अगर आपको फौरन विदेशी भाषा का साहित्य चाहिए
कभी-कभी हम ऐसे लोगों से मिलते हैं, जो ऐसी भाषा में हमारे साहित्य पढ़ना चाहते हैं, जो हमारी मंडली में उपलब्ध नहीं। क्या आपको मालूम है कि इंटरनेट के ज़रिए आप करीब 400 भाषाओं में साहित्य के प्रिंट आउट ले सकते हैं? आप यह कैसे कर सकते हैं, ज़रा नीचे दी जानकारी पर गौर कीजिए:
• हमारी अधिकारिक वेब साइट, www.watchtower.org पर जाइए।
• होम पेज की दायीं तरफ कुछ भाषाओं की सूची दी गयी है। ग्लोब की तसवीर पर क्लिक करने से आपको उपलब्ध सारे भाषाओं की सूची दिखायी देगी।
• आपको जिस भाषा में साहित्य चाहिए, उस पर क्लिक कीजिए। उसके बाद एक पेज खुलेगा जिसमें आप वे सभी साहित्य देख पाएँगे जिसके आप प्रिंट निकाल सकते हैं, जैसे ट्रैक्ट, ब्रोशर और लेख। यह पेज उस भाषा में होगा जिसे आपने चुना है, इसलिए अगर आप इसमें दिए शीर्षक पढ़ नहीं पाते तो चिंता मत कीजिए।
• किसी भी साहित्य पर क्लिक कीजिए। वह साहित्य स्क्रीन पर आ जाएगा, फिर आप उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
हमारी वेब साइट में सिर्फ कुछ साहित्य दिए गए हैं; बाकी साहित्य मंडली के ज़रिए मँगवाए जा सकते हैं। जब आप तय कर लेते हैं कि घर-मालिक को वाकई दिलचस्पी है, तो अच्छा होगा कि आप मंडली के साहित्य काउंटर से साहित्य की गुज़ारिश करें।