सर्वदा जीवित रहना पुस्तक की प्रस्तावना प्रभावकारी रीति से करना
यीशु प्रस्तावनाओं के इस्तेमाल में कुशल था। वह जानता था कि दिलचस्पी जगाने के लिए क्या कहना है। एक अवसर पर उसने मात्र पीने के लिए पानी माँगने के द्वारा एक सामरी स्त्री के साथ वार्तालाप शुरू किया। इस बात ने तुरन्त उसका ध्यान आकर्षित किया क्योंकि ‘यहूदी सामरियों के साथ किसी प्रकार का व्यवहार नहीं रखते थे।’ इसके परिणामस्वरूप होनेवाले वार्तालाप ने अंततः उसे और अनेक अन्य लोगों को विश्वासी बनने के लिए मदद की। (यूह. ४:७-९, ४१) हम उसके उदाहरण से सीख सकते हैं।
२ सर्वदा जीवित रहना पुस्तक को पेश करने की तैयारी करते वक़्त, अपने आप से पूछिए, ‘हमारे क्षेत्र में लोगों की मुख्य चिन्ताएँ क्या हैं? कौन-सी बात एक किशोर, वृद्ध व्यक्ति, पति, या पत्नी को आकर्षक लगेगी?’ आप एक से ज़्यादा प्रस्तावना तैयार कर सकते हैं और जो प्रस्तावना स्थिति के मुताबिक सबसे उपयुक्त लगती हो, उसे इस्तेमाल करने की योजना बना सकते हैं।
३ चूँकि पारिवारिक जीवन का बिगाड़ अनेक लोगों को चिन्तित करता है, आप शायद यह कहें:
▪“जीवन के दैनिक दबावों ने आज परिवारों पर काफ़ी तनाव डाल दिया है। वे सहायता कहाँ पा सकते हैं? [प्रतिक्रिया के लिए रुकिए।] बाइबल हमारे लिए एक वास्तविक मदद हो सकती है। [२ तीमुथियुस ३:१६, १७ पढ़िए।] शास्त्रवचन ऐसे लाभदायक मार्गदर्शन पेश करते हैं जो परिवारों को बने रहने में मदद कर सकते हैं। नोट कीजिए कि इस प्रकाशन, आप पृथ्वी पर परादीस में सर्वदा जीवित रह सकते हैं, के पृष्ठ २३८ पर अनुच्छेद ३ में क्या कहा गया है।” अनुच्छेद ३ पढ़िए, और पुस्तक को पेश कीजिए।
४ यदि आप एक स्थानीय समाचार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप शायद यह कहें:
▪“क्या आपने [स्थानीय चिन्ता के समाचार का ज़िक्र कीजिए] के बारे में समाचार रिपोर्ट सुनी है? उसके बारे में आप क्या सोचते हैं? [प्रतिक्रिया के लिए रुकिए।] यह आपको सोच में डाल देता है कि इस संसार का क्या होनेवाला है, है ना? बाइबल ने ऐसी बातों को सबूत के तौर पर पूर्वबताया कि हम अन्तिम दिनों में जी रहे हैं।” फिर सर्वदा जीवित रहना पुस्तक के पृष्ठ १५०-३ पर दी गयी जानकारी पर चर्चा कीजिए।
५ अनेक लोग बढ़ते हुए अपराध की समस्या के बारे में चिन्तित हैं। आप शायद “बाइबल चर्चा” पुस्तिका के पृष्ठ ३ पर शीर्षक “अपराध/सुरक्षा” के नीचे दी गयी पहली प्रस्तावना को इस्तेमाल कर सकते हैं:
▪“हम लोगों से निजी सुरक्षा के बारे में बात कर रहे हैं। हमारे चारों ओर बहुत अपराध है, और यह हमारे जीवन पर असर करता है। आपके और मेरे जैसे लोगों को रात को सड़कों पर सुरक्षित महसूस करने के लिए आपके विचार से क्या करने की ज़रूरत है?” आप शायद भजन ३७:१०, ११ पढ़ सकते हैं और सर्वदा जीवित रहना पुस्तक के पृष्ठ १५६-८ को इस्तेमाल करते हुए उन आशिषों के बारे में बता सकते हैं जो परमेश्वर का राज्य लाएगा।
६ यदि आप एक सरल प्रस्तुति पसन्द करते हैं, तो आप शायद “बाइबल चर्चा” पुस्तिका के पृष्ठ ४ पर शीर्षक “भविष्य/सुरक्षा” के नीचे दी गयी दूसरी प्रस्तावना के समान एक प्रस्तावना इस्तेमाल कर सकते हैं:
▪“हम अपने पड़ोसियों को उस महान भविष्य पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं जो बाइबल हमारे लिए प्रस्तुत करती है। [प्रकाशितवाक्य २१:३, ४ पढ़िए।] क्या यह सुनकर आपको अच्छा लगा? [प्रतिक्रिया के लिए रुकिए।] इस प्रकाशन का अध्याय १९ उन अन्य आशिषों को विशिष्ट करता है जो आज्ञाकारी मानवजाति परमेश्वर के राज्य के अधीन अनुभव करेगी।” फिर सर्वदा जीवित रहना पुस्तक पेश कीजिए।
७ एक प्रभावकारी प्रस्तावना की तैयारी करना आपको उन लोगों तक पहुँचने में मदद कर सकता है जो धार्मिकता के भूखे हैं।—मत्ती ५:६.