बाइबल की ताकत देखिए!
वह कैसे? बाइबल—इट्स पावर इन युअर लाइफ, वीडियो देखने के ज़रिए। यह द बाइबल—अ बुक ऑफ फैक्ट एंड प्रॉफेसी वीडियोकैसट का तीसरा भाग है।
क्या आप शादीशुदा ज़िंदगी में कामयाब होना चाहते हैं? क्या आप इन मुश्किल समयों का सामना करने में मदद चाहते हैं? जवान लोग किस तरह बड़े होकर ज़िम्मेदार बन सकते हैं? जैसा कि इस वीडियो में दिखाया गया है, बाइबल इन सब मामलों में मदद कर सकती है। इस वीडियो के ज़रिए कुछ लोगों की ज़ुबानी सुनिए कि किस तरह बाइबल ने उनकी ज़िंदगी को बेहतर बनाने में मदद की है। उनसे सुनिए कि किस तरह बाइबल के उसूलों के मुताबिक चलने की वज़ह से वे आज की समस्याओं का सामना कर पाए हैं।
यह वीडियो नए लोगों को यह जानने में काफी मददगार है कि परमेश्वर के वचन के मुताबिक ज़िंदगी जीना क्यों फायदेमंद है। सोसाइटी के पास बाइबल—इट्स पावर इन युअर लाइफ वीडियोकैसट की स्टॉक है। आप भी अपनी कलीसिया के लिट्रेचर सर्वेंट के ज़रिए अपने लिए एक कैसट मँगवा सकते है।