क्या आप बाइबल अध्ययन पेश कर रहे हैं?
लोगों को बाइबल का अध्ययन करने का मौक़ा सीधे तरह से देने के वजह से अनेकों को बाइबल अध्ययन आरंभ करने में बढ़िया सफलता मिल रही है। एक आदमी ने, जिसने कई अवसरों पर साहित्य लेने से इनक़ार किया था, एक बाइबल अध्ययन ख़ुशी से स्वीकार किया जब ये उसे पेश किया गया। उसने जवाब दिया: “मुझे हमेशा बाइबल का अध्ययन करने की चाह थी।” एक बाइबल अध्ययन आरंभ की गयी, और सारा परिवार ने तेज़ उन्नति की।
२ अध्ययन आरंभ करने में सभी ने सचेत रहना चाहिए। अगर कई व्यक्ति मसीह के शिष्य बनने में उन्नति करनेवाले हैं, उन्हें सिखाना चाहिए। (मत्ती २८:१९, २०) सिखाए जाने के लिए, उनके साथ बाइबल अध्ययन संचालित करने की ज़रूरत है। बाइबल और परमेश्वर के वादों के बारे में गृहस्थ कैसे ज़्यादा सीख सकता है यह प्रदर्शित करने की भेंट करने से अक़सर अध्ययन आरंभ किए जा सकते हैं। एक शांतिमय नए संसार में जीवन ट्रैक्ट में एक भाई पाँच अध्ययन आरंभ करने में समर्थ था। चूँकि वह नियमित तौर पर इतने सारे बाइबल अध्ययन नहीं कर सकता था, उसने बाइबल अध्ययनों को अन्य प्रचारकों को देना आरंभ किया।
३ अगर हमें अध्ययन आरंभ करना आसान लगता है, हम हमारे साथ अन्य प्रचारकों को ले जा सकते हैं और उन्हें भी अध्ययन पाने में मदद कर सकते हैं। या हम कुछ अध्ययनों को कलीसिया में और प्रचारकों को दे सकते हैं। अगर आप एक बाइबल अध्ययन संचालित करना चाहते हैं, क्यों न आप बाइबल अध्ययन की भेंट घर-घर की सेवकाई में मिले लोगों से करने की कोशिश करते हैं? एक जगह में एक प्रचारक ने एक किशोरी पर पुनःभेंट किया जिसने काफी दिलचस्पी नहीं दिखायी। फिर भी, प्रचारक ने एक बाइबल अध्ययन पेश किया, और उसने स्वीकार किया। वह अब बपतिस्मा-प्राप्त है, और उसकी बहन और उसका जीजा सभाओं में हाज़िर होते हैं।—गलतियों ६:६.
४ हर कोई जिसके साथ हम अध्ययन करते हैं अध्ययन करने में लगा नहीं रहेगा। जिसके साथ हम अध्ययन करते हैं उन में से हर कोई सच्चाई में नहीं आएगा। पर कुछ व्यक्ति आएँगे। जितने ज़्यादा अध्ययन हम आरंभ करते हैं, उतना ही ज़्यादा संभावना है कि हम दूसरों को यहोवा की स्तुति करनेवाले बनने में मदद करने के काबिल होंगे।