उनकी मदद करने का ज़रिया
सच्चे मसीही, खुशखबरी सुनाने का काम करके लोगों की सेवा करते हैं। (फिलि. 2:17) इस काम में उनकी मदद करने के लिए, बुनियादी सच्चाइयाँ सिखानेवाले कुछ ब्रोशर, ट्रैक्ट और लेख 20 भाषाओं में इंटरनॆट पर उपलब्ध कराए गए हैं। ये साहित्य www.watchtower.org पर मिल सकते हैं। लेकिन यह वेब साइट, संस्था के नए-नए प्रकाशन यहोवा के साक्षियों तक पहुँचाने के लिए नहीं है। इसका मकसद है आम जनता को इस बारे में सही-सही जानकारी देना कि यहोवा के साक्षी बाइबल से क्या सिखाते हैं।
हाल ही में, हमारे संगठन की वेब साइट में एक और खासियत जुड़ गयी है। यह है ब्रोशर परमेश्वर हमसे क्या माँग करता है? जिसे हमारी वेब साइट पर 220 से ज़्यादा भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। और सन् 2004 से सभी भाषाओं में प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! के आखिरी पन्ने पर हमारी वेब साइट का पता दिया जाएगा।
आप इस ज़रिए का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं? हो सकता है आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलें जिसे हमारे संदेश में दिलचस्पी हो मगर आप उसकी भाषा नहीं जानते। अगर वह इंटरनॆट इस्तेमाल करता है, तो आप उसे प्रहरीदुर्ग या सजग होइए! के आखिरी पन्ने पर दिया वेब साइट का पता दिखा सकते हैं। जब तक आप उसकी भाषा में साहित्य लेकर उससे दोबारा मिलने नहीं जाते, तब तक वह वेब साइट पर अपनी मातृ-भाषा में माँग ब्रोशर पढ़ सकता है। या फिर आप उसकी भाषा की किसी कलीसिया या समूह को उससे मिलने के लिए कह सकते हैं।