पत्रिकाएँ पेश करने के लिए क्या कहना चाहिए
सजग होइए! जन.-मार्च
“हममें से ज़्यादातर लोग किसी ऐसे इंसान को ज़रूर जानते होंगे जिसे डायबिटीज़ है। क्या हम उसकी किसी तरह मदद कर सकते हैं? [जवाब के लिए रुकिए और फिर पेज 12 पर दिया लेख दिखाइए।] इस पत्रिका में यह समझाया गया है कि ऐसी गंभीर बीमारी से जूझनेवालों की देखभाल करने में बाइबल कैसे हमारी मदद कर सकती है। इतना ही नहीं, हमें यह दिलासा भी दिया गया है कि सिरजनहार बहुत जल्द सारी बीमारियों को दूर करने का अपना वादा पूरा करेगा।”
प्रहरीदुर्ग मार्च 15
“हम आपको प्रभु के संध्या भोज में आने का न्यौता देना चाहते हैं। यह समारोह रविवार, अप्रैल 4 को मनाया जाएगा। [पत्रिका का आखिरी पन्ना या स्मारक निमंत्रण पत्र दिखाकर समझाइए। फिर लूका 22:19 पढ़िए।] प्रहरीदुर्ग के इस अंक के शुरूआती लेखों में समझाया गया है कि यह घटना क्यों खास है और इसे कैसे मनाया जाता है।”
सजग होइए! जन.-मार्च
“शायद आप किसी ऐसे शख्स को जानते होंगे जो हीन-भावना से परेशान है। आप उसकी कैसे मदद कर सकते हैं जिससे उसका आत्म-सम्मान बढ़े और वह खुद के बारे में अच्छा महसूस करे? [जवाब के लिए रुकिए और पेज 13 पर दिया लेख दिखाइए।] इस पत्रिका में कुछ कारगर तरीके बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप उसकी मदद कर सकते हैं।”
प्रहरीदुर्ग अप्रै. 1
“बाइबल में एक जंगली पशु की छाप के बारे में कुछ रहस्यमयी ब्यौरा दिया गया है। उसके बारे में अब तक जितनी अटकलें लगायी गयी हैं, उतनी अटकलें बहुत कम आयतों के बारे में लगायी गयी हैं। क्या आपने कभी इसके बारे में सुना है? [जवाब के लिए रुकिए। फिर प्रकाशितवाक्य 13:16-18 पढ़िए।] इस राज़ को हम सीधे बाइबल से ही जान सकते हैं। यह पत्रिका उस पशु और उसकी छाप का मतलब बताती है।”