिंग्स
    • JW.ORG
    • लॉग-इन
    दूसरों को भेजें