प्रचार में हमारी आधिकारिक वेब साइट का इस्तेमाल कीजिए
लोगों को हमारी वेब साइट के बारे में बताइए: कुछ लोग हमसे बात करने या हमारी किताबें-पत्रिकाएँ लेने से झिझकते हैं। लेकिन अगर उनसे कहा जाए कि वे हमारे बारे में जानने के लिए jw.org वेब साइट देखें, तो वे मना नहीं करते। इसलिए जहाँ मुनासिब हो, हमारी वेब साइट के बारे में लोगों को बताइए।
इसकी मदद से सवालों के जवाब दीजिए: कभी-कभी घर-मालिक, दिलचस्पी दिखानेवाला व्यक्ति या कोई जान-पहचानवाला, यहोवा के साक्षियों या उनके विश्वास के बारे में सवाल करता है। उसी वक्त मोबाइल या कंप्यूटर के ज़रिए हमारी वेब साइट से उसे जवाब दिखाइए। लेकिन बाइबल के हवाले बाइबल से ही पढ़कर सुनाइए। अगर आपके मोबाइल पर इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो घर-मालिक को समझाइए कि वह कैसे jw.org पर अपने सवाल का जवाब ढूँढ़ सकता है।—“Bible Teachings/Bible Questions Answered” या “हमारे बारे में/अकसर पूछे जानेवाले सवाल” पर क्लिक कीजिए।
कोई एक लेख या प्रकाशन भेजिए: अगर आप किसी को एक लेख या प्रकाशन भेजना चाहते हैं तो उसे PDF या EPUB (इलेक्ट्रॉनिक पब्लिकेशन) फॉरमैट में डाउनलोड कीजिए और उसे ई-मेल के साथ अटैच करके भेजिए। या किसी प्रकाशन की ऑडियो रिकॉर्डिंग एक सीडी में कॉपी करके भेजिए। जब भी आप किसी को, जो साक्षी नहीं है, हमारी वेब साइट से पूरी किताब, ब्रोशर या पत्रिका भेजते हैं तो आप एक प्लेसमेंट गिन सकते हैं। एक-साथ बहुत सारी जानकारी मत भेजिए और जिसे आप भेज रहे हैं, उसे पता होना चाहिए कि जानकारी भेजनेवाले आप हैं। साथ ही, यह जानकारी किसी दूसरी वेब साइट में अपलोड नहीं की जानी चाहिए।—“प्रकाशन” पर क्लिक कीजिए।
यहोवा के साक्षियों के बारे में ताज़ा-तरीन खबरें दिखाइए: इन खबरों से बाइबल विद्यार्थी और दूसरे लोग समझ पाएँगे कि हमारा काम एकाध जगहों पर नहीं बल्कि दुनिया-भर में चल रहा है। वे यह भी देख पाएँगे कि हम मसीही चाहे किसी भी देश में रहते हों, हम सब एकता की डोर में बँधे हैं। (भज. 133:1)—“News” पर क्लिक कीजिए।
[पेज 5 पर रेखाचित्र]
(भाग को असल रूप में देखने के लिए प्रकाशन देखिए)
इसे आज़माकर देखिए
1 “प्रकाशन” के तहत देखिए कि आप क्या डाउनलोड करना चाहते हैं। फिर उस लेख को या उसके ऑडियो फॉरमैट को डाउनलोड करने के लिए किसी एक ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
2 एक-एक लेख देखने के लिए MP3 बटन पर क्लिक कीजिए। फिर किसी लेख को डाउनलोड करने के लिए उसके शीर्षक पर क्लिक कीजिए या उसे ऑनलाइन सुनने के लिए बटन दबाइए।
3 अगर आप किसी और भाषा में प्रकाशन डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इस सूची में से वह भाषा चुनिए।