दूसरी भाषा बोलनेवालों को गवाही देने के लिए हमारी आधिकारिक वेब साइट का इस्तेमाल कीजिए
उसे हमारी वेब साइट दिखाइए: उसे दिखाइए कि वह कैसे “वेब साइट भाषा” की सूची में से अपनी भाषा में वेब साइट देख सकता है।
उसे उसकी भाषा में वेब साइट का एक पन्ना दिखाइए: बाइबल सिखाती है किताब या सच्चाई जानना चाहेंगे ट्रैक्ट के एक पन्ने पर जाइए। फिर “भाषा” सूची में से घर-मालिक की भाषा चुनिए जिससे वही पन्ना उसकी भाषा में खुल जाएगा।
उसे एक लेख सुनाइए: घर-मालिक की भाषा में ऐसा लेख ढूँढ़िए जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है और उसे चलाकर सुनाइए। अगर आप कोई नयी भाषा सीख रहे हैं, तो उसमें माहिर होने के लिए उस भाषा में ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनिए।—“प्रकाशन/किताबें और ब्रोशर” या “प्रकाशन/पत्रिकाएँ” पर क्लिक कीजिए।
बधिरों को गवाही दीजिए: अगर आपको कोई बधिर मिलता है, तो साइन लैंग्वेज में बाइबल या किसी किताब का एक अध्याय या फिर कोई ब्रोशर या ट्रैक्ट का वीडियो चलाइए।—“प्रकाशन/साइन लैंग्वेज” पर क्लिक कीजिए।
[पेज 6 पर रेखाचित्र]
(भाग को असल रूप में देखने के लिए प्रकाशन देखिए)
इसे आज़माकर देखिए
1 पहले से चुने गए प्रकाशन की ऑडियो रिकॉर्डिंग (अगर आपकी भाषा में उपलब्ध हो) चलाने के लिए बटन दबाइए या फिर उसे डाउनलोड करने के लिए “डाउनलोड ऑप्शन” में से किसी एक ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
2 इस पन्ने को किसी और भाषा में देखने के लिए “भाषा” सूची में से वह भाषा चुनिए।
3 कोई और लेख या अध्याय पढ़ने के लिए “अगला” बटन दबाइए या “विषय-सूची” के तहत एक लिंक पर क्लिक कीजिए।