अक्तूबर में अभिदान के प्रति सजग रहिए
प्रहरीदु और अक! में अनन्त सुसमाचार का सांत्वनादायक और प्रोत्साहक संदेश होता है। अभिदान के प्रति सजग रहने में समय निकालना सम्मिलित है ताकि हम पत्रिकाओं को ध्यानपूर्वक पढ़ सकें और यह विचार कर सकें कि हमारे क्षेत्र में यह लेख लोगों को कैसे आकर्षित कर सकता है।
२ सबसे पहले, आवरण पर विशिष्ट किए गए लेखों से अच्छी तरह परिचित होइए। अकसर आवरण चित्र ख़ुद ही गृहस्वामी को आकर्षित करेंगे और उसे अभिदान या एकल पत्रिकाएँ स्वीकार करने के लिए प्रेरित करेंगे। ऐसे लेख चुनिए जो आपको लगता है कि आपके क्षेत्र में लोगों को शायद आकर्षित करेंगे। क्या लोग मुख्यतः एक ही धार्मिक विश्वास के हैं? उनकी मुख्य चिन्ताएँ क्या हैं? इन विचारों को ध्यान में रखते हुए, आपको एक प्रभावकारी प्रस्तुति तैयार करने में समर्थ होना चाहिए। नीचे दी गयी प्रस्तुतियों को नोट कीजिए।
३ यदि आप गिरजा पृष्ठभूमि के एक व्यक्ति को अक्तूबर १ “वॉचटावर” इस्तेमाल करते हुए एक अभिदान प्रस्तुत कर रहे हैं, तो आप शायद “बाइबल—उसका वास्तविक महत्त्व क्या है?” लेख पेश कर सकते हैं। आप कह सकते हैं:
▪“गिरजा के अधिकांश सदस्यों के पास बाइबल होती है। अनेक लोग जिनके पास बाइबल है महसूस करते हैं कि उसमें कुछ ख़ास महत्त्व की बात है।” फिर आप शायद एक सीधा सवाल पूछ सकते हैं, जैसे: “आपके विचार में कौन-सी बात बाइबल को अनोखा बनाती है?” या, “आपके विचार में बाइबल से लाभ प्राप्त करने में ज़्यादा लोगों को कौन-सी बात मदद करेगी?” गृहस्वामी की प्रतिक्रिया के अनुसार, आप उपयुक्त टिप्पणियों द्वारा वार्तालाप जारी रखने में शायद समर्थ होंगे, जैसे: “यह साबित करने के लिए अत्यधिक प्रमाण हैं कि बाइबल परमेश्वर द्वारा उत्प्रेरित है और हमारे लिए एक भरोसेमंद मार्गदर्शक है। इसमें ऐसा ज्ञान है जो हमें अनन्त जीवन की ओर ले जा सकता है। [यूह. १७:३ पढ़िए।] अनेक लोग इसका आदर करते हैं लेकिन इसे इस्तेमाल करना नहीं जानते। द वॉचटावर में यह लेख समझाता है कि भविष्य के बारे में अपने सवालों के जवाब पाने के लिए आप किस तरह व्यक्तिगत रूप से बाइबल इस्तेमाल कर सकते हैं। मैं चाहूँगा कि आप द वॉचटावर को अपने घर नियमित रूप से मंगाएँ।”
४ अक्तूबर १ “प्रहरीदुर्ग” को इस्तेमाल करते हुए, आप शायद इस तरह का एक आसान तरीक़ा पसन्द करें:
▪“लगभग सभी लोगों ने मृत्यु में अपने एक प्रिय जन को खोया है। यह लेख सवाल खड़ा करता है, ‘मृत जनों की स्थिति क्या है?’ आपके विचार में एक व्यक्ति के मरने पर क्या होता है? [प्रतिक्रिया के लिए रुकिए।] यदि आप उस सवाल का और अन्य सवालों का जवाब जानना चाहते हैं, तो मैं चाहूँगा कि आप इस पत्रिका के लिए एक अभिदान लें।”
५ अक्तूबर २२ की “अवेक!” झूठे धर्म की असफलता को दिखानेवाले अनेक प्रमाणों में से एक प्रमाण की जाँच करती है। “जब धर्म युद्ध में पक्ष लेता है” विषय पर लेखों को इस्तेमाल करते हुए, आप यह सवाल सामने रख सकते हैं:
▪“क्या आप सोचते हैं कि आज के धर्म और धार्मिक नेता युद्ध को हटाने में समर्थ होंगे? आपके विचार में हमारे चारों तरफ़ की हिंसा के बारे में परमेश्वर कैसा महसूस करता है? [प्रतिक्रिया के लिए रुकिए।] बाइबल में यीशु ने हमें सब लोगों से, यहाँ तक कि हमारे शत्रुओं से भी प्रेम करना सिखाया है। क्या आप सोचते हैं कि एक ऐसा समय आएगा जब सब लोग उस शिक्षा पर चलेंगे? [प्रतिक्रिया के लिए रुकिए।] अक! का यह अंक उस सवाल का जवाब देता है और समझाता है कि कैसे परमेश्वर का राज्य हल प्रदान करेगा।”
६ चाहे आप बाइबल की चर्चा करने में असमर्थ हों, तौभी हर दरवाज़े पर एक अभिदान प्रस्तुत करने की कोशिश कीजिए। जब एक अभिदान इनकार किया जाता है तो पत्रिकाओं की एकल प्रतियाँ प्रस्तुत करने का निश्चय कीजिए, उसके द्वारा शायद पुनःभेंट पर अभिदान प्रस्तुत करने के लिए एक रास्ता तैयार हो।