पत्रिकाएँ पेश करने के लिए क्या कहना चाहिए
सजग होइए! जन.-मार्च
“हममें से ज़्यादातर लोग ऐसे शख्स को जानते होंगे जिसे डायबिटीज़ हो। मगर क्या आपको इस बीमारी के बारे में कुछ जानकारी है? [पत्रिका का कवर दिखाइए, और जवाब के लिए रुकिए।] यह बीमारी किस वजह से होती है और इसका क्या इलाज है, इसकी जानकारी इस पत्रिका में दी गयी है। इसमें बाइबल का यह वादा भी बताया गया है कि भविष्य में सभी बीमारियों को हमेशा के लिए मिटा दिया जाएगा।” आखिर में यशायाह 33:24 पढ़िए।
प्रहरीदुर्ग जन. 15
“आजकल वादे करके तोड़ना बहुत आम है, इसलिए किसी पर भी भरोसा रखना बहुत मुश्किल है। क्या आपको लगता है कि ऐसा कोई है जिसके वादों पर हम भरोसा रख सकते हैं? [जवाब के लिए रुकिए। उसके बाद यहोशू 23:14 पढ़िए।] यह पत्रिका दिखाती है कि हम कैसे बाइबल में दर्ज़ परमेश्वर के वादों पर अपना भरोसा बढ़ा सकते हैं।”
सजग होइए! जन.-मार्च
“अगर आपका कोई अज़ीज़ लगभग हर मामले में अव्वल है, तो क्या आपको जलन होती है या आप खुद को बहुत छोटा महसूस करते हैं? [जवाब के लिए रुकिए, और फिर पेज 13 पर दिया लेख दिखाइए।] यह पत्रिका बताती है कि आप ऐसी भावनाओं पर कैसे काबू पा सकते हैं।”
प्रहरीदुर्ग फर. 1
“हममें से ज़्यादातर लोग अपनी सेहत का खयाल रखने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन हाल में किए गए अध्ययनों से पता चला है कि हम कितने सेहतमंद और खुशहाल रहेंगे, यह हमारी आध्यात्मिकता पर भी निर्भर है। क्या आपको लगता है कि हमारी आध्यात्मिक हालत का हमारी सेहत और मन पर असर पड़ता है? [जवाब के लिए रुकिए। फिर मत्ती 5:3, NW पढ़िए।] प्रहरीदुर्ग का यह अंक बताता है कि हम कैसे अपनी आध्यात्मिक ज़रूरत पूरी कर सकते हैं।”