22 मार्च से शुरू होनेवाले हफ्ते का शेड्यूल
22 मार्च से शुरू होनेवाला हफ्ता
❑ मंडली का बाइबल अध्ययन:
lv अतिरिक्त लेख में पेज 239 के उपशीर्षक से लेकर पेज 242 के उपशीर्षक तक
❑ परमेश्वर की सेवा स्कूल:
बाइबल पढ़ाई: 1 शमूएल 10-13
नं. 1: 1 शमूएल 10:17-27
नं. 2: अगर आपका पति कोई दूसरा धर्म मानता है (fy पेज 129-132 पैरा. 3-9)
नं. 3: विकासवाद की शिक्षा और बाइबल की शिक्षा के बीच क्यों कोई तालमेल नहीं है?
❑ सेवा सभा:
5 मि: घोषणाएँ। स्मारक के मामले में कुछ ज़रूरी घोषणाएँ हों तो उसे भी बताइए।
15 मि: अप्रैल-जून की खास अंकवाली प्रहरीदुर्ग पेश करने की तैयारी कीजिए। चंद शब्दों में बताइए कि इस अंक में क्या जानकारी दी गयी है। हाज़िर लोगों से पूछिए कि इसे पेश करने के लिए वे कौन-सा सवाल पूछने और कौन-सी आयत पढ़ने की सोच रहे हैं। यह पत्रिका सिर्फ उन्हें देना चाहिए जो बाइबल के लिए आदर दिखाते हों। आपके प्रचार इलाके में मसीही धर्म को माननेवाले सभी घर में इसकी एक कॉपी देने का पक्का इंतज़ाम कीजिए। एक या दो प्रदर्शन दिखाइए जिसमें सूझ-बूझ से पेशकश की जा रही है।
15 मि: स्मारक में हाज़िर होनेवालों की मदद करना। प्राचीन का भाषण। हाज़िर लोगों को याद दिलाइए कि वे कैसे बाइबल विद्यार्थियों, सच्चाई में ठंड़े पड़ चुके प्रचारकों, जान-पहचानवालों और परिवार के सदस्यों की मदद कर सकते हैं। (2008 मार्च की हमारी राज्य सेवकाई का पेज 8 देखिए।) एक प्रदर्शन में दिखाइए कि कैसे एक प्रचारक स्मारक में हाज़िर हुए उस प्रचारक के साथ समझदारी से बात करता है, जो सच्चाई में ठंड़ा पड़ गया है। स्मारक वाले हफ्ते की बाइबल पढ़ाई करने के बारे में सबको याद दिलाइए।