दिखाई गई दिलचस्पी के पास समझदारी से लौटिए
दिसम्बर ऐसा महीना है जिसमें हमारे संदेश में दिलचस्पी दिखानेवाले कुछ लोग छुट्टी की गतिविधियों में व्यस्त होंगे। अन्य अनेक लोग अपने प्रतिदिन की गतिविधियों में हमेशा व्यस्त नज़र आते हैं। इसलिए, जब दिखाई गई दिलचस्पी के पास लौटें, तो हमें समझदारी दिखाने की और जब तक की गृहस्वामी लम्बी बातचीत के लिए इच्छा न दिखाएँ तब तक संभवतः विषय पर शीघ्र आने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।
२ हम जो कहेंगे उस पर पहले से विचार कीजिए: हम क्या कहना चाहते हैं इसे हमें अपने मन में हमेशा स्पष्ट रखना चाहिए। यह हमारी पिछली भेंट के अपने नोट्स को देखने और वार्तालाप में चर्चा किए गए मुद्दों और गृहस्वामी के पास छोड़े गए किसी बिना जवाब के सवाल के बारे में अपनी याददाश्त ताज़ा करने की माँग करता है।
३ एक व्यक्ति से जो यीशु में विश्वास रखने का दावा करता है, दुबारा भेंट करते वक़्त हम कह सकते हैं:
▪ “साल के इस समय, अनेक लोग मसीह के जन्म के बारे में सोच रहे हैं। पिछली बार जब हमने बात की थी, मैंने ज़िक्र किया था कि यीशु मसीह दूसरे सभी लोगों से, एक अद्वितीय व्यक्ति है। क्या आप जानते थे कि बाइबल ने ७०० साल पहले पूर्वबताया था कि यीशु बैतलहम में पैदा होता?” प्रतिक्रिया के लिए रुकिए। तब, मीका ५:२ पढ़ने के बाद, आप कह सकते हैं: “यह एक आश्चर्यजनक भविष्यवाणी है, क्या यह नहीं है? जबकि यह एक दिलचस्प बाइबलीय सच्चाई है, क्या आप जानते थे कि हमारे दिनों में भी बाइबल भविष्यवाणियाँ सच हो रही हैं?” यदि व्यक्ति के पास समय हो तो हम बातचीत जारी रख सकते हैं, अथवा यदि वह व्यस्त है, हम शायद दुबारा आने और उसके साथ इसके बारे में और चर्चा करने का प्रस्ताव रखें।
४ यदि ट्रैक्ट “क्या यह संसार बचेगा?” किसी ऐसे व्यक्ति के पास छोड़ा गया था जिसकी बाइबल के ज्ञान की पृष्ठभूमि नहीं है, तो हम शायद निम्नलिखित कहें:
▪ “ध्यान दीजिए कि यहाँ पृष्ठ ३ पर उपशीर्षक ‘चिन्ह’ के नीचे क्या लिखा है। यह उन भविष्यवाणियों के सम्बन्ध में है जो यीशु ने कहा था कि वर्तमान संसार के अन्तिम दिनों को चिन्हित करतीं। [गृहस्वामी के साथ दो या तीन भविष्यवाणियों पर ग़ौर कीजिए।] क्या आप कहेंगे कि हमारे दिनों में इन भविष्यवाणियों के पूरे होने के प्रमाण हैं?” अब आप सुझाव देना चाहेंगे कि गृहस्वामी सर्वदा जीवित रहना अथवा सर्वश्रेष्ठ मनुष्य पुस्तक प्राप्त करें। दिखाइए कि कैसे सर्वदा जीवित रहना पुस्तक अध्याय १८ अथवा सर्वश्रेष्ठ मनुष्य पुस्तक का अध्याय १११ उस चिन्ह से सम्बन्धित अधिक विवरण देता है जो यीशु ने दिए थे।
५ एक गृह बाइबल अध्ययन पेश करना: यदि हम सर्वश्रेष्ठ मनुष्य पुस्तक गृहस्वामी के पास छोड़ते हैं अथवा पहले से उसके पास एक प्रति हो, तो अध्याय १११ को प्रयोग में लाते हुए एक गृह बाइबल अध्ययन का प्रदर्शन करना अच्छा होगा। कलीसिया पुस्तक अध्ययन में जो तरीक़ा इस्तेमाल किया जाता है उसके जैसा ही एक तरीक़ा प्रयोग कर सकते हैं। यदि विद्यार्थी लगातार उन्नति करता है, तो हम किसी एक ब्रोशर अथवा सीधे सर्वदा जीवित रहना पुस्तक से अध्ययन करने की ओर जा सकते हैं।
६ आइए हम सभी दिखाई गई दिलचस्पी के पास दुबारा लौटने के लिए सदैव तैयार रहें। हमें समझदार होना चाहिए और हर बातचीत के अन्त में दिलचस्प सवालों को उठाने के द्वारा भावी भेंट के लिए मार्ग तैयार करने का सदैव प्रयास करना चाहिए। यह हमें “हर एक भले काम के लिए तत्पर” होने में मदद करेगा।—२ तीमु. ३:१७.